Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन….
    छत्तीसगढ़

    श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन….

    News DeskBy News DeskApril 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रमिकों के हितों की रक्षा एवं उनके समग्र विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की संचालक मण्डल की बैठक आज गुरूवार को नवा रायपुर स्थित मण्डल कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, श्रम विभाग उप-सचिव श्री विपुल गुप्ता, प्रभारी श्रमायुक्त श्री एस.एल. जांगड़े, नगरीय प्रशासन विभाग उप-सचिव श्री भागवत जायसवाल, एवं कल्याण आयुक्त श्री सुनील मिश्रा, भारत सरकार के प्रतिनिधि सहित मण्डल के सचिव श्री गिरीश रामटेके तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की संचालक मण्डल की बैठक आयोजित

    बैठक में मण्डल के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे निर्माण श्रमिक जिन्होंने अभी तक अपना पंजीयन नवीनीकरण नहीं कराया है, उनका शत-प्रतिशत पंजीयन 30 अप्रैल 2026 तक सतत् रूप से नवीनीकरण कराये जाने का निर्णय लिया गया है। श्रमिक बंधु से अनुरोध है कि, पंजीयन नवीनीकरण हेतु अपना आवेदन जिला श्रम कार्यालय, लोक सेवा केन्द्र, श्रमेव जयते मोबाईल एप्प एवं विभागीय पोर्टल shramevjayate.cg.gov.in पर सीधे ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है।

    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि श्रमिकों के हितों की रक्षा तथा उनके समग्र विकास के लिए योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन एवं मण्डल अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य सुशासन, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए आगे नवीनतम कदम भी उठाए जा रहे हैं।

    बैठक के दौरान मण्डल का वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए वार्षिक बजट को स्वीकृति प्रदान की गई। इससे श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं को और अधिक प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।

    छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की संचालक मण्डल की बैठक आयोजित

    निर्माण श्रमिकों को रोजगार प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल एवं सुलभ बनाने तथा उनके कौशल के अनुरूप कार्य के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “ई-श्रम साथी” मोबाइल ऐप विकसित किए जाने का अनुमोदन भी बैठक में दिया गया। इस ऐप के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार संबंधी जानकारी, पंजीयन सेवाएं एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा। साथ ही श्रमिकों को मण्डल द्वारा संचालित योजनाओं एवं पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करने हेतु जिला स्तर पर सतत श्रमिक सम्मेलन आयोजित किए जाने का भी निर्णय लिया गया, जिससे अधिक से अधिक श्रमिक इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

    News Desk

    Related Posts

    नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन : कृषि मंत्री नेताम…

    May 25, 2026

    बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारत: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार…..

    May 25, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर बन रहा हाई-टेक उद्योगों का नया केंद्र….

    May 25, 2026

    पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव….

    May 25, 2026

    खरीफ की तैयारी में किसानों को नहीं होगी परेशानी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर खेती-किसानी के लिए मिलेगा पर्याप्त डीजल…..

    May 25, 2026

    राजस्व प्रकरणों का तय समय-सीमा में हो निराकरण: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    May 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन : कृषि मंत्री नेताम…

    May 25, 2026

    बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारत: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार…..

    May 25, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर बन रहा हाई-टेक उद्योगों का नया केंद्र….

    May 25, 2026

    पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव….

    May 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.