Close Menu
    विज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र, त्वरित एवं सहज शासकीय सेवा मिलने पर छात्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार……
    छत्तीसगढ़

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र, त्वरित एवं सहज शासकीय सेवा मिलने पर छात्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार……

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र, त्वरित एवं सहज शासकीय सेवा मिलने पर छात्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार……
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम नागरिकों को सहज, सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। शासन का सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसकी एक सुखद तस्वीर बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड में देखने को मिली, जहां आईआईटी में प्रवेश के लिए केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होने पर छात्रा गीतांजलि साहू को महज एक घंटे के भीतर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। शासन की इस त्वरित एवं संवेदनशील पहल से छात्रा को बड़ी राहत मिली है।

    बेमेतरा जिले की बेरला तहसील अंतर्गत ग्राम आनंदगांव निवासी श्री नगनारायण साहू की पुत्री गीतांजलि साहू को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने के लिए केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। उच्च शिक्षा के अपने सपने को साकार करने की दिशा में यह दस्तावेज उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण था। इसके लिए गीतांजलि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय बेरला पहुंचीं और केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

    कार्यालय में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उनके आवेदन की आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। महज एक घंटे के भीतर गीतांजलि को केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया। इतनी कम अवधि में आवश्यक प्रमाण पत्र मिलने से गीतांजलि की चिंता दूर हुई और उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की राह आसान हो गई।

    गीतांजलि साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से इतनी कम अवधि में केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र प्राप्त होना उनके लिए बेहद सुविधाजनक और राहत भरा अनुभव रहा। समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने से अब उन्हें आईआईटी में प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस त्वरित सेवा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन बेमेतरा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बेरला सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

    सेवा सेतु पोर्टल शासन और नागरिकों के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। इसके माध्यम से शासकीय सेवाओं की ऑनलाइन एवं समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित होने से आम नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। साथ ही समय और श्रम की बचत होने के साथ प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को भी बढ़ावा मिल रहा है।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए तकनीक के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी बना रही है। शासन की इस पहल का लाभ विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं को मिल रहा है।

    गीतांजलि साहू को महज एक घंटे में केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाना न केवल प्रशासनिक तत्परता का उदाहरण है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि संवेदनशील शासन और आधुनिक तकनीक का समन्वय किस प्रकार युवाओं के सपनों को साकार करने में सहायक बन सकता है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से सुशासन का लाभ आम नागरिकों तक पहुंच रहा है और शासन के प्रति जनविश्वास और अधिक मजबूत हो रहा है।

    News Desk

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर….

    November 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देंगे स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात, मेकाहारा में 700 बिस्तरीय एकीकृत अस्पताल का होगा शुरू होगा निर्माण कार्य….

    November 29, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मदनपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण का किया शुभारंभ….

    November 29, 2026

    कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    November 29, 2026

    श्रवण यंत्र मिलने से विमला बाई के जीवन में लौटी खुशियों की आवाज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार…

    November 29, 2026

    दुर्ग में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम, कलश यात्रा में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…..

    November 29, 2026
    RO.No :-14063/49
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर….

    November 29, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र, त्वरित एवं सहज शासकीय सेवा मिलने पर छात्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार……

    November 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देंगे स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी सौगात, मेकाहारा में 700 बिस्तरीय एकीकृत अस्पताल का होगा शुरू होगा निर्माण कार्य….

    November 29, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मदनपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण का किया शुभारंभ….

    November 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.