रायपुर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की दूसरी मुख्य परीक्षा 8 जुलाई से आयोजित की जाएगी. 12वीं की परीक्षा 8 जुलाई और 10वीं की परीक्षा 9 जुलाई प्रारंभ होगी. गत वर्ष से पूरक परीक्षा के बजाय माशिमं द्वारा दूसरी बार बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है. इन दिनों पहली परीक्षा के बाद पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है. इस बीच दूसरी परीक्षा के लिए फॉर्म भी भरे जा रहे हैं. सामान्य शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है. अब विलंब शुल्क के साथ 20 जून तक तथा विशेष विलंब शुल्क के साथ…
Author: News Desk
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और समावेशी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के बेहद सार्थक परिणाम सामने आए हैं। राज्य की कुल 453 शिक्षक विहीन शालाओं में से 447 स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। राज्य में 16 जून से शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र से इन स्कूलों में घंटी बजेगी, क्लास लगेगी और बच्चों के पढ़ाई के स्वर गुंजेंगे। शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना से एक नई उम्मीद जगी है। गांवों में शिक्षक के आने की खबर से…
रायपुर: रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के दूरस्थ गांव बटुराकछार के बच्चों को अब बेहतर पढ़ाई का अवसर मिलने जा रहा है। यहां के प्राथमिक स्कूल में पहले सिर्फ एक शिक्षक ही थे, वह भी किसी दूसरे स्कूल से व्यवस्था के तहत पढ़ाने आते थे। लेकिन अब राज्य सरकार की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत इस स्कूल में 4 शिक्षक पदस्थ कर दिए गए हैं। इस स्कूल में 97 बच्चे पढ़ते हैं। शिक्षक की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। गांव के पालक इतवार दास महंत ने बताया कि उनका बेटा टिकेश्वर दूसरी कक्षा में पढ़ता है,…
रायपुर: वर्षों तक माओवाद की पीड़ा में सिसकते रहे बीजापुर जिले का छोटा सा गांव मुदवेंडी अब बदलाव की मिसाल बन गया है। जिला मुख्यालय से करीब 35-40 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव अब न केवल शुद्ध पेयजल और पक्की सड़क से जुड़ चुका है, बल्कि अब यहां बिजली की रोशनी ने भी दस्तक दे दी है। यह सब संभव हुआ है मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि और नियद नेल्लानार योजना की बदौलत। इस गांव में केवल 45 परिवार रहते हैं, पर इनके जीवन में हाल के दिनों में जो परिवर्तन आया है, वह अभूतपूर्व है। पहले जहां शाम…
अनुग्रह सहायता के 6821 प्रकरणों में 150 करोड़ रूपये का होगा अंतरण भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संबल योजना अंतर्गत, अनुग्रह सहायता के 6821 प्रकरणों में 150 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। शुक्रवार को जबलपुर के बरगी में होने वाले इस कार्यक्रम में श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। प्रदेश में संबल योजना, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। योजना अन्तर्गत प्रारंभ से अब तक 1 करोड़ 76 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया…
मेष राशि: आज आपका दिन अच्छे पल लेकर आया है। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। आज व्यस्तता से भरी दिनचर्या रहेगी, फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा लेंगे। आज घर में खास मेहमानों के आने से खुशी भरा माहौल रहेगा। अगर आप किसी उद्देश्य से यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो वह उत्तम रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। निगेटिव थॉट्स को आज दिमाग में न आने दें। धनलाभ की संभावनाएं बन…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 12 जून को कोरबा जिले के प्रवास के दौरान जिलेवासियों को लगभग 223 करोड़ 88 लाख 41 हजार से अधिक लागत की 66 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। श्री साय विभिन्न विभागों के अंतर्गत किए जा रहे 66 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इन विकास कार्यों में 24 करोड़ 10 लाख 70 हजार से अधिक राशि के 16 कार्यों का लोकार्पण एवं 199 करोड़ 77 लाख 71 हजार से अधिक राशि की 50 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय रिस्दी पुलिस लाइन के पास नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर…
इंदौर। इंदौर से हनीमून पर ले जाने के बहाने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करने वाली सोनम को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सोनम ने इंदौर को कलंकित किया है। उसके बारे में बात करने में भी शर्म आती है। उन्होंने कहा कि बिना संस्कार वाली लड़कियां सोनम की तरह है। उन्होंने लोगों से कहा कि एक रोटी कम खाना, लेकिन अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देना मत भूलना। अब मैं कहीं भी जाता हूं, भले ही भोपाल जाना हो तो लोग पूछने लग गए हैं, इस घटना के बारे…
दो यात्री बसे परमिट शर्तो का उल्लंघन कर संचालित होते पाई जाने पर चलानी कार्यवाही की देवास। देवास जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान एवं परिवहन विभाग के दल द्वारा यात्री बसों के विरूद्ध विशेष चैकिंग अभियान के तहत कार्यवाही कर यात्री बसों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया एवं दस्तावेजों की जाँच की गई। यात्री बसों में आवश्यक दस्तावेज जैसे परमिट, फिटनेस, बीमा, मोटरयान कर आदि की जाँच के साथ साथ वाहन में आपातकालीन द्वार, अग्निशमन यंत्र, वीएलटीडी, स्पीड…
देवास। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने राजस्व निरीक्षक मोहनलाल गोयल को समय-सीमा में सीमांकन का निराकरण नहीं करने एवं सीमांकन के लिए राशि की मांग करने पर सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपिल 1966 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। कलेक्टर श्री सिंह ने मोहनलाल गोयल के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित कर अपर कलेक्टर को जांच कर्ता अधिकारी एवं अधीक्षक भू-अभिलेख को प्रस्तुत कर्ता अधिकारी नियुक्त किया है एवं विस्तृत जांच कर रिपोर्ट एक माह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। निलंबन अवधि में राजस्व निरीक्षक मोहनलाल गोयल का मुख्यालय…