Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG NEWS: नक्सल शांति वार्ता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान: कहा- “नक्सलियों को पहले छोड़नी होगी हिंसा और करना होगा आत्मसमर्पण, बातचीत के लिए तैयार है सरकार ”…
    छत्तीसगढ़

    CG NEWS: नक्सल शांति वार्ता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान: कहा- “नक्सलियों को पहले छोड़नी होगी हिंसा और करना होगा आत्मसमर्पण, बातचीत के लिए तैयार है सरकार ”…

    News DeskBy News DeskJuly 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG NEWS: नक्सल शांति वार्ता पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान: कहा- “नक्सलियों को पहले छोड़नी होगी हिंसा और करना होगा आत्मसमर्पण, बातचीत के लिए तैयार है सरकार ”…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति द्वारा जारी शांति वार्ता पत्र पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सरकार नक्सलियों के साथ बातचीत के लिए तैयार है, बशर्ते वे हिंसा छोड़ें और आत्मसमर्पण करें।

    बता दें कि बीते 1 जुलाई को माओवादी संगठन ने एक विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र व राज्य सरकारों से युद्धविराम और शांति वार्ता की पहल की मांग की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि सरकार आदिवासियों की ज़मीन, जंगल और अस्तित्व को नष्ट कर रही है। साथ ही बसवराजू समेत अन्य नक्सलियों की हत्या को ‘जनसंहार’ करार दिया गया।

    मुख्यमंत्री साय की दो टूक – गोलीबारी की भाषा आएगी तो फिर सरकार उसके लिए भी तैयार है

    मुख्यमंत्री साय ने नक्सलियों द्वारा भेजे गए शांति वार्ता पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शुरू से ही नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान करती रही है। उन्होंने कहा, हमने हिंसा छोड़ने वालों को पुनर्वास का अवसर दिया है। बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। यदि कोई शस्त्र त्यागकर बात करना चाहता है, तो सरकार तैयार है, लेकिन यदि गोलीबारी की भाषा आएगी तो फिर सरकार उसके लिए भी तैयार है।

    अमित शाह का सख्त संदेश – “बारिश में भी चैन से नहीं सो पाएंगे”

    गौरतलब है कि बीते जून महीने में छत्तीसगढ़ दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में स्पष्ट शब्दों में कहा था कि “नक्सलियों को हथियार डालने होंगे। अब समय आ गया है कि वे यह समझें कि न तो जंगलों में, और न ही बारिश में उन्हें चैन से रहने दिया जाएगा। चर्चा की कोई जरूरत नहीं, बस हथियार डालें।”

    इसके बाद शाह ने नक्सल प्रभावित राज्यों – ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के DGP-ADGP रैंक के अधिकारियों के साथ इंटर-स्टेट नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा बैठक भी की थी।

    BJP सरकार बनते ही 427 नक्सली मारे गए

    छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि बिना हथियार छोड़े कोई वार्ता संभव नहीं। सरकार का लक्ष्य 2026 तक राज्य को नक्सलमुक्त बनाना है और अब तक की कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि सुरक्षा बल इस दिशा में निर्णायक बढ़त हासिल कर चुके हैं। हाल के समय में नक्सल उन्मूलन अभियान को तीव्र गति मिली है। इसका अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अब तक 31 कुख्यात नक्सलियों समेत 427 नक्सलियों को मार गिराया जा चुका है। वहीं बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी कर दिया है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि माओवादी संगठन सरकार की शर्तों के अनुरूप आगे कोई कदम उठाता है या नहीं।

    News Desk

    Related Posts

    स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज- राज्यपाल रमेन डेका….

    July 26, 2026

    रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात….

    July 26, 2026

    ‘मन की बात’ से विकसित भारत का संकल्प हुआ और मजबूत: प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों का मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया श्रवण….

    July 26, 2026

    मन की बात करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    July 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची शिक्षा, जिला प्रशासन ने गांव में ही की विशेष व्यवस्था…

    July 26, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य को किया नमन…

    July 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज- राज्यपाल रमेन डेका….

    July 26, 2026

    रायगढ़ के अधिवक्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात….

    July 26, 2026

    ‘मन की बात’ से विकसित भारत का संकल्प हुआ और मजबूत: प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों का मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया श्रवण….

    July 26, 2026

    मन की बात करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त माध्यम: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    July 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.