Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जनजातीय गौरव की विरासत को नई पहचान, छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बेटियों के सम्मान व आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा….
    छत्तीसगढ़

    जनजातीय गौरव की विरासत को नई पहचान, छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बेटियों के सम्मान व आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा….

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जनजातीय गौरव की विरासत को नई पहचान, छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बेटियों के सम्मान व आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: जनजातीय गौरव दिवस हमें अपनी समृद्ध विरासत और उन जननायकों के अदम्य साहस को स्मरण करने का अवसर देता है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता, समाज सुधार और जनकल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया। भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गेंद सिंह, वीर गुण्डाधुर और रानी दुर्गावती का संघर्ष, स्वाभिमान और त्याग हमारी साझा धरोहर है। उनके जीवन से हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, अपनी संस्कृति पर गर्व करने और समाज के हर वर्ग को सम्मान देने की प्रेरणा मिलती है।

    विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर

    जनजातीय समाज की महिलाएँ अपनी परंपराओं, परिवारों और समुदायों की मजबूत आधारशिला रही हैं। आज वे शिक्षा, खेल, कला, आजीविका और नेतृत्व सहित अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। कोंडागांव जिले के बालिका गृह की दो जनजातीय बालिकाओं को पिछले दो वर्षों में खेलों में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाना इस प्रतिभा और संकल्प का प्रेरक उदाहरण है। उनकी उपलब्धि बताती है कि उचित अवसर, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिले तो बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती हैं।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं और जनजातीय परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में महतारी वंदन योजना से 20 लाख 28 हजार 803 जनजातीय महिलाएँ लाभान्वित हुई हैं। यह सहायता महिलाओं को अपनी तथा परिवार की जरूरतों के लिए निर्णय लेने में संबल देती है और उनकी आर्थिक भागीदारी को मजबूत करती है।

    परिवारों के जीवन में बेटियों का विवाह एक महत्वपूर्ण और आनंद का अवसर होता है। आर्थिक कठिनाइयाँ इस अवसर पर परिवारों के लिए चिंता का कारण न बनें, इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग दिया जा रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से 2,072 विवाह सम्पन्न हुए हैं, जिनमें लगभग 580 हितग्राही अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं। यह पहल बेटियों के विवाह को गरिमा और सम्मान के साथ सम्पन्न कराने में परिवारों का सहारा बन रही है।

    विशेष लेख : जनजातीय गौरव की विरासत से सशक्त भविष्य की ओर

    हमारी जनजातीय परंपराओं में परिवार, समुदाय और परस्पर सहयोग का विशेष महत्व है। शासन की योजनाओं का उद्देश्य भी यही है कि सहायता जरूरतमंद लोगों तक पहुँचे और उनके जीवन में वास्तविक संबल बने। महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और आजीविका से जुड़े प्रयासों के साथ परिवारों को सामाजिक अवसरों पर सहयोग देना समावेशी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    जनजातीय गौरव दिवस पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि अपनी गौरवशाली विरासत और जननायकों के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुँचाएँगे। जनजातीय समाज की बेटियों को शिक्षा, खेल, कौशल और रोजगार के अवसरों से जोड़ना तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना परिवार, समाज और शासन सभी की साझा जिम्मेदारी है।

    विश्वास है कि जब बेटियाँ आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ेंगी, तो उनका योगदान पूरे समाज को नई दिशा देगा। जनजातीय गौरव का सच्चा सम्मान इसी में है कि हर बेटी को अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिले और वह अपने परिवार तथा प्रदेश की प्रगति में भागीदार बने।

    News Desk

    Related Posts

    जनजातीय अस्मिता, शौर्य और संस्कृति का गौरवशाली उत्सव : छत्तीसगढ़ से गूंजेगा स्वाभिमान और राष्ट्रनिर्माण का संदेश….

    November 13, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा की जयती 15 नवंबर पर विशेष, आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा….

    November 13, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश….

    November 13, 2026

    गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    November 13, 2026

    जनजातीय गौरव दिवसरू जड़ों की ओर लौटने और इतिहास के महानायकों के पुण्य स्मरण का महापर्व….

    November 13, 2026

    आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

    November 13, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनजातीय अस्मिता, शौर्य और संस्कृति का गौरवशाली उत्सव : छत्तीसगढ़ से गूंजेगा स्वाभिमान और राष्ट्रनिर्माण का संदेश….

    November 13, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा की जयती 15 नवंबर पर विशेष, आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा….

    November 13, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश….

    November 13, 2026

    गांव, गरीब, किसान, मजदूर, माताओं-बहनों और युवाओं का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    November 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.