Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG Crime News- नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 105 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, यूपी ले जा रहे थे माल…
    छत्तीसगढ़

    CG Crime News- नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 105 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, यूपी ले जा रहे थे माल…

    News DeskBy News DeskJune 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG Crime News- नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 105 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, यूपी ले जा रहे थे माल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 105 किलो गांजा, दो लग्जरी कार और चार मोबाइल फोन समेत कुल 44.85 लाख रुपये की अवैध सामग्री जब्त की है।

    जानकारी के अनुसार, जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के कनकतुरा से दो अलग-अलग कारों में भारी मात्रा में गांजा तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ओडिशा सीमा से लगे बड़माल रेलवे लाइन किनारे बैरिकेडिंग कर दो कारों को रोका। तलाशी के दौरान ग्रे रंग की स्विफ्ट डिजायर (क्रमांक OR 17 G 4546) और ब्लैक ग्रैंड विटारा (क्रमांक CG 13 BB 9200) से 103 पैकेट में कुल 105 किलो गांजा बरामद हुआ।

    यूपी ले जाकर बेचने की थी तैयारी

    गांजा तस्करी में पकड़े गए आरोपियों में रविशंकर गौतम, निवासी यूपी, विरेन्द्र सिंह उर्फ वीर सिंह, निवासी सरिया और दीपक जोहरी निवासी किरोडीमल नगर से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि उन्होंने गांजा ओडिशा से खरीदा और उसे यूपी ले जाकर बेचने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने यह भी बताया कि उनके दो अन्य साथी कनकतुरा के पास कार से उतर गए थे। जूटमिल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

    दो आरोपियों के और भी हैं अपराधिक रिकार्ड

    गांजा तस्करी में पकड़े गए आरोपियों विरेन्द्र सिंह के खिलाफ पहले से सरिया थाना में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं जबकि दीपक जोहरी कोतरारोड़ थाना क्षेत्र का पूर्व आपराधिक रिकॉर्डधारी है जिस पर मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं और समय-समय पर उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाती रही है। आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड को देखते हुए प्रकरण में संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएस जोड़ा गया है।

    रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि रायगढ़ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 किलो गांजा के अलावा, दो कार जब्त किया है। इसके साथ ही इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे थे और उसे यूपी ले जाने की योजना बनाई थी। तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम

    1. रविशंकर गौतम पिता स्व. रामप्रसाद गौतम उम्र 34 वर्ष साकिन जरथाई थाना चिरगांव जिला झांसी उत्तर प्रदेश
    2. विरेन्द्र सिंह उर्फ वीर सिंह पिता अंगत सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन कोर्रा थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
    3. दीपक जोहरी पिता रमेश जोहरी उम्र 42 वर्ष साकिन किरोडीमलनगर वार्ड कमांक 04 थाना कोतरारोड जिला रायगढ़
    News Desk

    Related Posts

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026

    बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात, मंत्री नेताम ने किया 25 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास…

    April 14, 2026

    जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कबीरधाम जिला अस्पताल ने बदली अपनी तस्वीर…..

    April 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.