रायपुर: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुरूप राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और समावेशी बनाने के उद्देश्य से शालाओं के युक्तियुक्तकरण की दिशा में एक सार्थक पहल की जा रही है। इस पहल के तहत बस्तर संभाग के सात जिलों में कुल 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। इससे विद्यालयों की गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता और शैक्षणिक वातावरण में व्यापक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस्तर संभाग के बस्तर, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और सुकमा जिलों में…
Author: News Desk
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री साय ने श्री पासवान को कोसा वस्त्र एवं बेल मेटल से बने स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान आज एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे।
रायपुर: मेसर्स अरिहंत स्टील नारायणपुर जिला नारायणपुर के व्यवसाय स्थल पर स्टेट जीएसटी विभाग जगदलपुर द्वारा 31 मई को जांच की कार्यवाही की गई है। जब मौके पर जांच टीम पहुंची तो, देखा कि उनके व्यवसाय स्थल पर व्यवसाय से संबंधित कोई भी लेखा पुस्तक या सॉफ्टवेयर जैसे कि टैली का संधारण नहीं पाया गया, जबकि जीएसटी के प्रावधानों के अनुरूप व्यवसाय स्थल पर समस्त लेखा पुस्तकें रखा जाना अनिवार्य है। व्यवसायी ने बताया कि समस्त बिल, कर सलाहकार द्वारा जारी किया जाता है। इस कारण कर अपवंचन की संभावना और भी प्रबल हो गई। आगे जांच में पाया गया…
रायपुर राजधानी के VIP रोड स्थित ओमाया गार्डन LOD रेस्टोरेंट के बाहर मारपीट का मामला सामने आया है. पुरानी रंजिश का बदला लेने की नियत से रोहित तोमर और उसके प्राइवेट बाउंसरों ने प्रॉपर्टी डीलर की लाठी-डंडों और पंच से जमकर पिटाई की. पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर दी है. बता दें कि रोहत तोमर हाइपर क्लब में गोलीकांड का भी आरोपी है. पीड़ित सड्ढू कैपिटल सिटी फेस-01 निवासी दशमीत चावला उर्फ निक्की ने रोहित तोमर पर जानलेवा हमला, गाली-गलौज और जान से मारने की…
गरियाबंद डेढ़ साल बाद फिर उदंती सीता नदी अभ्यारण्य के बफर जोन इलाके के अवैध बस्ती पर बुलडोजर चला है। इस बार इंदागांव रेंज के घुमरापदर गांव से लगे जंगल में बसे अवैध बस्ती पर कार्रवाई हुई है। उप निदेशक वरुण जैन के साथ 100 से ज्यादा वन और पुलिस अमला अतिक्रमण हटाने में जुटे रहे। उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि अभ्यारण्य में बसी 6वीं अवैध बस्ती को उजाड़ा गया। 29 अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है। ये लोग पिछले 10 सालों में हजारों पेड़ों की अवैध कटाई कर 60 हैक्टेयर वन भूमि पर कब्जा…
रायपुर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर राजधानी रायपुर पहुंचे हैं. रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वे लगातार छत्तीसगढ़ आएंगे और प्रदेश में संगठन (LJPR) को मजबूत करेंगे. धीरे-धीरे आने वाले दिनों में वे यहां भी लोक जन शक्ति पार्टी का विस्तार करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पार्टी के विचारधारा के लोग हैं. इन सभी राज्यों में पार्टी का मजबूती से विस्तार हो सकता है. इसके अलावा उन्होंने बिहार के चुनावी दंगल में भी उतरने के संकेत दिए हैं.…
बस्तर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. सरकार की आत्मसमर्पण नीति और नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर PGLA के दो हार्डकोर समेत 16 नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष हथिायार डाल दिए. आत्मसमर्ण करने वाले नक्सलियों पर 25 लाख का इनाम घोषित था. सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक महिला और एक पुरुष नक्सली पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था, 1 पुरूष पर 3 लाख और 3 पुरूष पर 2-2 लाख, कुल 6 अन्य नक्सलियों पर 25 लाख रुपये तक का इनाम घोषित किया गया था.…
रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTU) में छात्राओं से गाली-गलौज की घटना के विरोध में छात्रों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप है कि बॉयस हॉस्टल से गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों के नाम लेकर रात के समय गंदी-गंदी गालियां दी गई। घटना के बाद छात्राओं ने सुरक्षा कर्मियों, हॉस्टल इंचार्ज, रजिस्ट्रार और कुलपति से शिकायत की, लेकिन किसी ने भी उनकी सुनवाई नहीं की। घटना को दो दिन बीत जाने के बाद रजिस्ट्रार सुनील कुमार ने छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बावजूद छात्राओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई…
इंदौर। शादी के बाद हनीमून में पर गए इंदौर के राजा और सोनम की तलाश कर रही टीम को डबल डेकर रूट पर एक शव मिला था। इसकी पहचान की गई। परिवार वालों ने शव की पहचान राजा के रूप में की है। शव को खाई से ऊपर लाया गया है। शव का हुलिया राजा से मिल रहा था, लेकिन पुलिस अफसरों ने शव की पुष्टि परिजनों से कराई है। परिजनों ने पुलिस अफसरों से कहा कि शव राजा का है। जिस स्थान पर शव मिला है, उसके आसपास खोजी दल ने अभियान और तेज किया है, ताकि सोनम के…
नई दिल्ली। भारत में कोरोना का ‘गदर’ जारी जारी है। कोरोना भारत में कोहराम मचाते हुए लोगों को लीलना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे में 6 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ ही मरने वालों की कुल संख्या 34 पहुंच गई है। अहमदाबाद में कोविड पीड़ित 18 साल की गर्भवती की मौत हो गई है। जबकि दिल्ली में 22 वर्षीय युवती की भी मौत कोरोना के कारण हो गई। वहीं एक्टिव केस की संख्य़ा 4 हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जनवरी से अब तक कोरोना से 34 लोगों की मौत…