Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में जल्द बज सकता है पंचायत चुनाव का बिगुल, इस तारीख को हो सकती है घोषणा
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में जल्द बज सकता है पंचायत चुनाव का बिगुल, इस तारीख को हो सकती है घोषणा

    News DeskBy News DeskJanuary 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में जल्द बज सकता है पंचायत चुनाव का बिगुल, इस तारीख को हो सकती है घोषणा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव का बिगुल बजता दिख रहा है. 18 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव का ऐलान कर सकता है. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी हो रहा है. इससे पहले 15 जनवरी की तारीख तय की गई थी, लेकिन इसमें संशोधन करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने नई तारीख तय कर दी है. 18 जनवरी को पंचायतों के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना है.बता दें कि इस स्थिति में छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव एक साथ होने वाले हैं.
    बैठकों का दौर जारी

    छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए महापौर व अध्यक्षों की आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. इसको देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों के साथ ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं. सत्ताधारी दल बीजेपी (BJP) को उम्मीद है कि इस बार सभी नगरीय निकायों में उनकी पार्टी को ही सत्ता मिलेगी. चुनाव को लेकर बीजेपी बड़ी बैठकें भी कर रही है.

    कहां किसकी सरकार

    जगदलपुर में चुनाव के समय कांग्रेस की सरकार बनी थी, लेकिन राज्य में सत्ता बदलने के बाद तख्ता पलट हुआ और मेयर ने अपने समर्थक पार्षदों के साथ बीजेपी ज्वाइन कर ली.

    कांग्रेस का क्या कहना है?

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला का कहना है कि नगरीय निकाय चुनावों के लिये नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है. चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी है. कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हो चुका है, बैठकें हो चुकी हैं. कांग्रेस ने इन स्थानीय निकाय के चुनावों में न सिर्फ अपनी पिछली जीत दोहरायेगी, अबकी बार और अधिक निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीत कर आएंगे.

    पिछली बार नगरीय निकायों में अप्रत्यक्ष प्रणाली से मेयर और अध्यक्ष चुने गए थे, लेकिन इस बार प्रत्यक्ष प्रणाली से जनता सीधे मेयर और अध्यक्ष चुनेगी.
    इस बार ऐसा है आरक्षण

    1. रायपुर – अनारक्षित महिला
    2. बीरगांव-अनारक्षित महिला
    3. दुर्ग- ओबीसी महिला
    4. भिलाई-ओबीसी
    5. भिलाई चरौदा-ओबीसी
    6. बिलासपुर-ओबीसी
     कहां किसको मिला आरक्षण

    7. कोरबा-अनारक्षित महिला
    8. धमतरी-अनारक्षित
    9. रायगढ़ – एसी
    10. अम्बिकापुर एसटी
    11. रिसाली – एससी महिला
    12. चिरमिरी- अनारक्षित
    13.जगदलपुर- अनारक्षित
    14.राजनांदगांव -अनारक्षित

    नगरीय निकाय चुनावों का बिगुल बजने का इंतजार है. राज्य के प्रमुख राजनीतिक दल बीजेपी और कांग्रेस के अपनी-अपनी तैयारियां और दावे हैं, अब देखना होगा कि किसकी तैयारियों और दावों पर जनता मुहर लगाएगी.

    News Desk

    Related Posts

    पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

    August 16, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..

    August 16, 2026

    जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल

    August 16, 2026

    भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..

    August 16, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान किया…..

    August 16, 2026

    छात्रहित में लिया गया फैसला, ​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश- मंत्री टंक राम वर्मा…..

    August 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

    August 16, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..

    August 16, 2026

    जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल

    August 16, 2026

    भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..

    August 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.