Close Menu
    विज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
    छत्तीसगढ़

    गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकरी में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 33 करोड़ 78 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने एक उच्चस्तरीय पुल तथा दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण करने के साथ ही चार नए उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों से जिले के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में आवागमन की सुविधाओं का विस्तार होगा और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि गांवों का विकास ही प्रदेश की समृद्धि का आधार है। हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नदी-नालों पर पुलों के निर्माण से बरसात के दिनों में आवागमन की कठिनाइयां दूर होंगी। ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापार के लिए जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों तक पहुंचने में सुविधा होगी।

    *डोड़की नदी पर उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण, दस गांवों को मिलेगा लाभ*

    मुख्यमंत्री श्री साय ने नारायणपुर-गौता-रजौटी मार्ग पर डोड़की नदी में 6 करोड़ 55 लाख 53 हजार रुपये की लागत से निर्मित 120 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण किया। इस पुल से आसपास के लगभग 10 गांवों की 7,471 आबादी लाभान्वित होगी। पुल के निर्माण से ग्रामीणों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से बरसात के मौसम में नदी के कारण होने वाली आवागमन की कठिनाइयों से राहत मिलेगी।

    *22.77 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनेंगे चार उच्चस्तरीय पुल*

    मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले के विभिन्न ग्रामीण मार्गों पर 22 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाले चार उच्चस्तरीय पुलों एवं पहुंच मार्गों का भूमिपूजन किया।

    इनमें रेंगारघाट-कुड़केला मार्ग पर बोलजोरा में 4 करोड़ 47 लाख 98 हजार रुपये की लागत से 92 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे लगभग 6,500 ग्रामीण लाभान्वित होंगे।

    इसी प्रकार बोड़ाकछार-चटकपुर मार्ग पर चंपाझरिया में 4 करोड़ 46 लाख 58 हजार रुपये की लागत से 100 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। इससे लगभग 3,519 ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर को दी 33.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

    बसेनताला-चटकपुर मार्ग पर सिंधु नाला में 2 करोड़ 55 लाख 72 हजार रुपये की लागत से 63 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे आसपास के गांवों की लगभग 6,133 आबादी लाभान्वित होगी।

    इसके अतिरिक्त ठेठेटांगर-चोंगरीबहार मार्ग पर ईब नदी में 11 करोड़ 27 लाख 3 हजार रुपये की लागत से 312 मीटर लंबे उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण होगा। इस पुल से क्षेत्र के लगभग 6 हजार ग्रामीणों को बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी।

    इन चारों पुलों के निर्माण से दूरस्थ गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। ग्रामीणों को दैनिक आवागमन के साथ कृषि उपज के परिवहन, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में सहूलियत होगी।

    *काईकछार और बालाछापर में विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण*

    मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम काईकछार एवं बालाछापर में कुल 4 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी क्षमता के दो विद्युत उपकेंद्रों का लोकार्पण भी किया। इन उपकेंद्रों के प्रारंभ होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत वितरण व्यवस्था सुदृढ़ होगी। बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार के साथ उपभोक्ताओं को अधिक सुचारु विद्युत सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति से न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि खेती-किसानी, छोटे व्यवसायों और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

    *विकास का लाभ अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री*

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकास की सार्थकता तभी है, जब उसका लाभ दूरस्थ गांवों और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। सड़क और पुल केवल आवागमन के साधन नहीं हैं, बल्कि गांवों की प्रगति और नए अवसरों के द्वार भी हैं। इसी तरह बेहतर बिजली व्यवस्था ग्रामीण जीवन को सुविधाजनक बनाने के साथ आर्थिक गतिविधियों को नई गति देती है।

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जशपुर सहित प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों का जीवन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके।

    इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, चीक बड़ाईक महासभा के श्री सत्यनारायण बड़ाईक, ग्राम पंचायत जोकरी की सरपंच श्रीमती मंजू भगत, पूर्व विधायक श्री रोहित कुमार साय, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री उपेंद्र यादव सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 29, 2026

    चीक समाज की समृद्ध परंपराओं और सामाजिक उत्थान के प्रयासों को सरकार का पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ के डॉ. ईशान दुबे को ISACON केरल में मिला ISA National Talent Award,राष्ट्रीय मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की प्रतिभा, देशभर के एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के बीच मिला प्रतिष्ठित सम्मान…

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ के डॉ. ईशान दुबे को ISACON केरल में मिला ISA National Talent Award,देशभर के एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के बीच मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान…

    November 29, 2026

    स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

    November 28, 2026

    शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि….

    November 28, 2026
    RO.No :-14063/49
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 29, 2026

    चीक समाज की समृद्ध परंपराओं और सामाजिक उत्थान के प्रयासों को सरकार का पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 29, 2026

    गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ के डॉ. ईशान दुबे को ISACON केरल में मिला ISA National Talent Award,राष्ट्रीय मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की प्रतिभा, देशभर के एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के बीच मिला प्रतिष्ठित सम्मान…

    November 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.