वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री धरमलाल कौशिक एवं जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वीर सावरकर का संपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा और राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए समर्पित था। वीर सावरकर न केवल आज़ादी की लड़ाई…
Author: News Desk
गौरेला पेंड्रा मरवाही गौरेला के केंवची गांव के रहने वाले बैगा परिवार के लोग आज हादसे का शिकार हो गए। जिसमें एक गिट्टी से भरी ट्रैक्टर का इंजन अनियत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं ट्रैक्टर में बैठे तीन लोगों को चोट आई है। जिसमें से एक की हालात गम्भीर है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच का ट्रैक्टर था और ATR के अंदर काम में लगा हुआ था। फिलहाल, अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर गौरेला पुलिस मामले…
कोरबा।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। बालको थाना क्षेत्र स्थित दोन्द्ररो गांव में शादी नहीं कराने से नाराज बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह मामला 16 जून 2024 को सामने आया था। अब न्यायालय ने इस जघन्य हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत ने आरोपी अशोक कुमार केवट (30 वर्ष) को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। गौरतलब है कि घटना के दिन अशोक ने अपने पिता दिलहरण केवट (55 वर्ष) पर…
कोरबा।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। बालको थाना क्षेत्र स्थित दोन्द्ररो गांव में शादी नहीं कराने से नाराज बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह मामला 16 जून 2024 को सामने आया था। अब न्यायालय ने इस जघन्य हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत ने आरोपी अशोक कुमार केवट (30 वर्ष) को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। गौरतलब है कि घटना के दिन अशोक ने अपने पिता दिलहरण केवट (55 वर्ष) पर…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत चल रहे प्रदेश व्यापी कार्यक्रमों की कड़ी में आज बालोद के संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बालोद, कांकेर और नारायणपुर जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। बैठक से पूर्व उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कांकेर : सुशासन तिहार के अंतिम चरण के अंतर्गत आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर कांकेर (उत्तर बस्तर) जिले के ग्राम मांदरी में उतरा। उन्होंनें पंचायत शेड के नीचे अपनी चौपाल लगाई और योजनाओं की जानकारी लेते हुए आम ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आप लोगों से मिलने का अवसर मिला। आज आप सभी से मिलकर खुद को परिवार के बीच होने जैसा महसूस कर रहा हूँ। मुख्यमंत्री श्री साय ने सुशासन तिहार की सार्थकता को बताते हुए कहा कि पहले चरण में आवेदन लिए गए, दूसरे चरण में उन पर…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिले के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। रायगढ़ जिला कार्यालय के सृजन सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप एवं टैबलेट भेंट किए। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं और सरकार उनका हर संभव सहयोग करेगी। रायगढ़ जिले की छात्रा कु. हेमलता पटेल ने…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ में समीक्षा बैठक के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं सहित पाँच महिलाओं को पक्के मकानों की चाबियाँ सौंपी। इस अवसर पर उन्होंने धर्मजयगढ़ विकासखंड के कीदा गांव की बिरहोर जनजाति की दिलमत बाई, गुरुवारी बाई और शानीरो बाई को उनके नए आवास की चाबियाँ प्रदान की। इसके साथ ही रायगढ़ जिले के बनोरा गांव की गीतांजलि सिदार और कुकुर्दा गांव की गुलाबी यादव को भी आवास योजना का लाभ मिला। मुख्यमंत्री के हाथों आवास की चाबी प्राप्त कर सभी हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राजस्व अभिलेखों में त्रुटि के लिए संबंधित अधिकारी या कर्मचारी जिम्मेदार माने जाएंगे। यदि किसी अधिकारी के लॉगिन से गलत प्रविष्टि हुई है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने रायगढ़ में सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समीक्षा बैठक में यह स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लोगों की ज़मीन, खेती, या अन्य दस्तावेजों में त्रुटि की वजह से जनता का प्रशासन पर से भरोसा न टूटे, इसके लिए जरूरी है कि राजस्व प्रणाली को जवाबदेह बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि त्रुटि सुधार कार्य पर…
रायपुर: रायगढ़ जिले के दौरे से लौटते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सिमगा में एक साधारण से ढाबा में रुके और वहां बैठकर स्थानीय व्यंजन का स्वाद लिया। सुशासन तिहार के अंतर्गत दिनभर की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने ढाबे में भोजन किया और आमजन से सहजता से संवाद स्थापित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने ढाबा पर मौजूद लोगों से आत्मीयता से बातचीत की, हालचाल जाना और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। न कोई तामझाम, न कोई सुरक्षा का दिखावा—बस एक जननेता की तरह लोगों के बीच बैठकर उन्होंने विश्वास और अपनापन बाँटा। इस दृश्य ने वहाँ मौजूद हर…