तिवरता व सिरकी खुर्द में ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदन करने रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को पारदर्शी व मजबूत बनाने तथा स्थानीय स्तर पर समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार की इस पहल से आमजनों को उनकी जरूरतों, व समस्याओं के समाधान का अवसर मिला मिलेगा। सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार को व्यापक स्तर पर आमजनों का समर्थन मिल रहा है और लोग बड़ी संख्या में उत्साह से आवेदन देने पहुंच रहे हैं। सुशासन तिहार के प्रथम चरण की इस कड़ी…
Author: News Desk
खदान में उतरकर, कोयले को उठाकर खदान को करीब से देखा शावेल मशीन और डम्फर में चढ़कर कोयला उत्पादन,परिवहन की गतिविधियां समझी,कर्मचारियों को किया पुरस्कृत साइलो का किया अवलोकन रायपुर। भारत सरकार में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने आज कोरबा जिले में स्थित भारत के सबसे बड़े और विश्व के दूसरे बड़े कोयला खदान का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यू पॉइंट पर जाकर एसईसीएल गेवरा खदान में कोयला उत्खनन-परिवहन की प्रक्रिया देखी। उन्होंने यहां आधुनिक तकनीकों के साथ किए जा रहे कोयला उत्पादन की प्रक्रिया को समझने के साथ ही खदान क्षेत्र में शावेल मशीन और…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाज सुधारक, विचारक, लेखक और दार्शनिक महात्मा ज्योतिबा फुले की 11 अप्रैल को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है की ज्योतिबा फुले जी ने महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिए कई कार्य किए। दलितों के प्रति भेद-भाव समाप्त कर उन्हें समाज में स्थान दिलाने के लिए महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज की स्थापना की। उन्होंने न सिर्फ महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया, बल्कि अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले को भी शिक्षा दिलाई जिससे वे भारत की पहली अध्यापिका बनीं। श्री साय ने कहा कि महात्मा फुले समाज को…
नई दिल्ली। एमएस धोनी एक बार फिर से आईपीएल में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। साल 2023 में चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में ही आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से लगातार एमएस धोनी आईपीएल में खेल तो रहे हैं, लेकिन बतौर खिलाड़ी ही दिख रहे हैं। लेकिन अब आईपीएल के बचे हुए मैचों में इस साल एमएस धोनी फिर से टीम की कमान संभालेंगे। इस बीच खबर आई है कि रुतुराज गायकवाड पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बताया जाता है कि उनकी कोहनी में फ्रेक्चर हुआ है। ये अपन अपने में एक बड़ा…
नई दिल्ली। 26/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा अमेरिका से नई दिल्ली पहुंच गया है। स्पेशल विमान में उसे दिल्ली लाया गया है। पालम एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग हुई। वह एनआईए की हिरासत में है। थोड़ी ही देर में उसे एनआईए कोर्ट में पेश किया जाएगा। एनआईए सहित अन्य टीमें राणा से पूछताछ करेंगी। तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जाएगा। सूत्रों ने बताया कि राणा (64) को जेल में रखने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं और जेल अधिकारी अदालत के आदेश का इंतजार करेंगे। राणा पाकिस्तानी मूल का…
सुशासन तिहार का सकारात्मक असर अति संवेदनशील क्षेत्रों में नियद नेल्लानार में शामिल गांवों में ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर दे रहे है आवेदन रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार 2025 का आयोजन बीजापुर के अंदरूनी और संवेदनशील क्षेत्रों में भी आयोजित हो रही है। शासकीय कार्यों में पारदर्शिता लाने एवं शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु सुशासन तिहार का आयोजन शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित बीजापुर जिले को उन अंदरुनी इलाकों में भी आयोजित हो रही है जहां कभी माओवादियों के आतंक का खौफ रहता था उनके द्वारा जन…
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को माण्डू में रात्रि विश्राम के बाद गुरूवार सुबह माण्डू के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक वैभव को देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जहाज महल और हिंडोला महल का भ्रमण किया। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें इन ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विगत रात्रि माण्डू में लाइट एंड साउंड शो के ज़रिए यहां के इतिहास को देखा। इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, विधायक धरमपुरी श्री कालूसिंह ठाकुर तथा अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने देखा खुरासानी इमली का प्राचीन वृक्ष :-…
रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव 11 अप्रैल को लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में सवेरे दस बजे से आयोजित समीक्षा बैठक में विभाग द्वारा प्रदेशभर में किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। लोक निर्माण विभाग के सचिव, प्रमुख अभियंता, सभी मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता सहित सभी जिलों के कार्यपालन अभियंता बैठक में शामिल होंगे।
भोपाल: केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को धार जिले के बदनावर के ग्राम खेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में 5800 करोड़ रूपए की लागत वाली 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं एवं संबद्ध अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। यहां तेजी से विकास हो रहा है। सबको सुखी, समृद्ध और सशक्त बनाने का विजन लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव बड़ी तेजी से प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजमार्ग…
आम जनता से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होने पर सराहना व्यक्त की तीसरे दिन भी ग्राम पंचायत कार्यालयों एवं नगरीय निकायों में आवेदकों का उमड़ा हुजूम रायपुर। जिले के प्रभारी सचिव एवं आवास तथा पर्यावरण विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद ने आज बुधवारी बाजार बालोद स्थित गांधी भवन एवं जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुँचकर सुशासन तिहार के कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों से अब तक प्राप्त कुल आवेदनों तथा आवेदन पत्रों के स्वरूप के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सुशासन तिहार के पहले चरण के अंतर्गत बालोद जिले में…