रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जून को संत कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि संत कबीर साहेब जी केवल एक महान आध्यात्मिक संत ही नहीं थे, बल्कि समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक भी थे। अपने अमूल्य दोहों के माध्यम से उन्होंने समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर साहेब के विचारों ने न केवल भारतवर्ष, बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरित किया है। सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता का उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।…
Author: News Desk
रायपुर. भारतीय पुलिस सेवा के 2021 बैच के आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नई तैनाती मिली है. राज्य शासन के गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक, उदित पुष्कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) दंतेवाड़ा, आकाश कुमार शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) एसटीएफ बघेरा, रोहित कुमार शाह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) सुकमा, रविंद्र कुमार मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) बीजापुर, अमर कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) बीजापुर, आकाश श्रीश्रीमाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) भानुप्रतापुर, अजय कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) नारायणपुर, अक्षय प्रमोद साबद्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) नारायणपुर बनाए गए हैं.…
रायपुर. हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की तलाश में रायपुर पुलिस ने उनके ठिकानों पर एक बार फिर दबिश दी है. वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के मददगारों के घर भी छापेमार कार्रवाई की गई है. वालफोर्ट सिटी और हनुमान वाटिका में पुरानी बस्ती और तेलीबांधा थाना पुलिस समेत क्राइम ब्रांच की टीमों ने दबिश दी है.जानकारी के मुताबिक हनुमान वाटिका में ऋषभ सिंह के घर पुलिस ने दबिश दी है. ऋषभ तोमर बंधुओं का करीबी और करणी सेना का प्रदेश उपाध्यक्ष है. वहीं वालफोर्ट में रविन्द्र सिंह के घर भी पुलिस की कार्रवाई जारी है. कौन हैं वीरेंद्र और रोहित तोमर?…
पथरिया. ग्राम टिकैत पेंड्री में खेत में कुएं की खुदाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. मलबा गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा मजदूर घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम टिकैत पेंड्री निवासी भूखन लाल ध्रुव अपने खेत में जेसीबी की मदद से नया कुआं खुदवा रहा था. इस कार्य में 4 दिन से कुल चार मजदूर लगे हुए थे. दो मजदूर अशोक कुमार नेताम पिता चेतराम, उम्र 36 वर्ष एवं दुर्गेश ध्रुव कुएं के भीतर उतरकर कार्य कर रहे थे, तभी…
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से कमारों के जीवन में आयी स्थिरता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प को साकार कर रही समारू राम को मौसम दर मौसम होने वाली समस्या से मिली आजादी रायपुर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मंशानुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प को साकार कर रही है। प्रधानमंत्री जनमन योजना, विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व परिवर्तन ला रही है। इस समाज के हजारों लोगों को अब सुरक्षित आवास,…
रायपुर रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! जबलपुर स्थित मदन महल स्टेशन से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीच एक नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना संचालित की जाएगी। रेलवे ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि यह नई इंटरसिटी ट्रेन मदन महल से सुबह 6:10 बजे रवाना होगी और बालाघाट व गोंदिया होते हुए दोपहर 1:50 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 2:45 बजे चलकर रात 10:30 बजे मदन महल पहुंचेगी। इस इंटरसिटी एक्सप्रेस से मदन महल…
रायपुर कभी 10 राज्यों में लाल आतंक का पर्याय रहे CPI (माओवादी) संगठन की ताकत अब बहुत कम हो गई है। लगातार कार्रवाई से संगठन के बड़े नेता या तो मारे गए या गिरफ्तार हो गए। अब उनके लगभग 300 सशस्त्र कैडर दंडकारण्य क्षेत्र और कुछ अन्य जगहों पर छिपे हुए हैं। संगठन अब 'टुकड़ों' में बंट गया है। संगठन का नंबर एक नेता ढेर छत्तीसगढ़ पुलिस ने संगठन के नंबर 1 नेता, नंबला केशव राव उर्फ बसवराजू और उनकी सुरक्षा टीम को मार गिराया। 2005 से अब तक, पोलित ब्यूरो (PB) के 14 सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं, मारे…
मुंगेली 10 जून 2025 को छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने केसलीकला के पटवारी उत्तम कुर्रे को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पटवारी के सुरीघाट स्थित कार्यालय में की गई। उत्तम कुर्रे पर रिकॉर्ड सुधार और दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है। यह मुंगेली जिले में छह महीने में एसीबी की चौथी बड़ी कार्रवाई है। रिश्वत की मांग करने पर की शिकायत 30 मई 2025 को बिलासपुर जिले के बोदरी नगर पंचायत निवासी टोप सिंह अनुरागी ने एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज की। उन्होंने…
बीजापुर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर सुंदरराज पी., पुलिस उप महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक ऑप्स केरिपु- देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर- डा. जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ- त्रिलोक बसंल, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा नेशनल पार्क एरिया में संचालित अभियान के सबंध में जानकारी देते हुए बताया कि – छत्तीसगढ़ के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त माओवादी विरोधी अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल हैं: संवेदनशील क्षेत्रों में नए सुरक्षा शिविर स्थापित करना, स्थानीय आबादी के लिए समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए…
भोपाल : उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने की यह अवधि केवल शासन के वर्षों की गणना नहीं, बल्कि भारत के पुनर्जागरण, नव निर्माण और वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भारत में नेतृत्व का संकट, नीतिगत जड़ता और व्यापक निराशा का वातावरण था। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश को उस अंधकार से बाहर निकालकर एक उज्ज्वल, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने…