Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»हवाई यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर, भुवनेश्वर और जेवर एयरपोर्ट हवाईअड्डे इंदौर से सीधे जुड़ सकते हैं
    मध्यप्रदेश

    हवाई यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर, भुवनेश्वर और जेवर एयरपोर्ट हवाईअड्डे इंदौर से सीधे जुड़ सकते हैं

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हवाई यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर, भुवनेश्वर और जेवर एयरपोर्ट हवाईअड्डे इंदौर से सीधे जुड़ सकते हैं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर: इंदौर से लगातार कई शहरों के लिए सीधी उड़ान सुविधा शुरू की जा रही है। दो महीने बाद शुरू हो रहे समर सीजन में इंदौर से भुवनेश्वर और नोएडा के जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान शुरू की जा सकती है। इसके लिए एयरलाइंस ने इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन से संपर्क किया है। इससे इंदौर और आसपास के शहरों से ओडिशा और नोएडा जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा और उनका समय भी बचेगा। हालांकि अभी शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन एयरलाइंस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

    देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से फिलहाल रोजाना 86 फ्लाइट का संचालन हो रहा है। एयरलाइंस ने मार्च से शुरू हो रहे समर सीजन के लिए फ्लाइट का नया शेड्यूल बनाना शुरू कर दिया है। इंदौर से देश के कुछ एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि इंदौर से ओडिशा के लिए कोई सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। यहां बड़ी संख्या में लोग पर्यटन, धार्मिक यात्रा के साथ ही व्यापार के लिए जाते हैं। ऐसे में सीधी कनेक्टिविटी से लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा।

    श्रद्धालुओं को होगा फायदा

    इंदौर से भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ान शुरू होने से जगन्नाथपुरी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा फायदा होगा। भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए पहुंच आसान हो जाएगी। सीधी उड़ान से भुवनेश्वर पहुंचने के बाद बस या ट्रेन से यात्रा करके महज डेढ़ घंटे में पुरी पहुंचा जा सकेगा। इससे इंदौर और आसपास के लाखों श्रद्धालुओं के लिए यात्रा आसान हो जाएगी। फिलहाल यात्रियों को इंदौर से चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन से यात्रा करनी पड़ती है। यह ट्रेन 28 घंटे में पुरी पहुंचाती है।

    नोएडा से कनेक्टिविटी होगी आसान

    दिल्ली एनसीआर के नजदीक उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर नोएडा में बने जेवर एयरपोर्ट के लिए भी आने वाले महीने में इंदौर से सीधी उड़ान की सुविधा मिलने लगेगी। इसके लिए एयरलाइन कंपनियों ने इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन से संपर्क किया है। इसे देखते हुए गर्मी के मौसम में इंदौर से जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी उड़ान शुरू की जा सकती है। इससे नोएडा और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र तक यात्रियों की पहुंच आसान हो जाएगी।

    News Desk

    Related Posts

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया जीके इलेक्ट्रिक शोरूम का शुभारंभ….

    July 30, 2026

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव….

    July 30, 2026

    महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    July 30, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क…

    July 30, 2026

    राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी : बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं और जनजातीय प्रतिनिधियों का हुआ विशेष सम्मान….

    July 30, 2026

    श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोपाबेड़ा शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

    July 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया जीके इलेक्ट्रिक शोरूम का शुभारंभ….

    July 30, 2026

    महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    July 30, 2026

    वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव….

    July 30, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क…

    July 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.