Close Menu
    विज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार….
    छत्तीसगढ़

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार….

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम नागरिकों को सरल, सहज, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। शासन की जनहितकारी पहल ‘सेवा-सेतु’ न केवल नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम बन रही है, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने और उनके भविष्य को संवारने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसकी एक सुखद तस्वीर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत कोटरियाडांड में देखने को मिली, जहां रवीना को महज एक घंटे में आय प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने का सपना साकार हो गया।

    ग्राम पंचायत कोटरियाडांड निवासी रवीना उच्च शिक्षा प्राप्त कर नर्सिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहती थीं। नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए उन्हें आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। प्रवेश प्रक्रिया में आवश्यक इस दस्तावेज को समय पर प्राप्त करना उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण था। इसके लिए रवीना ने तहसील कार्यालय पेंड्रारोड पहुंचकर सेवा सेतु के माध्यम से आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु आवेदन किया।

    तहसील कार्यालय में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए उनके आवेदन की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और महज एक घंटे के भीतर उन्हें आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया। इतनी कम अवधि में आवश्यक दस्तावेज मिलने से रवीना की चिंता दूर हुई और नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश की राह में आ रही बाधा भी समाप्त हो गई। समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से रवीना नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने में सफल रहीं।

    शासन की इस त्वरित एवं संवेदनशील सेवा से प्रसन्न रवीना ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से कम समय में आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें काफी सहूलियत मिली। आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध होने से नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने और अपना भविष्य संवारने का सपना साकार हो सका। उन्होंने शासन की इस जनहितकारी व्यवस्था की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक जनोन्मुखी, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाया जा रहा है। सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक शासकीय सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो रही हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को इस व्यवस्था का लाभ मिल रहा है। आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलने के साथ ही लोगों के समय और श्रम की भी बचत हो रही है।

    रवीना की सफलता की यह कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि समय पर उपलब्ध कराई गई एक शासकीय सेवा किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकती है। महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र रवीना के लिए केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की राह खोलने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बन गया।

    सेवा सेतु आज शासन और आम नागरिकों के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बन रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की यह पहल लोगों के जीवन को आसान बनाने के साथ ही उनकी उम्मीदों, आकांक्षाओं और सपनों को नई उड़ान दे रही है।

    News Desk

    Related Posts

    विश्वभर में गूंजी छत्तीसगढ़ की संस्कृति- NACHA ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली महोत्सव…

    November 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद नंदकुमार साय का जाना कुशलक्षेम…..

    November 29, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से आत्मनिर्भर बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से मजबूत हो रही ग्रामीण कृषि व्यवस्था…

    November 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर….

    November 29, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र, त्वरित एवं सहज शासकीय सेवा मिलने पर छात्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार……

    November 29, 2026
    RO.No :-14063/49
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विश्वभर में गूंजी छत्तीसगढ़ की संस्कृति- NACHA ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली महोत्सव…

    November 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद नंदकुमार साय का जाना कुशलक्षेम…..

    November 29, 2026

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार….

    November 29, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से आत्मनिर्भर बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    November 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.