Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»अनुशासन एवं समय नियोजन सफलता का मूलमंत्र – डॉ सोमनाथ यादव
    छत्तीसगढ़

    अनुशासन एवं समय नियोजन सफलता का मूलमंत्र – डॉ सोमनाथ यादव

    News DeskBy News DeskMay 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अनुशासन एवं समय नियोजन सफलता का मूलमंत्र – डॉ सोमनाथ यादव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर,

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स  छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव की कड़ी मेहनत एवं अथक प्रयासों से राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी (मध्य प्रदेश ) में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आयोजित कराने की एक और नयी उपलब्धि हासिल हुई है। हिमालय वुड बैज  एक यूनिट लीडर का सर्वोच्च प्रशिक्षण होता है। इस माह की  12 से 18 मई तक आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल रमतला रोड बड़ी कोनी बिलासपुर छत्तीसगढ़ में गाइड विंग के लिए यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गई।

           राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने शिविर का शुभारंभ करते हुए  अनुशासन एवं समय नियोजन को सफलता का मूलमंत्र  बताया। एवं प्रशिक्षण कार्य को गंभीरता से लेकर  शिविर नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य संघ छत्तीसगढ़ की राज्य प्रशिक्षण आयुक्त(गाइड) सरिता पाण्डेय नें शिविर संचालक रेंजर विभाग के दायित्व का निर्वहन किया एवं संचालक मंडल को मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं गाइड विभाग की शिविर संचालक जेरमिना एक्का सहित राज्य और अन्य राज्यों से लीडर ट्रेनर व सहायक प्रशिक्षक शामिल हुए ।

            प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में राज्य सचिव कैलाश सोनी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) विजय यादव का विशेष सहयोग रहा। प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 41 गाइड कैप्टन एवं 23 रेंजर लीडर शामिल हुए। इस 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में हिमालय वुड बैज हेतु निर्धारित सभी पाठ्यक्रम एवं उद्देश्य को शामिल किया गया जिसमें भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के आधारभूत तत्व ,स्काउट नियम ,प्रतिज्ञा, प्रार्थना से लेकर चिन्ह सेल्यूट ,बाया हाथ मिलाना, सभी सोपानों की गांठें एवं लेसिंग,पाइनरिंग , प्राथमिक चिकित्सा ,अनुमान लगाना , मैपिंग, माइक्रोटीचिंग ,कैम्प पीचिंग, कैरियर काउंसलिंग,बी.पी. सिक्स व्यायाम व ध्वज शिष्टाचार ,रात्रिकालीन हाईक सहित सभी महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया एवं प्रशिक्षण रिपोर्ट राष्ट्रीय मुख्यालय को भेजी गई।

        शिविर समापन की पूर्व संध्या पर महा शिविर ज्वाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर जिला संघ के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।शिविर समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के अध्यक्ष एवं निर्देशक अजय श्रीवास्तव,विशिष्ट अतिथि श्रीमती  रश्मि श्रीवास्तव बिलासपुर प्रमुख रूप से आमंत्रित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मुख्य आयुक्त डॉक्टर सोमनाथ यादव ने की। सम्मानित अतिथियों ने वर्तमान परिदृश्य में स्काउटिंग की आवश्यकता एवं प्रासंगिकता पर जोर दिया । राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव ने प्रशिक्षण का लाभ बच्चों तक पहुंचने की अपेक्षा व्यक्त की।

    News Desk

    Related Posts

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026

    बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात, मंत्री नेताम ने किया 25 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास…

    April 14, 2026

    जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कबीरधाम जिला अस्पताल ने बदली अपनी तस्वीर…..

    April 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.