Author: News Desk

सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण दो दिनों के भीतर करें : कलेक्टर समय-सीमा की बैठक लेकर निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश उत्तर बस्तर कांकेर कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज सुबह समय-सीमा की बैठक आहूत की गई, जिसमें उन्होंने सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण आगामी दो दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के लिए भी अधिकारियां को निर्देशित किया। जिन विभागों में सर्वाधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं जो पेयजल, हैंडपंप सुधार, आवास, राशन आदि से संबंधित हैं, ऐसे विभाग जल्द से…

Read More

रायपुर राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में वर्ष 2024 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दें साथ ही अपने अधीनस्थों के प्रति भी संवेदनशील रहें। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रदेश के सिंचाई ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मौजूदा सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए और जल अपव्यय रोकने के साथ ही जल का अधिक से अधिक उपयोग कृषि कार्यों में हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के सभी बांधों की जल भराव क्षमता,…

Read More

रायपुर केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और स्वावलंबन की भावना से ओतप्रोत "जशप्योर" ब्रांड के उत्पादों की सराहना की। केंद्रीय मंत्री चौहान ने "जशप्योर" के उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 'जशप्योर' न केवल एक ब्रांड है, यह छत्तीसगढ़ी माटी की महक, आदिवासी बहनों की मेहनत और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का प्रतीक बन चुका है। उल्लेखनीय है कि मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें…

Read More

जयपुर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है। राजस्थान रॉयल्स के वाइस प्रेसिडेंट राजीव खन्ना ने जानकारी दी है कि अब जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में कुल तीन आईपीएल मैचों का आयोजन होगा। बदलते हालात को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यह फैसला लिया है। नई योजना के तहत अब पहला मुकाबला 18 मई को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब सुपर किंग्स के बीच जयपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दो अन्य मैच जो पहले पंजाब में आयोजित होने थे, उन्हें भी जयपुर शिफ्ट कर दिया…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला एक नई मिसाल बनकर सामने आया है। यह प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां ग्राम पंचायतों में टैक्स और शुल्क का भुगतान अब डिजिटल माध्यम यानी यूपीआई के ज़रिए किया जा रहा है। प्रॉपर्टी टैक्स, बाजार शुल्क, जलकर और स्वच्छता कर जैसे भुगतान अब ग्रामीण अपने मोबाइल फोन से आसानी से कर रहे हैं। रायगढ़ जिले ने डिजिटल भुगतान प्रणाली को गांवों तक पहुंचाकर ग्रामीण शासन व्यवस्था को नई दिशा दी है। जिले की सभी 549 ग्राम पंचायतों में यूपीआई आधारित टैक्स वसूली की व्यवस्था लागू कर दी गई है। पंचायत भवनों…

Read More

कर्रेगुट्टा हिल्स छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर कर्रेगुट्टा हिल्स के आसपास के घने जंगलों में ‘ऑपरेशन संकल्प’ के दौरान 31 संदिग्ध नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नक्सली कब मारे गए। बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने कहा कि ऑपरेशन के बारे में डिटेल जानकारी बुधवार को बीजापुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शेयर की जाएगी। पुलिस ने बताया कि 31 मृतक नक्सलियों में से 20 की पहचान कर ली गई है। पहचाने गए 20 में से 11 नक्सलियों के शव पोस्टमॉर्टम…

Read More

रायपुर छत्तीसगढ़ में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से रायपुर-दुर्ग, बिलासपुर समेत 31 जिलों में 3 दिन आंधी-बारिश का दौर चलेगा। रायपुर में सुबह से बादल छाए हैं। दोपहर के बाद प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40-60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है। 15 मई तक ऐसी ही स्थिति रहेगी। उसके बाद तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा। 42 डिग्री के साथ सोमवार को दुर्ग सबसे गर्म रहा। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के साथ दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। बारिश…

Read More

रायपुर CBSE ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स ने इस बार भी अच्छा परफॉर्म किया है। प्रदेश का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% रहा है। खास बात ये है कि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर रिजल्ट दिया है। छत्तीसगढ़ से CBSE 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 31,911 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 31,711 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थीं। छत्तीसगढ़ से कितने हुए पास ? परीक्षा में कुल 26,057 स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें 13,344 लड़के पास हुए और 12,713 लड़कियों ने परीक्षा पास की।…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 14 मई 2025 को सवेरे 11.30 बजे राज्य मंत्रिपरिषद ( केबिनेट ) की बैठक अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन ) में आयोजित होगी।

Read More