Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»रवींद्र जडेजा की इंस्टाग्राम पोस्ट से संन्यास की अफवाहों, क्या यह शुरुआत है?
    खेल

    रवींद्र जडेजा की इंस्टाग्राम पोस्ट से संन्यास की अफवाहों, क्या यह शुरुआत है?

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रवींद्र जडेजा की इंस्टाग्राम पोस्ट से संन्यास की अफवाहों, क्या यह शुरुआत है?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Ravindra Jadeja: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया बुरी तरह से फेल रही। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय बल्लेबाज फ्लॉप रहे। जसप्रीत बुमराह को छोड़कर भारतीय गेंदबाजी भी लचर रही। नतीजा ये हुआ कि टीम इंडिया को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से करारी शिकस्त देते हुए ना केवल 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा किया. बल्कि लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में भी अपनी जगह बना ली। अब ऑस्ट्रेलिया की टीम WTC फाइनल में साउथ अफ्रीका से लॉर्ड्स में भिड़ेगी।

    रिटायरमेंट के संकेत 
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारत के दिग्गज गेंदबाज का रिटायरमेंट भी देखने को मिला। गाबा में तीसरा टेस्ट ड्रॉ होने के तुरंत बाद दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहते हुए सभी को हैरान कर दिया। इसके बाद अश्विन सीरीज के बीच में ही भारत लौट आए। अब बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खत्म होने के बाद एक और स्पिनर के रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जा रही हैं। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर होने के बाद रिटायरमेंट की अटकलों को और हवा मिल गई है। स्टार भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद उनके संन्यास के कयास लगाए जाने लगे हैं। जडेजा ने अपनी टेस्ट जर्सी की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जडेजा ने बिना किसी कैप्शन के ये फोटो शेयर किया, जिससे उनके संन्यास को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। फैंस अब जडेजा की जर्सी के फोटो को कहीं न कहीं उनके संन्यास से जोड़ कर देख रहे हैं। 

    BGT में बुरी तरह हुए फेल
    विराट कोहली और रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे शर्मनाक प्रदर्शन के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। रवींद्र जडेजा को भी उनके खराब प्रदर्शन के लिए फैंस के गुस्से के शिकार होना पड़ा। दिग्गज ऑलराउंडर टेस्ट सीरीज में बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने में नाकाम रहे। जडेजा ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में सिर्फ 135 रन बनाए और महज 4 विकेट अपने नाम किए। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने बाद अब टीम इंडिया अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। जडेजा ने पिछले साल T20I वर्ल्ड कप जीतने के बाद T20I फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या उन्हें वनडे सीरीज में जगह मिल पाती है या नहीं। 

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    September 7, 2026

    पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 7, 2026

    शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.