Close Menu
    विज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»चीक समाज की समृद्ध परंपराओं और सामाजिक उत्थान के प्रयासों को सरकार का पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
    छत्तीसगढ़

    चीक समाज की समृद्ध परंपराओं और सामाजिक उत्थान के प्रयासों को सरकार का पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चीक समाज की समृद्ध परंपराओं और सामाजिक उत्थान के प्रयासों को सरकार का पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि चीक समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरागत कौशल और सामाजिक एकजुटता छत्तीसगढ़ की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वस्त्र निर्माण की अपनी प्राचीन परंपरा के माध्यम से इस समाज ने सदियों से जनजीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज की समस्याओं के समाधान और उसके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

    मुख्यमंत्री श्री साय आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जोकरी में आयोजित प्रांतीय चीक-चिक जाति उत्थान समिति के सामाजिक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत बनकोम्बो में चीक समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये तथा ग्राम जोकरी में महतारी सदन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की। सम्मेलन में विभिन्न प्रांतों से आए समाज के पदाधिकारियों, सामाजिक प्रमुखों एवं हजारों की संख्या में समाज के सदस्यों ने भाग लिया।

    मख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चीक समाज ने अपनी मेहनत, कौशल और परंपरागत व्यवसाय के माध्यम से समाज की आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्राचीन काल से ही समाज द्वारा निर्मित वस्त्रों का उपयोग होता आया है। यह परंपरागत हुनर समाज की विशिष्ट पहचान और गौरवशाली विरासत है।

    उन्होंने सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में समाज के लोगों का एकजुट होकर अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए आगे आना प्रसन्नता की बात है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

    *तीन वर्षों में जनकल्याण और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आगामी 13 दिसंबर को प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इन तीन वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटियों को पूरा करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य किया गया है।

    उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के अंतर्गत अब तक 33 किस्तों के माध्यम से 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है। प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि से महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में मदद मिल रही है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 प्रारंभ की गई है। इस व्यवस्था से 8 हजार से अधिक अधिकारियों को जोड़ा गया है, ताकि नागरिकों की शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि सुशासन का वास्तविक अर्थ है कि आम नागरिक को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

    *किसानों के हित में लगातार निर्णय ले रही सरकार*

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है और किसानों की खुशहाली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए इस वर्ष प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

    उन्होंने कहा कि किसानों के हित में सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित सीमा के अनुरूप अंतर की राशि का लाभ दिया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिले और खेती-किसानी उनके लिए अधिक लाभकारी बने।

    *रामलला दर्शन और तीर्थ दर्शन से पूरी हो रही श्रद्धालुओं की आकांक्षाएं*

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों की आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। रामलला दर्शन योजना के माध्यम से अब तक प्रदेश के 55 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 10 हजार से अधिक बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा का अवसर मिला है।

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के संरक्षण को भी समान महत्व दे रही है। समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, अवसर और विकास का लाभ मिले, इसी संकल्प के साथ सरकार कार्य कर रही है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि समाज की प्रगति से ही प्रदेश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। चीक समाज सहित सभी समाजों की शिक्षा, आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर शिक्षा, कौशल विकास और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री लालउमेद सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय,  श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, चीक बड़ाईक महासभा के श्री सत्यनारायण बड़ाईक, ग्राम पंचायत जोकरी की सरपंच श्रीमती मंजू भगत, पूर्व विधायक श्री रोहित कुमार साय, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री उपेंद्र यादव सहित विभिन्न प्रांतों से आए समाज के पदाधिकारी, सामाजिक प्रमुख, जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 29, 2026

    गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ के डॉ. ईशान दुबे को ISACON केरल में मिला ISA National Talent Award,राष्ट्रीय मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की प्रतिभा, देशभर के एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के बीच मिला प्रतिष्ठित सम्मान…

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ के डॉ. ईशान दुबे को ISACON केरल में मिला ISA National Talent Award,देशभर के एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के बीच मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान…

    November 29, 2026

    स्थानीय बोली-भाषा में शिक्षा से बच्चों की मौलिक प्रतिभा और व्यक्तित्व का होगा बेहतर विकास : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

    November 28, 2026

    शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि….

    November 28, 2026
    RO.No :-14063/49
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना हो रहा पूरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 29, 2026

    चीक समाज की समृद्ध परंपराओं और सामाजिक उत्थान के प्रयासों को सरकार का पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 29, 2026

    गांवों तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ के डॉ. ईशान दुबे को ISACON केरल में मिला ISA National Talent Award,राष्ट्रीय मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की प्रतिभा, देशभर के एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के बीच मिला प्रतिष्ठित सम्मान…

    November 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.