रायपुर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूलों में एडमिशन की तैयारी एक बार फिर शुरू हो गई है। नया सेशन 2025-26 शुरू होने वाला है और इसी को लेकर 10 अप्रैल यानि आज से आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत चलने वाले स्कूलों में हर साल हजारों पेरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन कराने की कोशिश करते हैं। इस बार भी मुकाबला तगड़ा होने वाला है। लोक शिक्षण संचालनालय की तरफ से ऑफिशियल शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। फॉर्म 10 अप्रैल से लेकर 5 मई तक भरे जाएंगे। अगर…
Author: News Desk
रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों के लिए एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए नक्सलवादी आत्मसमर्पण/पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। गृह विभाग द्वारा 28 मार्च 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार, इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी जिलों में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष समितियों के गठन के निर्देश दिए गए हैं। यह नीति, नक्सल हिंसा में पीड़ित हुए व्यक्तियों एवं परिवारों जैसे कि मृत्यु, गंभीर घायल या स्थायी अपंगता के शिकार लोगों के साथ-साथ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास और राहत के उद्देश्य से तैयार…
सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक बार फिर ACB और EOW की टीम ने 6 जगह छापेमार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि पूर्व MLA और CPI नेता मनीष कुंजाम सहित कई प्रबंधक के घर टीम ने दबिश दी है। फिलहाल टीम जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला तेंदूपत्ता बोनस से जुड़ा हुआ है। सुकमा जिले में फिर आधा दर्जन स्थानों पर एसीबी, EOW का छापा पड़ा है। पूर्व विधायक मनीष कुंजाम सहित कई प्रबंधक के घर टीम ने दबिश दी है। सुकमा जिले में अब तक…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि भगवान महावीर ने अपने जीवन से सत्य, अहिंसा, करुणा और अपरिग्रह जैसे महान मूल्यों का जो संदेश दिया, वह आज के सामाजिक और नैतिक जीवन के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। श्री साय ने कहा कि भगवान महावीर ने अहिंसा को सर्वोच्च धर्म बताया और दया तथा प्रेम को जीवन का आधार बनाया। उन्होंने समरसता, सह-अस्तित्व और शांति का मार्ग दिखाया। उनकी…
बिलासपुर राज्यपाल रमेन डेका आज बिलासपुर के लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित मध्यदेशीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार गुप्ता ने की। स्थानीय विधायक अमर अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्यपाल डेका ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि की आसंदी से राज्यपाल ने बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने व्यापार के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए महासभा की सराहना की। उनके सेवा कार्य को अन्य समाज के लिए अनुकरणीय बताया।…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित बीओसी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन एवं बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से 44 हजार 940 श्रमिको को 15.37 करोड़ रूपये डी.बी.टी. के जरिये श्रमिकों के बैंक खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री साय ने पदभार ग्रहण करने पर डॉ. रामप्रताप सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्रमिक…
रायपुर राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार 2025 का प्रथम चरण कबीरधाम जिले में उत्साहपूर्वक प्रारंभ हुआ। इसी कड़ी में आज दूसरे दिन कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा कवर्धा विकासखण्ड के ग्राम गांगपुर पहुँचे और जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से सीधी संवाद किया। उन्होंने सुशासन तिहार की अवधारणा, उद्देश्य एवं गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया। कलेक्टर श्री वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम गांगपुर में आज सुशासन तिहार के तहत 73 आवेदन प्राप्त हुए। ग्रामीणों ने…
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर के अंतर्गत एक अत्याधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की स्थापना की जा रही है। यह सेंटर इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में काम कर रहे उद्योगों और स्टार्टअप्स के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर तकनीकी नवाचार, औद्योगिक सहयोग और रोजगार सृजन का केंद्र बनेगा। यह प्रोजेक्ट, छत्तीसगढ़ को तकनीकी रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री साय…
गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता पहुंचे ग्राम पाण्डुका, पोंड और श्यामनगर प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का किया परीक्षण आवेदन देने आए ग्रामीणों से की चर्चा, कहा समस्या एवं शिकायतों का जल्द होगा समाधान: प्रभारी सचिव गुप्ता रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रदेश के साथ-साथ गरियाबंद जिले में भी सुशासन तिहार 2025 का आगाज 8 अप्रैल से शुरू हो गया है, जिसमें नागरिकों द्वारा अपनी मांग एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन देने का सिलसिला जारी है। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के लोग शिविर में निःसंकोच आवेदन कर रहे हैं। इसी…
रायपुर गरियाबंद जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने आज जिला प्रवास के दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में विभागों में प्रगतिरत कार्यों एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने विभिन्न विभागों में चल रहे मुख्य कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जिला अधिकारियों ने कार्यों की स्थिति एवं पूर्णता के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान प्रभारी सचिव गुप्ता ने विभाग प्रमुखों को शासकीय योजनाओं के गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। साथ ही लंबित एवं प्रगतिरत कार्यों को भी समय-सीमा में पूर्ण करने…