अगरतला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 फरवरी को त्रिपुरा सरकार में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (ग्रेड-डी) पदों के लिए चयनित लोगों को नौकरी के प्रमाण पत्र बांटेंगे। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 2021 में त्रिपुरा के संयुक्त भर्ती बोर्ड (जेआरबीटी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं के जरिए से 2400 से ज्यादा उम्मीदवारों का चयन किया गया था। त्रिपुरा सीएम माणिक साहा और उनके कैबिनेट सहयोगी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम साहा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सामान्य डिग्री कॉलेजों को मजबूत करने के लिए डिग्री कॉलेजों के लिए प्राचार्यो के 13 पदों को अधिसूचित किया गया है।…
Author: News Desk
रायपुर विद्यादायनी माता सरस्वती की उपासना के पावन पर्व बसंत पंचमी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दुलदुला तहसील के ग्राम पंचायत जामटोली अंतर्गत ग्राम डेवाडेलंगी में मां शारदा धाम पहुंचे। उन्होंने इस धाम परिसर में स्थित मां सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर शारदा धाम में आए समस्त श्रद्धालुगण को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां सरस्वती की कृपा हमेशा हम सब पर बनी रहे। आपके कंठ में सदा मां सरस्वती विराजमान रहें। उन्होंने कहा कि वेदों में…
दिल्ली: दिल्ली में एक शादी में दूल्हे का डांस इतना महंगा पड़ गया कि उसकी शादी ही टूट गई. दूल्हा दोस्तों के कहने पर 'चोली के पीछे क्या है' गाने पर नाच रहा था, जिसे देखकर दुल्हन के पिता को गुस्सा आ गया. जानकारी के मुताबिक, बारात के साथ दूल्हे के दोस्त भी शादी में पहुंचे. ऐसे में दूल्हे के दोस्त उससे बॉलीवुड के हिट गाने चोली के पीछे क्या हैपर डांस करने के लिए जिद करने लगे. दोस्तों की जिद को दूल्हा मना नहीं कर पाया. ऐसे में दूल्हा भी अपने दोस्तों के साथ डांस करने लगा, लेकिन यह…
रायपुर नगर पालिक निगम बिलासपुर वार्ड क्रमांक 13 से रमेश पटेल, नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 18 से नरेन्द्र कुमार देवांगन, नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 21 से विद्यावती सिंह, रायगढ़ जिला के नगर पालिक निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 18 से श्रीमती पूनम दिबेश सोलंकी और वार्ड क्रमांक 45 से नारायण पटेल पार्षद पद हेतु नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 में निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मुंगेली जिले के नगर पालिक परिषद लोरमी के वार्ड क्रमांक 10 से धारनी पुरूषोत्तम राठौर, वार्ड क्रमांक 17 से भीखम शिवशंकर यादव, कोरबा जिला के नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड…
ग्वालियर । पन्ना के बाद अब मप्र के एक और शहर में अतुल खजाना मिलने के संकेत मिले हैं। सर्वे ऑफ इंडिया की टीम जल्द ही इस शहर में माइनिंग शुरू करेगी। मप्र में पन्ना के बाद अब ग्वालियर की धरती से हीरा निकलेगा। दरअसल, अब ग्वालियर की धरती में भी हीरा मिलने के संकेत मिले हैं। इसके लिए ग्वालियर के घाटीगांव ब्लॉक व भितरवार ब्लॉक में हीरा खनन के लिए जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया सर्वे करने की तैयारी में है। इसके लिए राजस्व व वन विभाग की भूमि की चिह्नित की जा रही है। सर्वे ऑफ इंडिया हीरे की तलाश…
मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। इस कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात और वर्षा होने से ठंड बढ़ सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के कारण मौसम के मिजाज बदले रहेंगे। दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगी ठंड दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है तो दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। इससे ठंड बढ़ना भी तय है। उत्तराखंड में सोमवार से कई जिलों में वर्षा होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में मौसम विभाग…
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गीत का सहारा लिया है। मुख्य गीत बहाने नहीं बदलाव चाहिए को मनोज तिवारी ने गाया है और यह गीत चुनाव प्रचार अभियान को बहुत पसंद आ रहा है। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी ने आजमगढ़ से भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ द्वारा गाए गीत दिल्ली वालों की दिल्ली को भाजपा सरकार चाहिए को जारी किया है। यह गीत संकल्प पत्र के वादों को शामिल करता है और जनता को दिल्ली को संवारने का वादा करता है।…
रायपुर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे लगातार कुंभ मेला विशेष ट्रेन उपलब्ध करा रहा है। इसी कड़ी में विशाखापत्तनम-गोरखपुर-कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन कल से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल व उमरिया स्टेशन पर रुकते हुए अपने गंतव्य तक जाएगी। इस ट्रेन के चलने से हजारों श्रद्वालु कुंभ में पुण्य स्नान कर सकेंगे। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08588 विशाखापत्तनम-गोरखपुर कुंभ स्पेशल ट्रेन विशाखापत्तनम से मंगलवार चार फरवरी को रात 10.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 1.55 बजे रायगढ़, तीन बजे चांपा, चार बजे बिलासपुर, छह बजे…
भोपाल। अब मप्र बोर्ड 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 20 दिन का समय शेष है। ऐसे में अब शिक्षक प्रयागराज में लगे महाकुंभ हो या संतान पालन अवकाश (सीसीएलई) के लिए अवकाश नहीं ले पाएंगे। इसका कारण यह है कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शासन ने एसेंशियल सर्विस एंड मेंटेनेंस (एस्मा) लगाने का आदेश जारी कर दिया है। शासन ने 15 फरवरी से 15 मई तक के लिए एस्मा लागू कर दिया है। इस अवधि में परीक्षाओं में नियुक्त कर्मचारी, अधिकारी और अन्य स्टाफ अवकाश नहीं ले पाएंगे और हड़ताल भी नहीं कर सकेगा। इस संबंध में आदेश जारी…
जगदलपुर निकाय चुनाव के ठीक पहले जगदलपुर में करीब 400 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया है. भाजपा में प्रवेश करने वालों में अधिकांश लोग पूर्व महापौर सफीरा साहू के वार्ड से हैं. प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सभी को भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान बीजेपी के बस्तर जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा, सैकड़ों लोगों ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है. ये वार्डों को कांग्रेस मुक्त बनाने की ओर हमारा कदम है. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा, नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव के एक साथ होने के…