भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनजातीय वर्ग के कल्याण के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। जनजाति समुदाय को 2022 में पेसा एक्ट की सौगात मिली। इसके अंतर्गत कई प्रकार के विकास कार्य हुए हैं। प्रदेश में 5300 से अधिक पंचायतों ने पेसा एक्ट के माध्यम से सहभागिता बढ़ाई है। प्रदेश के जनजाति बहुल 88 विकासखंडों के गरीब से गरीब व्यक्ति के परिवार में सवेरा आए, इसके लिए सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है। युवाओं के लिए एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता…
Author: News Desk
बेंगलुरु। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। इसी दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई और 11 लोगों की मौत की खबर सामने आई। इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा, बेंगलुरु में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हो जाएं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, भगदड़ में 11 लोगों की मौत हुई…
नई दिल्ली। भारत में कोरोना का ‘गदर’ जारी जारी है। कोरोना की चपेट में अब देश के 27 राज्य आ गए हैं। पिछले 24 घंटे में 7 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। वहीं अबतक कुल 44 लोगों को कोरोना लील चुका है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 4302 के पार पहुंच गई है। मंगलवार को ही 300 नए केस मिले। सबसे ज्यादा गुजरात में 108 और महाराष्ट्र में 86 मामले सामने आए। कोरोना के नए वैरिएंट्स से देश में जनवरी से अब तक 44 मौतें हो चुकी हैं। इनमें से 37 मरीजों की मौत बीते 5 दिन में हुई…
रायगढ़ खरसिया क्षेत्र में बदमाशों का आतंक देखने को मिला है, जहां बीती रात तीन पुलिस सिपाहियों को कुछ असामाजिक तत्वों ने बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की है. इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है. उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है. बताया जा रहा कि यह मामला ऑनलाइन सट्टा से जुड़ा है. इस मामले में पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं. मामला कल आईपीएल के फाइनल मुकाबले में पंजाब व बैगलोर के बीच खेले गए मैच के बाद सट्टे से जुड़ी कार्रवाई की जांच को…
बिलासपुर फैमिली कोर्ट के तलाक के फैसले को चुनौती देने वाली पत्नी की अपील हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। पति ने पत्नी पर मानसिक और शारीरिक क्रूरता, परित्याग और विवाहेतर संबंधों के आरोप लगाए थे। शादी के एक साल बाद पत्नी पति के साथ गलत व्यवहार करने लगी। घर का काम छोड़कर फेसबुक पर दूसरे के साथ अश्लील चैटिंग करती थी। दो बच्चे होने के बाद भी घूमने गए तो वहां अपने मित्र को बुला लिया और उसके साथ चली गई। सबूतों के साथ पति ने फैमिली कोर्ट में तलाक का मामला पेश किया, जिस पर जशपुर कोर्ट ने…
रायपुर साय कैबिनेट की 29वीं बैठक में आज ट्रांसफर नीति को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। साय कैबिनेट ने ट्रांसफर से बैन हटा दिया है। इस फैसले के बाद सभी विभागों में तबादलों का दौर फिर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए आवेदन 6 जून से 13 जून तक स्वीकार किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1 मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की वर्ष 2025 के लिए स्थानांतरण नीति का अनुमोदन किया गया। जिसके तहत जिला स्तर पर स्थानांतरण 14…
एमसीबी/जनकपुर जिले के नगर पंचायत जनकपुर में संचालित डॉ.भीमराव अंबेडकर एजुकेशन इंस्टीट्यूट के नाम पर बीसीए/एमसीए/पीजीडीसीए डिग्री देने वाली फर्जी संस्था का खुलासा हुआ है। इस संबंध में श्री सुनील पांडे द्वारा जिला कलेक्टर को की गई शिकायत के आधार पर एसडीएम भरतपुर के द्वारा की गई जांच में उक्त संस्था गैर मान्यता प्राप्त और फर्जी पाई गई। जांच के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संस्थान को तत्काल सील कर दिया है। बताया गया है कि यह फर्जी संस्था पिछले एक वर्ष से संचालन में थी, जिसका संचालन प्रदीप कुमार वर्मा पिता मथुरा प्रसाद द्वारा किया जा रहा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के शांत और खूबसूरत गांव धमधा में सूरज तप रहा था और दोपहर के समय हर कोई अपने घरों में आराम कर रहा था, लेकिन 40 वर्षीय पार्वती मिझी और उनके पति काम में लगे हुए थे। पार्वती ने अपने सिर को दुपट्टे से ढका, अपनी कमीज को साड़ी के ऊपर से नीचे किया और काम जारी रखा। काम के बीच उन्होंने एक पल अपनी पांच बेटियों के बारे में सोचने के लिए निकाला। वे अच्छी लड़कियां हैं, उन्होंने सोचा, मुझे यकीन है कि वे अपना स्कूल का काम पूरा कर रही होंगी। यह सोचते…
बेंगलुरू। आईपीएल में 18 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीत दर्ज की। इस जीत की खुशी में बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। इस दौरान वहां भगदड़ मचने की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 50 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे। पुलिस ने घायलों और बेहोश हुए लोगों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में काफी संख्या में क्रिकेट फैन्स इकट्ठा हुए थे। हालांकि चिन्नास्वामी स्टेडियम के…
अंबिकापुर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. शादी का झूठा वादा कर के नाबालिग से जबरन दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है. पूरा मामला लुन्ड्रा थाना का है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग एक साल पहले नाबालिग लड़की और ससौली गांव निवासी युवक की मुलाकात हुई. दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया. आरोपी अरुण कुमार ने नाबालिग के साथ में शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. साल 2024 के जुलाई में घटना को अंजाम दिया गया. थाना लुंड्रा…