भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस अवसर पर उपस्थित थे। लोकमाता अहिल्या बाई द्वारा सुशासन, महिला स्वावलंबन, धार्मिक स्थलों के उन्नयन के लिए संचालित गतिविधियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही देवी अहिल्या बाई पर केंद्रित पुस्तकें और शोध पत्र भी यहां प्रदर्शित हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हथकरघा-हस्तशिल्प को समर्पित महिलाओं और ड्रोन दीदी से संवाद किया। प्रधानमंत्री…
Author: News Desk
शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की है जरूरत रायपुर राजनांदगांव जिले के ग्रामीण अंचल के शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं, जिससे परीक्षा परिणामों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घोटिया (विकासखंड डोंगरगढ़) में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए कुल 103 विद्यार्थियों की दर्ज संख्या है, परंतु स्वीकृत 11 पदों के विरुद्ध मात्र 03 व्याख्याता कार्यरत हैं एवं 08 पद रिक्त हैं। शिक्षकों की इस गंभीर कमी के कारण वर्ष 2024-25 में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 27.27 प्रतिशत तथा…
रायपुर : दुर्ग जिले में शिक्षकों की पोस्टिंग में असंतुलन से प्रभावित हो रहा ग्रामीण अंचल के स्कूलों का परीक्षा परिणाम युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था होगी बेहतर रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग ने शिक्षा विभाग को प्रेषित अपनी रिपोर्ट में इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि जिले के ग्रामीण अंचलों के शासकीय हाई स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी तथा शहरी क्षेत्रों में शिक्षकों की अधिकता के कारण शैक्षिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यही कारण है कि ग्रामीण अंचल के स्कूलों का परीक्षा परिणाम औसत से भी कम है। शैक्षणिक व्यवस्था में…
गौरेला पेंड्रा मरवाही : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर कोटपा नियमो का पालन करने दी गई समझाईश नियमो का उल्लंघन करने पर पान दुकान एवं थोक किराना स्टोर्स के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही गौरेला पेंड्रा मरवाही विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सिगरेट एवं तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। लोगों को कोटपा नियमो का पालन करने हेतु समझाईश दी गई तथा कोटपा 2003 धारा लिखित पॉम्पलेट्स प्रदाय किया गया। इसके साथ ही नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी गई। कलेक्टर श्रीमती…
कोरबा प्रदेश के कोरबा से घोटाले का एक अजीब सा मामला सामने आया है, जहां प्रथम श्रेणी के अधिकारी, कर्मचारियों को मिलने वाला गुड़ खा रहे हैं। दरअसल, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के सयंत्र में पदस्थ तकनीकी कर्मचारियों पर कोयला-राखड़ के प्रदूषण से स्वास्थ्य प्रभावित नहीं हो, इस उद्देश्य से कर्मचारियों को प्रतिदिन 100 ग्राम गुड़ देने का आदेश जारी किया गया है। आश्चर्य की बात यह है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व (डीएसपीएम) में 160 कर्मचारी ही कार्यरत हैं, पर गुड़ का वितरण दस्तावेज में 400 कर्मियों को किया जाना दर्शाया जा रहा है।…
सुकमा छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के जंगल से सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जिले के मेट्टागुडा शिविर के अंतर्गत बोट्टेतोंग गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छुपाए गए बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) सेल, विस्फोटक सामग्री और बीजीएल सेल निर्माण सामग्री बरामद की। जवानों की इस कार्रवाई से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। चिंतागुफा थाना क्षेत्र का मामला मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेट्टागुड़ा शिविर से बोट्टेतोंग गांव के लिए…
रायपुर जांजगीर जिले के एक मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को पत्नी से तलाक लिए बिना अपनी बेटी की उम्र की युवती से विवाह करना भारी पड़ गया है। अधिकारी की पत्नी ने महिला आयोग में इसकी शिकायत की है। जिसकी सुनवाई करते हुए अधिकारी को निलंबित करने की अनुशंसा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने जांजगीर के कलेक्टर से की है। निलंबित करने के लिए अनुशंसा पत्र भेजा जा रहा है। राज्य महिला आयोग की सुनवाई में पीड़ित महिला ने शिकायत की थी कि उसके पति ने बिना तलाक लिए दूसरा विवाह कर लिया है। महिला…
“नागरिक देवो भवः” वर्तमान में गवर्नेंस का मंत्र है – प्रधानमंत्री श्री मोदी “जो कुछ भी हमें मिला है वह जनता का दिया ऋण है” “जनता की सेवा और उनके जीवन में सुधार लाना ही शासन का उद्देश्य” हमारी सरकार वूमेन लेड डेवलपमेंट के विजन को विकास की धुरी बना रही है घर, नल से जल, बिजली, एलपीजी गैस जैसी सुविधाएं महिला-बहनों के सम्मान का विनम्र प्रयास देवी अहिल्याबाई ने विकास के साथ विरासत को सहेजा था देवी अहिल्या बाई के विकास के मॉडल में गरीबों और वंचितों को प्राथमिकता थी, वे राष्ट्र निर्माण के लिए परिवर्तन लाने वाली शासिका…
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन से इंदौर मेट्रो का वर्चुअल लोकर्पण किया। मेट्रो में पहले दिन महिलाओं ने सफर किया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 6 बजे इंदौर पहुंचेंगे। वे यहां मेट्रो का संचालन देखेंगे। मेट्रो देवी अहिल्याबाई होल्कर टर्मिनल से 12.09 बजे पर निकली। 11 मिनट का सफर कर 12.20 बजे वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन पहुंची। ये आखिरी स्टेशन है। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद मेट्रो यहां से 12.22 बजे रवाना हुई और 12.34 बजे टर्मिनल पर लौटी। इंदौर मेट्रो के टर्मिनल का नाम…
रायपुर: रिमझिम बारिश के बीच आज धमतरी के समाधान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नागरिकों की मांग पर 213 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्याें की सौगात दी। उन्होंने हाईटेक बस स्टैण्ड, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और तीन सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी। आज जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मिशन मोड में प्रदेश भर में पिछले 54 दिनों से संचालित सुशासन तिहार का आज धमतरी के पुराने कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित इस समाधान शिविर और समीक्षा बैठक के बाद समापन हो गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने धमतरी के समाधान शिविर में आमजनों…