Close Menu
    विज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»विश्वभर में गूंजी छत्तीसगढ़ की संस्कृति- NACHA ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली महोत्सव…
    छत्तीसगढ़

    विश्वभर में गूंजी छत्तीसगढ़ की संस्कृति- NACHA ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली महोत्सव…

    News DeskBy News DeskNovember 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विश्वभर में गूंजी छत्तीसगढ़ की संस्कृति- NACHA ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली महोत्सव…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन/एनआरआई एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ (NACHA) की विभिन्न अंतरराष्ट्रीय इकाइयों द्वारा दुनिया के कई देशों में ‘छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस’ एवं ‘दीपावली महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। पूरे महीने चले इन समारोहों में विभिन्न देशों में निवासरत हजारों प्रवासी छत्तीसगढ़ी परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर वैश्विक छत्तीसगढ़ी समुदाय की एकता, सांस्कृतिक गौरव और अपनी मातृभूमि के प्रति गहरे लगाव को प्रदर्शित किया।

    विश्वभर में गूंजी छत्तीसगढ़ की संस्कृति- NACHA ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली महोत्सव

    विश्वभर में संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण

    दुबई, सिडनी, मेलबर्न, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, यूरोप तथा अमेरिका के अनेक शहरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामुदायिक मिलन समारोहों का आयोजन हुआ। अमेरिका में न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, शिकागो, मिनेसोटा, मिशिगन, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, कैलिफोर्निया, सिएटल, फ्लोरिडा, डलास, ह्यूस्टन और एरिजोना सहित कई स्थानों पर परिवारों ने उत्सव मनाया।

    विश्वभर में गूंजी छत्तीसगढ़ की संस्कृति- NACHA ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली महोत्सव

    अधिकांश स्थानों पर कार्यक्रमों की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ का सामूहिक गायन किया गया। पारंपरिक लोकनृत्य, लोकसंगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने प्रदेश की समृद्ध विरासत को जीवंत कर दिया। इन आयोजनों की खास बात बच्चों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे विदेश में पले-बढ़े बच्चों को अपनी जड़ों से जुड़ने और अपनी पहचान को गर्व के साथ प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

    सिएटल समारोह में महावाणिज्य दूत की विशेष उपस्थिति

    इस वर्ष के आयोजनों का एक प्रमुख आकर्षण NACHA सिएटल चैप्टर का दीपावली समारोह रहा, जिसमें भारत के महावाणिज्य दूत श्री प्रखर गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय अपनी संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि से जुड़े रहकर भारत की सांस्कृतिक पहचान को विश्वभर में मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए NACHA के प्रयासों तथा सिएटल की इंडिया डे परेड में समुदाय की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। साथ ही उन्होंने NACHA सिएटल चैप्टर की अध्यक्ष सुश्री नमिता खंडेलवाल के नेतृत्व और सामुदायिक योगदान की प्रशंसा की।

    विश्वभर में गूंजी छत्तीसगढ़ की संस्कृति- NACHA ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली महोत्सव

    वैश्विक समुदाय को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास

    NACHA के महासचिव श्री नील जोसेफ ने विश्वभर के चैप्टर अध्यक्षों, आयोजन समितियों और स्वयंसेवकों को सफल आयोजनों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि समर्पित स्वयंसेवकों और सक्रिय समुदाय के प्रयासों से प्रवासी परिवारों को अपनी मातृभूमि व संस्कृति से जुड़े रहने का सशक्त मंच मिला है। उन्होंने विशेष रूप से खुशी जताई कि नई पीढ़ी के बच्चे और युवा केवल प्रस्तुतियों तक सीमित न रहकर आयोजन की जिम्मेदारियां भी स्वयंसेवक के रूप में निभा रहे हैं, जिससे आने वाली पीढ़ियों तक छत्तीसगढ़ के मूल्य और परंपराएं जीवंत रहेंगी।

    संस्था के अनुसार, ये आयोजन अब एक महत्वपूर्ण वार्षिक परंपरा का रूप ले रहे हैं। NACHA अपनी अंतरराष्ट्रीय इकाइयों के माध्यम से सामाजिक सहयोग, आपसी संपर्क और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए वैश्विक छत्तीसगढ़ी समुदाय को एक सूत्र में पिरोने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद नंदकुमार साय का जाना कुशलक्षेम…..

    November 29, 2026

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार….

    November 29, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से आत्मनिर्भर बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    November 29, 2026

    छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से मजबूत हो रही ग्रामीण कृषि व्यवस्था…

    November 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर….

    November 29, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र, त्वरित एवं सहज शासकीय सेवा मिलने पर छात्रा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार……

    November 29, 2026
    RO.No :-14063/49
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विश्वभर में गूंजी छत्तीसगढ़ की संस्कृति- NACHA ने मनाया छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं दीपावली महोत्सव…

    November 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद नंदकुमार साय का जाना कुशलक्षेम…..

    November 29, 2026

    सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार….

    November 29, 2026

    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से आत्मनिर्भर बन रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    November 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.