Close Menu
    विज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बच्चों पर टॉपर बनने का दबाव न डालें, उनकी प्रतिभा को पहचानकर दें उड़ान : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
    छत्तीसगढ़

    बच्चों पर टॉपर बनने का दबाव न डालें, उनकी प्रतिभा को पहचानकर दें उड़ान : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बच्चों पर टॉपर बनने का दबाव न डालें, उनकी प्रतिभा को पहचानकर दें उड़ान : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: बच्चों की सफलता को केवल परीक्षा के अंकों और स्कूल में उनकी रैंकिंग से नहीं आंका जाना चाहिए। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशिष्ट प्रतिभा होती है। आवश्यकता है कि अभिभावक और शिक्षक उनकी रुचि, प्रतिभा और क्षमता को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। जीवन में सफलता के लिए अंकों से कहीं अधिक आत्मविश्वास, धैर्य, जुनून और असफलताओं से सीखकर आगे बढ़ने का जज्बा मायने रखता है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज भिलाई के कोहका स्थित रूंगटा पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

    बच्चों पर टॉपर बनने का दबाव न डालें, उनकी प्रतिभा को पहचानकर दें उड़ान : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आज का भारत पहले से कहीं अधिक विकसित, आत्मविश्वासी और अवसरों से परिपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के लिए नए-नए अवसर सृजित हुए हैं। अब वह दौर बदल चुका है, जब बच्चों को केवल सरकारी नौकरी के लिए तैयार किया जाता था। आज खेल, कला, संस्कृति, शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, स्टार्टअप और उद्यमिता सहित अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। युवाओं को इन अवसरों को पहचानने, उनका सदुपयोग करने और अपनी प्रतिभा को सही दिशा में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

    बच्चों पर टॉपर बनने का दबाव न डालें, उनकी प्रतिभा को पहचानकर दें उड़ान : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    *बच्चों की प्रतिभा को निखारने में अभिभावकों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका*

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों पर स्कूल का टॉपर बनने का दबाव न डालें, बल्कि उनकी स्वाभाविक रुचि और क्षमताओं को समझें। बच्चों को अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर दें। उन्होंने कहा कि बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करने में अभिभावकों एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चों को असफलताओं से निराश होने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

    *साधारण ग्रामीण परिवेश से आईएएस बनने तक के संघर्षों को किया साझा*

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने बचपन और विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए बताया कि वे एक छोटे से गांव से निकलकर पढ़ाई के लिए भिलाई आए थे। महज आठ वर्ष की आयु में पिता का निधन हो गया था। चौथी कक्षा तक शिक्षित उनकी माता ने कठिन परिस्थितियों में उनका पालन-पोषण किया और शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। अनेक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयनित हुए। लगभग 13 वर्षों तक प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्होंने रायपुर, जांजगीर-चांपा और दंतेवाड़ा सहित विभिन्न जिलों में कलेक्टर एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा।

    अपने जीवन के अनुभवों के माध्यम से श्री चौधरी ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर जीवन में बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

    *राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थानों से छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे शिक्षा के अवसर*

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईटी, एम्स, एनआईटी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ-साथ निफ्ट (NIFT), नाइलेट (NIELIT) और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों से युवाओं के लिए शिक्षा और करियर के नए अवसर विकसित हो रहे हैं।

    उन्होंने भिलाई और छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने, समय की मांग के अनुरूप नवीन पाठ्यक्रम प्रारंभ करने तथा तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए रूंगटा ग्रुप के प्रयासों की सराहना की।

    इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, रूंगटा ग्रुप के संचालक श्री संजय रूंगटा, श्री संतोष रूंगटा, श्री चतुर्भुज राठी, श्री राजेश चौहान सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात…..

    November 27, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा….

    November 27, 2026

    श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं सचिव ने विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा…..

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी डिजिटल डेटा सुरक्षा और आदान-प्रदान व्यवस्था, स्टेट डेटा गवर्नेंस कमेटी की पहली बैठक संपन्न….

    November 27, 2026

    धुएं से आजादी और महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान, छत्तीसगढ़ में 39 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मिली आजादी….

    November 27, 2026

    बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े……

    November 27, 2026
    RO.No :-14063/49
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    करमा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 71.48 करोड़ रुपये के 694 विकास कार्यों की सौगात…..

    November 27, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा….

    November 27, 2026

    श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं सचिव ने विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर की समीक्षा…..

    November 27, 2026

    बच्चों पर टॉपर बनने का दबाव न डालें, उनकी प्रतिभा को पहचानकर दें उड़ान : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    November 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.