Close Menu
    विज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
    छत्तीसगढ़

    ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जनहित के प्रयासों और प्रेरणादायी उपलब्धियों को सामने लाकर लोगों को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय आज सरगुजा जिले के प्रवास के दौरान अंबिकापुर के सरगंवा स्थित पुष्प वाटिका में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 140वीं कड़ी का श्रवण कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरगंवा में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपनी ऊर्जा एवं प्रतिभा का उपयोग प्रदेश के विकास में करने का आह्वान किया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ के माध्यम से एक परिवार के मुखिया की तरह देशवासियों से आत्मीय संवाद करते हैं। वे न केवल देश की उपलब्धियों को साझा करते हैं, बल्कि समाज के सामने मौजूद चुनौतियों के समाधान के लिए भी नागरिकों को जागरूक और प्रेरित करते हैं। यही कारण है कि यह कार्यक्रम जन-जन से जुड़कर एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज के कार्यक्रम में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने फिट इंडिया अभियान, साइकिलिंग और खेलों में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का सबसे बड़ा आधार है।

    ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और कौशल विकास के लिए संचालित आईगॉट कर्मयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। यह प्लेटफॉर्म शासकीय सेवाओं को अधिक दक्ष, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री ने संचार साथी पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन का पता लगाने तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी देकर डिजिटल जागरूकता का भी संदेश दिया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारतीय गुड़, चॉकलेट और ऊंटनी के दूध से जुड़े नवाचारों एवं स्टार्टअप का उल्लेख कर यह संदेश दिया है कि स्थानीय संसाधनों, परंपरागत उत्पादों और नए विचारों के माध्यम से उद्यमिता एवं स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं विकसित की जा सकती हैं।

    छत्तीसगढ़ के नवाचारी प्रयासों को ‘मन की बात’ से मिली राष्ट्रीय पहचान

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के पूर्ववर्ती प्रसारणों में बस्तर पंडुम, कोरिया जिले के जल संचय अभियान और ‘हर घर मुनगा’ जैसे नवाचारी प्रयासों की सराहना की है। प्रधानमंत्री द्वारा इन प्रयासों का उल्लेख किए जाने से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी से जुड़ी पहलों को राष्ट्रीय पहचान मिली है। इससे प्रदेशवासियों का उत्साह बढ़ा है और अन्य क्षेत्रों को भी ऐसे सकारात्मक कार्यों की प्रेरणा मिली है।

    युवाओं की प्रतिभा को निखारने और खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में भी खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें उचित मंच, प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने की है। सरगंवा में मिनी स्टेडियम का निर्माण इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आग्रह किया।

    ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    जनकल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सुशासन, जनकल्याण और समावेशी विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा रहा है। वहीं बस्तर में नक्सलवाद के विरुद्ध मिली सफलताओं से शांति, विश्वास और विकास का नया वातावरण निर्मित हो रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक और खनिज संपदा से समृद्ध रत्नगर्भा भूमि है। राज्य सरकार इस संपदा से प्राप्त राजस्व का उपयोग जनकल्याण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और रोजगार के नए अवसरों के सृजन के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्धि का वास्तविक अर्थ तभी है, जब विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

    मुख्यमंत्री ने किया रुद्राक्ष का पौधरोपण, स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने पुष्प वाटिका में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों की स्वास्थ्य जांच के साथ गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग भी की गई।

    ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    इस अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं सभापति श्री हरमिंदर टिन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 29, 2026

    सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    November 29, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 29, 2026

    चीक समाज की समृद्ध परंपराओं और सामाजिक उत्थान के प्रयासों को सरकार का पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 29, 2026

    गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ के डॉ. ईशान दुबे को ISACON केरल में मिला ISA National Talent Award,राष्ट्रीय मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की प्रतिभा, देशभर के एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के बीच मिला प्रतिष्ठित सम्मान…

    November 29, 2026
    RO.No :-14063/49
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘मन की बात’ देशवासियों को प्रेरित करने और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 29, 2026

    सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    November 29, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.