रायपुर: किसानों की मेहनत से उपजी फसल को बेचने के लिए अब उन्हें लंबी दूरी तय करने और परिवहन की परेशानियों से जूझने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सरगुजा जिले के ग्राम खलीबा में देखने को मिला है। यहां किसानों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए नवीन धान उपार्जन केंद्र की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से खलीबा सहित आसपास के 11 गांवों के किसानों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के…
Author: News Desk
रायपुर: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय भारत सरकार, विदेश व्यापार महानिदेशालय तथा आई.टी.पी.ओ के संयुक्त तत्वावधान में आज राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन रायपुर के एक निजी होटल में किया गया जिसमें ‘‘मुक्त व्यापार समझौतों के प्रभावी उपयोग’’ विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। इस राज्य स्तरीय कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम तथा वाणिज्यिक कर मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के वर्तमान एवं संभावित निर्यातकों को भारत के विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों के तहत् उपलब्ध व्यापारिक अवसरों से अवगत कराना एवं…
रायपुर: कभी जंगलों और दुर्गम रास्तों के बीच बसे छोटे-छोटे डेरों में अभावों के बीच जीवन बिताने वाला कमार जनजाति का समुदाय आज विकास की मुख्यधारा से जुड़कर नई राह पर आगे बढ़ रहा है। जिन बस्तियों तक पहुंचना कभी मुश्किल था, वहां अब पक्की सड़कें पहुंच रही हैं। जिन घरों में अंधेरा और असुरक्षा थी, वहां बिजली की रोशनी और पक्के मकानों ने जगह ले ली है। स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने से इन परिवारों के जीवन में व्यापक बदलाव दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समुदायों…
रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध), अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों के संबंध में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में निर्वाचन अपराधों से संबंधित विभिन्न कानूनों और उनके प्रावधानों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान निम्नलिखित प्रमुख अधिनियमों और उनके अंतर्गत आने वाले प्रावधानों की समीक्षा की गई, जिनमें छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी (अपराध) अधिनियम, छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता (BNS), छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम, छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम तथा छत्तीसगढ़ पंचायत राज…
रायपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां तेज हो गई हैं। कबीरधाम जिले के सभी 145 धान उपार्जन केंद्रों में आगामी 15 नवंबर से धान खरीदी की जाएगी। खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला पंचायत सभाकक्ष में नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को धान खरीदी शुरू होने से पहले अपने-अपने केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर व्यवस्थाएं अनिवार्यतः दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है और इसमें…
रायपुर: रायगढ़ जिले के लारा में छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं। श्री चौधरी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करें और अपने प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस…
रायपुर: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027) के तहत आज 12 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों में निर्वाचक नामावली का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित कर दिया गया है। इस संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निर्वाचक नामावली की प्रारूप सूची की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही, यह सूची वोटर हेल्पलाइन (‘Voter Helpline’ ) मोबाइल ऐप और आधिकारिक वोटर पोर्टल पर भी मतदान केंद्रवार ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है। मतदाता सूची के मुख्य आँकड़े आज (12 नवंबर…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए कृषक उन्नति योजना संचालित कर रही है। खरीफ वर्ष 2026-27 में योजना के तहत पात्र धान उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि दी जाएगी। भुगतान किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से होगा। सहायता राशि मार्कफेड द्वारा सहकारी समितियों और लैम्पस के माध्यम से उपार्जित धान तथा बीज निगम द्वारा उपार्जित धान बीज के सत्यापित बोए गए रकबे के आधार पर निर्धारित की जाएगी। योजना का लाभ…
रायपुर: देश के जनजातीय (आदिवासी) बहुल गाँवों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई केंद्र सरकार की अति-महत्वाकांक्षी पहल धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में भी विकास कार्यों को तेजी से गति मिल रही है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गत 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से इस राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया था। इस व्यापक योजना का मुख्य लक्ष्य देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों के 63 हजार से अधिक जनजातीय बहुल गाँवों…
रायपुर: रायगढ़ जिले के महलोई स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की दिशा में आज भूमिपूजन किया गया। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि विद्यालय का मॉडल स्कूल के रूप में विकास विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल है। भूमिपूजन के बाद श्री चौधरी ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान और कौशल तभी सार्थक होते हैं, जब उनका उपयोग सही दिशा में किया जाए। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन…