रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव 14 नवम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित स्वनिधि महोत्सव में शामिल होंगे। वे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत स्वरोजगार कर रहे पथ विक्रेताओं से सीधा संवाद करेंगे और लाभार्थियों को चेक, यूपीआई पेमेंट बॉक्स तथा प्रशस्ति पत्र वितरित करेंगे। महोत्सव में पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंकों, उनकी शाखाओं और नगरीय निकायों को सम्मानित किया जाएगा। महोत्सव में पथ विक्रेताओं को वित्तीय साक्षरता और डिजिटल भुगतान से जोड़ने विशेष सत्र भी आयोजित किया गया है। इनके साथ ही फूड स्टॉल, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम…
Author: News Desk
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग नवा रायपुर द्वारा नगरपालिकाओं के आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 के संबंध में निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए 13 नवंबर 2026 को संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन हेतु कुल 428 पदों, जिनमें 04 नगरपालिक निगम क्रमशः भिलाई, भिलाई चरौदा, रिसाली एवं बीरगांव के महापौर, 14 अध्यक्ष, 400 पार्षद तथा उप-निर्वाचन हेतु 1 अध्यक्ष एवं 9 पार्षद पदों के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली 01 अक्टूबर 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले प्रदेश के दो प्रतिभाशाली पैरा खिलाड़ियों श्री तोमन कुमार और श्री अभिजीत सखूजा को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए पैरा तीरंदाजी में स्वर्ण पदक विजेता श्री तोमन कुमार को 51 लाख रुपए और पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक विजेता श्री अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शाल एवं बस्तर कला का प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया…
रायपुर: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ स्थित दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन होगा। समारोह में विभिन्न जनजाति समाजों के 50 हजार से अधिक लोग सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी आज धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आवागमन, सुरक्षा, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी…
रायपुर: सर्वाेच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में छत्तीसगढ़ समान नागरिक संहिता (UCC) की उच्चस्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समान नागरिक संहिता से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्य सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री एम. के. राऊत, श्री शत्रुघ्न सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मोहन पवार, सेवानिवृत्त प्राचार्य श्रीमती ज्योति रानी सिंह तथा समिति के सचिव श्री श्याम धावड़े उपस्थित रहे।
रायपुर: छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अंबिकापुर शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने शंकर घाट, महामाया घाट तथा गोधनपुर स्थित शिवधारी कॉलोनी छठ घाट का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री श्री अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने शंकर घाट के निरीक्षण के…
रायपुर: केंद्र एवं राज्य शासन की उच्च प्राथमिकता वाली पीएम जनमन योजना (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान) से कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के विशेष पिछड़ी कमार जनजाति परिवारों के जीवन में बदलाव की नई तस्वीर उभर रही है। कभी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में खानाबदोश सा जीवन यापन करने वाले इन परिवारों तक अब पक्के आवास, स्वच्छ पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और संचार जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर कमार जनजाति के परिवार विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं तथा बेहतर और सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। नरहरपुर…
रायपुर: जनजातीय गौरव दिवस हमें अपनी समृद्ध विरासत और उन जननायकों के अदम्य साहस को स्मरण करने का अवसर देता है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता, समाज सुधार और जनकल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गेंद सिंह, वीर गुण्डाधुर और रानी दुर्गावती का संघर्ष, स्वाभिमान और त्याग हमारी साझा धरोहर है। उनके जीवन से हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, अपनी संस्कृति पर गर्व करने और समाज के हर वर्ग को सम्मान देने की प्रेरणा मिलती है। जनजातीय समाज की महिलाएँ अपनी परंपराओं, परिवारों और समुदायों की मजबूत आधारशिला रही हैं। आज…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं, लोककलाओं, ऐतिहासिक विरासत और प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवनशैली से है। हमारे प्रदेश की जनजातीय संस्कृति केवल हमारी ऐतिहासिक धरोहर नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता और जीवन मूल्यों की आधारशिला है। जनजातीय समाज ने सदियों से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ अपनी विशिष्ट परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखा है। जनजातीय गौरव दिवस इस अमूल्य विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त करने और जनजातीय समाज के योगदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रतिवर्ष 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार 18 नवंबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे से राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री निवास/कार्यालय सिविल लाईन रायपुर में आयोजित होगी।