Close Menu
    विज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं सचिव ने विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा…..
    छत्तीसगढ़

    श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं सचिव ने विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा…..

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं सचिव ने विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रदेश के श्रम, वाणिज्य एवं उद्योग तथा वाणिज्यिक कर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज श्रम विभाग की विभागीय बैठक लेकर जिलावार एवं योजनावार प्रदर्शन की समीक्षा की। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिकों के कल्याण में प्रदेश सरकार द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी व जनहितकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता है। श्रम मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में गम्भीरता दिखाएं और बेहतर प्रदर्शन करें।

     श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता

    महानदी मंत्रालय के भूतल स्थित समिति कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में श्रम मंत्री ने आगे कहा कि श्रमिकों के कल्याण व उनके हितों की रक्षा किस तरह से हो, इस पर अधिकारियों को विचार मंथन करने की आवश्यकता है और इसके लिए अधिकारी पूरी शिद्दत और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करें। साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने जिलों से आए श्रम अधिकारियों को पंजीयन के उपरांत पात्रतानुसार अधिकांश योजनाओं का लाभ श्रमिकों को दिलाने तथा उद्योगों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

    श्रम विभाग के सचिव एवं श्रम आयुक्त श्री हिमशिखर गुप्ता ने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी 33 जिले से आए श्रम अधिकारियों की योजनावार समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ई-केवायसी, छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम-2011, ऑनलाइन रैण्डम निरीक्षण, विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतें एवं उनका निराकरण, बस्तर मुन्ने व नियद नेल्ला नार योजना 2.0 में विभागीय प्रगति, श्रम अन्न योजना के तहत संचालित केन्द्रों की स्थिति तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से संबंधित बिंदुओं पर सिलसिलेवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के तहत संचालित मिनीमाना महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, दीदी ई-रिक्शा योजना की प्रगति एवं क्रियान्वयन की भी जिलावार तथा योजनावार समीक्षा की।

     श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता

    इसी तरह उन्होंने छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के तहत पंजीयन, वित्तीय लक्ष्य एवं प्राप्ति तथा विभिन्न योजनाओं में लाभान्वितों की जानकारी ली। इसके अलावा उपादान भुगतान अधिनियम-2012, बंधक श्रमिक पुनर्वास और बाल श्रमिक पुनर्वास नीति की प्रगति व समीक्षा की। इस अवसर पर अपर श्रमायुक्त द्वय श्री एसएल जांगड़े एवं श्रीमती सविता मिश्रा, प्रभारी संचालक औद्योगिक सुरक्षा श्री मनीष श्रीवास्तव सहित सहायक श्रमायुक्त, जिलों से आए श्रम पदाधिकारी और बीओसीडब्ल्यू व औद्योगिक सुरक्षा के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात…..

    November 27, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा….

    November 27, 2026

    बच्चों पर टॉपर बनने का दबाव न डालें, उनकी प्रतिभा को पहचानकर दें उड़ान : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न….

    November 27, 2026

    धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी….

    November 27, 2026

    बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े……

    November 27, 2026
    RO.No :-14063/49
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात…..

    November 27, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा….

    November 27, 2026

    श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं सचिव ने विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा…..

    November 27, 2026

    बच्चों पर टॉपर बनने का दबाव न डालें, उनकी प्रतिभा को पहचानकर दें उड़ान : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    November 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.