रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्पष्ट निर्देश और डीपीआई के प्रदेशभर के डीईओ को लिखे कड़े पत्र के बाद भी युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में लापरवाही लगातार उजागर होने लगी है। यह एक जिला नहीं कमोबेश कुछ इसी तरह की स्थिति प्रदेशभर की है। डीईओ की कारगुजारियां भी अब सामने आने लगी है। अपनो को बचाने के लिए दूसरे शिक्षकों को अतिशेष बताकर बड़ा खेला किया गया है। डीईओ कार्यालय से किए गए खेला अब उजागर होने लगा है। इसी कड़ी में एक बड़ी लापरवाही कहें या फिर चूक, सामने आई है। यह चूक डीईओ उत्तर बस्तर कांकेर कार्यालय से हुई…
Author: News Desk
महासमुंद. थाने में गोली चलने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कांग्रेस नेता के 32 बोर पिस्टल से थाने में गोली चल गई थी। जिस पर एसपी आशुतोष सिंह के निर्देश पर कांग्रेस नेता के ऊपर आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धारा 125 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरा मामला कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा को 32 बोर पिस्टल का शस्त्र लाइसेंस मिला था। निजी पिस्तौल का लाइसेंस रिन्यूअल नहीं हो पाने के चलते पुलिस ने उन्हें नोटिस भेज कर थाने में हथियार जमा…
जांजगीर-चांपा. हथनेवरा एनीकट में नहाने के दौरान डूबे युवक लक्ष्मी प्रसाद साहू का शव रविवार सुबह बरामद कर लिया गया है. SDRF की टीम और नगर सेना की मदद से चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान युवक के शव को घटना के 22 घंटे के बाद एनीकट से बाहर निकला गया. कैसे हुआ था हादसा ? हथनेवरा निवासी लक्ष्मी प्रसाद साहू और उसका परिवार रोजाना एनीकेट में दैनिक क्रियाकलाप (नहाने-धोने) के लिए जाता था. शनिवार को भी युवक लक्ष्मी अपने भाई और उसके बच्चों के साथ एनीकट में पहुंचा था. इस दौरान उसकी पानी में डूब गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अभनपुर विकासखंड के सोनपैरी गांव में आयोजित कबीर जयंती महोत्सव एवं गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को कबीर जयंती की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरुकुल भवन के लिए 20 लाख रुपये, प्रदेश में गौशाला का नाम ‘गौधाम’ करने तथा सोनपैरी स्कूल में बाउंड्री वाल निर्माण की घोषणाएँ कीं। साथ ही सामुदायिक भवन निर्माण, भुताही पारा से आश्रम तक नाली निर्माण एवं सोनपैरी से खिलोरा मुख्य मार्ग से आश्रम तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि…
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जून माह के अंतिम दिनों में छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे. अपने प्रवास के दौरान अमित शाह नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात करेंगे.नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी के बाद केंद्रीय गृहमंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा होने जा रही है. नक्सल मोर्चे पर मिली कामयाबी के बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने अधिकारियों का दिल्ली में सम्मान किया था. अब छत्तीसगढ़ में आकर सुरक्षाबल के जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाएंगे.
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 आज आईआईएम रायपुर में प्रारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर (आईआईएम) के सहयोग से दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात आज ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन’, संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण तथा सक्षमता से सततता तक: विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र का आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय शिविर के दौरान भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के…
बिलासपुर छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश के सीबीएसई स्कूलों के छात्र खिलाड़ियों को एक बड़ा झटका लगा है। अब वे राज्य सरकार द्वारा आयोजित विकासखंड, जिला, संभाग और राज्य स्तर की शालेय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) ने सीबीएसई को एक स्वतंत्र खेल इकाई के रूप में मान्यता दी है। इसके चलते यह फैसला लिया गया है। सीबीएसई छात्र राज्य खेलों में नहीं लेंगे भाग सत्र 2025-26 से यह नियम लागू होगा। इसका मतलब यह है कि अब सीबीएसई स्कूलों के खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपने हुनर का प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे।…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना के राष्ट्रीय परियोजना के रूप में निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की है. दोनों परियोजनाओं से बस्तर की तस्वीर बदल जाएगी. क्षेत्र चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर होगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर संभाग लंबे समय से नक्सल प्रभावित रहा है, इसी वजह से संभाग सिंचाई साधनों के विकास में पिछड़ गया है, संभाग में सिंचाई साधनों की समस्या को दूर करने और चहुमुखी विकास को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार बहुउद्देशीय बोधघाट बांध परियोजना और…
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक्स बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के सीने में चाकू मारा है। डिंगापुर रिक्शा पारा में शनिवार (7 जून) को पीड़िता और उसकी मां पूर्व प्रेमी राहुल सारथी (19 साल) के घर उसे समझाने गए थे कि वह उनकी बेटी से दूर रहे, तभी उसने मारपीट की। इसी बीच बचाव करने आई मां को भी चोट लगी है। मामला रामपुर थाना क्षेत्र का है। राहुल का लड़की के घर आना-जाना था। वह छोटी-छोटी बातों पर टोकता और शक के चलते मारपीट करता था। परेशान होकर रिलेशनशिप के 1 साल बाद लड़की ने उससे…
दुर्ग. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 जून को चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल को देश को समर्पित किया है। भिलाई इस्पात संयंत्र सहित सेल के अन्य इस्पात संयंत्रों ने इस पुल के निर्माण के लिए 16,000 टन स्टील की आपूर्ति की है, जिसके अंतर्गत प्लेट्स, टीएमटी बार और स्ट्रक्चरल्स शामिल हैं। यह उपलब्धि सेल, भिलाई वासियों व छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। किसी भी निर्माण प्रक्रिया और औद्योगिक गतिविधि के लिए स्टील सबसे महत्वपूर्ण घटकों में से एक है। जानकारी के अनुसार चिनाब नदी पर बने पुल के निर्माण में लगभग 29,000 मीट्रिक…