बिलासपुर रायपुर रेल मंडल के अप व मिडिल लाइन पर एलसी नंबर 378 निपनिया यार्ड ईस्ट एंड पर रिलिविंग गर्डर की डी-लांचिंग की जाएगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए मंगलवार व 21 मई की रात में 21:30 बजे से 1:30 बजे तक अप लाइन पर चार बजे यातायात सह विद्युत ब्लाक 12:55 बजे तक अप और मिडिल लाइन पर रहेगा। अधोसंरचना से जुड़े इस महत्वपूर्ण को पूरा करने के लिए ट्रेनों का परिचालन भी रोका जा रहा है। रेलवे के अनुसार ब्लाक की वजह से 21 मई को 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर और 58207 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर ट्रेन रद…
Author: News Desk
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर आज जनपद पंचायत शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत हरगवां स्थित ढोढ़रीखाला (नवापारा) पारा में उतरा। मुख्यमंत्री का यह दौरा ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के तहत औचक निरीक्षण के रूप में रहा। मुख्यमंत्री को अचानक गांव में हेलीकॉप्टर से उतरते देख ग्रामीणों में खुशी और उत्सुकता की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग चौपर देखने दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री साय का पांव पखार उन्हें टीका लगाया और सरई पत्ते की माला पहनाई। स्वागत गीत भी गाया गया। हरगवां गांव आदिवासी बहुल क्षेत्र है और यहां…
रायपुर प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर आज जशपुर जिले के ग्राम दोकड़ा में अचानक उतरा और वे वहां आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर दोकडा में कालेज और मिनी स्टेडियम की घोषणा की। उन्होंने वहां के प्राथमिकता स्वास्थ्य केन्द्र, वनवासी कल्याण आश्रम के उन्नयन, के साथ ही डोरियामुडा जलाशय का सौन्दर्यकरण कराए जााने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मंगल भवन के जिर्णाेद्धार के लिए 20 लाख और शिव मंदिर परिसर का जीर्णाेद्धार कराए जाने की भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कहा…
रायपुर मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी श्रीमती कौशल्या साय, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह समाधान शिविर में उपस्थित हैं।
जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ में शादीशुदा आरक्षक शिव बघेल ने पत्नी के रहते दूसरी महिला के साथ शादी रचा ली. इस मामले की शिकायत मिलने पर जांच कराई गई. जांच में आरक्षक का अमर्यादित आचरण पाया गया, जिसके बाद एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने मामले में आरक्षक पर एक्शन लिया है. आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, रक्षित केन्द्र जाजगीर में आरक्षक शिव बघेल पदस्थ है. शिव बघेल का पहली पत्नी के रहने के बावजूद किसी अन्य महिला के साथ अफेयर था. आरक्षक के दूसरी शादी करने की शिकायत मिली थी. मामले में राजपत्रित अधिकारी…
नारायणपुर छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए. जवानों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं. इस मुठभेड़ में नक्सली लीडर बसव राजू भी मारा गया. उसके ऊपर 5 राज्यों झारखंड, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ को मिलाकर 5 करोड़ का इनाम घोषित था. जानकारी के मुताबिक, बसव राजू नक्सल संगठन का जनरल सेक्रेटरी था. वह कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका था. 2010 के दंतेवाड़ा हमले में…
सुकमा : सुशासन तिहार अंतर्गत के ग्राम पाकेला में समाधान शिविर संपन्न शिविर में ग्रामीणों से मिले 351 आवेदन पत्र सुकमा, सुशासन तिहार अंतर्गत सुकमा जिले के छिंदगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत पाकेला में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में आयोजित समाधान शिविर में आसपास के ग्रामीणों से शिकायत एवं मांगों से संबंधित आवेदनों का विभागवार निराकरण किया गया। समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन सहित अन्य विभागों को प्राप्त सभी आवेदन पत्रों के निराकरण की जानकारी…
गौरेला पेंड्रा मरवाही छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केंद्र कार्यालय परिसर टीकरकला गौरेला में 27 मई मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में निजी नियोजक (कंपनी) सेफ इंटेलिजेंट सिक्यूरिटी संस्थान द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 30 पदों एवं सिक्यूरिटी सुपरवाइजर के 5 पदों पर, न्यूट्रीएंटी क्रॉप केअर प्राइवेट संस्थान द्वारा फिल्ड ऑफिसर के 10 पदों पर और एग्रीकल्चर एडवाइजर के 5 पदों पर भर्ती संबंधी कार्यवाही की जाएगी। रोजगार के इच्छुक आवेदक जिन्होंने 8वीं, 10वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं…
महासमुंद विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरायपाली से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला, गहनाखार में पदस्थ सहायक शिक्षक (एल.बी.) श्री राहुल बैपारी के विरुद्ध लगे आरोप जांच में सही पाए गए हैं। श्री बैपारी पर विद्यालय समय पर उपस्थित नहीं रहने, शाला में अनियमित रूप से आने तथा अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप थे। जांच में यह पुष्टि हुई कि शिक्षक की कार्यप्रणाली छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के विरुद्ध है। इस संबंध में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा उन्हें पूर्व में स्पष्टीकरण हेतु नोटिस भी जारी किया गया था, परंतु इसके बावजूद उनकी…
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के विकासखंड धरमजयगढ़ अंतर्गत पेलमनाला जलाशय योजना के कार्यों के लिए आठ करोड़ 16 लाख 72 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के तहत क्षेत्र के किसानों को 206 हेक्टेयर खरीफ एवं 20 हेक्टेयर रबी की फसलों की सिंचाई की जाएगी।