Author: News Desk

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका आज जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ जिले के प्रवास पर रहे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद पहली बार जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले की सीमा क्षेत्र में पहली बार राज्यपाल का आगमन हुआ। यह पहला मौका था, जब प्रदेश के राज्यपाल जिले की सीमा में पहुंचे। राज्यपाल ने यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चलाये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, योजनाओं की जानकारी ली। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि अधिकारीगण प्रशासनिक उत्तरदायित्व और जवाबदेही के साथ आम जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। जनता से संवाद…

Read More

रायपुर : छींद कांसा जशपुर की एक खास धरोहर छींद कांसा जशपुर की एक खास धरोहर ’स्व सहायता समूह की 100 महिलाएं छिंद और कांसा से बना रही है सुन्दर और आकर्षक टोकरी जिले और अन्य राज्यों के कोने-कोने से हमेशा बनी रहती है मांग टोकरी बनाकर बन रही है लखपति दीदियाँ रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्व सहायता समूहों को मजबूत किया जा रहा है और उनको विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। जशपुर जिले के दूरस्थ अंचलों की महिलाओं के द्वारा छिंद कांसा से…

Read More

रायपुर जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। राज्य निर्माण के उपरांत 25 साल बाद आज जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी परिसीमा में राज्यपाल श्री रमेन डेका का आगमन हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रथम बार जिले की सीमा में राज्यपाल का आगमन हुआ। राज्यपाल श्री रमेन डेका का यहां पहुंचने पर जिला कलेक्टर परिसर में उन्हें गॉर्ड ऑफ आनर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर परिसर और एकलव्य विद्यालय परिसर में मौलश्री का पौधरोपण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में कृषि समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने…

Read More

रायपुर : जिला उपभोक्ता आयोगोें के अध्यक्ष एवं सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न जिला उपभोक्ता आयोगोें के अध्यक्ष एवं सदस्यों का मंत्री श्री दयालदास बघेल ने कार्यशाला का किया शुभारंभ रायपुर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज पंडरी, पुराना बस स्टैण्ड के पास छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला उपभोक्ता आयोगों के अध्यक्ष एवं सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री अमरेश्वर प्रताप साही एवं छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया…

Read More

रायपुर मेसर्स बंसल ट्रेडिंग कार्पोरेशन, अंबिकापुर के व्यवसाय स्थल पर स्टेट जीएसटी विभाग अंबिकापुर द्वारा 29 मई को जांच की कार्यवाही की गई है। भारत सरकार द्वारा संचालित जीएसटी पोर्टल के अनुसार इनका रिस्क स्कोर 10 आ रहा था, जिसका आशय होता है कि फर्म कर अपवंचन में संलिप्त है। जब मौके पर जांच टीम पहुंची तो, देखा कि उनके व्यवसाय स्थल पर व्यवसाय से संबंधित कोई भी लेखा पुस्तक या कोई भी सॉफ्टवेयर जैसे कि टैली का संधारण नहीं पाया गया, जिससे कर अपवंचन की संभावना और भी प्रबल हो गई। आगे जांच में पाया गया कि वर्ष 2017-18…

Read More

कोंडागांव। नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम आज एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आंवराभाटा के पास तेज रफ्तार बाइक और सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ मौजूद लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे तत्काल फरसगांव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार फरसगांव से…

Read More

रायगढ़. छत्तीसगढ़ पुलिस की वर्दी पर दाग लगाने वाले 3 पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया गया है. इनके खिलाफ ग्रामीणों से अवैध वसूली का आरोप है. ग्रामीण की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने टीआई समेत दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण ने शिकायत की थी कि घरघोड़ा थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस और दो आरक्षकों ने उस पर महुआ शराब बनाकर बेचने का झूठा आरोप लगाया. इसके बाद उसे छोटा केस बनाकर छोड़ देने की बात कहते हुए पैसों की मांग की. पीड़ित का दावा है कि यह पूरी साजिश उगाही के…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावशील बनाने के लिए शिक्षकों के रिक्त पदों पर चरणबद्ध भर्ती की जाएगी। प्रथम चरण में 5,000 शिक्षकों की भर्ती होगी। इस निर्णय से प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन अध्यापन व्यवस्था को गति मिलेगी और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल कर रही है। इन्हीं पहल में शालाओं एवं शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण शामिल है। युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया राज्य में…

Read More

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में लगभग एक साल पहले हुए महिला की संदिग्ध मौत के मामले में आज अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने वाले पति और जेठ को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. मामला उरगा थाना क्षेत्र का है. पूरा मामला 1 साल पहले 10 मई 2024 का है, जब तरदा गांव में 28 वर्षीय सुनीता कुर्रे की लाश उसके घर के म्यार में फांसी के फंदे पर लटकती मिली थी. इस घटना की सूचना खुद उसके पति राजू कुर्रे और जेठ मनोज कुर्रे ने पुलिस को…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लिए तैयार किया गया विजन डाक्यूमेंट एक रोडमैप की तरह है, जिसमें लक्ष्य और दिशा-निर्देश स्पष्ट हैं। अधिकारी विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी तन्मयता और जिम्मेदारी के साथ इसे परिणाम तक ले जाएं। मुख्यमंत्री श्री साय आज रायपुर और धमतरी जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के समापन पर कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान का यह सिलसिला थमना नहीं…

Read More