Author: News Desk

रायपुर : कंचन और रेखा सशक्त भविष्य की ओर बढ़ा रही कदमरोजी मजदूरी करके जीवन यापन करने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए महतारी वंदन योजना एक संजीवनी का काम कर रही है। इस योजना के माध्यम से उन्हें प्रतिमाह वित्तीय समर्थन मिल रहा है, जिससे वे अपने परिवार की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा और परिवार के स्वास्थ्य पर भी ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं। यह योजना न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद कर रही है, बल्कि उनके जीवन को सशक्त और समृद्ध बनाने का एक मार्ग भी…

Read More

रायपुर : माता-पिता की मृत्यु के बाद पूर्णत अनाथ और बेसहारा हुई हेमबती ने अपने हौसले से उस मुकाम को हासिल किया, जिसकी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है। बीते पांच सालों से छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालिका गृह कोण्डागांव में रह रही हेमबती नाग ने इस दौरान पूरे मनोयोग के साथ न सिर्फ जूडो खेल का प्रशिक्षण प्राप्त किया, बल्कि कई क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हेमबती नाग की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए 26 दिसंबर 2024 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय…

Read More

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सात किमी दूर भंवरमरा गांव में एक घर में सिलेंडर फट गया। घटना में मकान परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में पति, पत्नी और उनकी बेटी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक खाना बनाते समय सिलेंडर फट गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। यहां उन्हें भावगत सिन्हा 38, तामेश्वरी सिन्हा 35 और उनकी तीन साल की बेटी भाव्या सिन्हा के शव मिले। भागवत सिन्हा किराना दुकान चलाते थे, वहीं पत्नी गृहणी थीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर…

Read More

भोपाल : विज्ञान और समाज के बीच सेतु निर्माण आवश्यक है। विज्ञान को व्यवहारिक जीवन के साथ सामंजस्य स्थापित कर कैसे आगे बढ़ सकते है, इस बात को सभी वैज्ञानिक एवं अकादमिक संस्थानों को समझना चाहिए। विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव प्रवीण रामदास 11 वें भोपाल विज्ञान मेला के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और अन्य महान वैज्ञानिकों के योगदान को हमेशा याद रखते हुए देश हित में विज्ञान से विकास के बारे में कार्य करना चाहिए। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और विज्ञान भारती के…

Read More

बिलासपुर: शासन ने महापौर और अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की तिथि में बदलाव किया है। पहले यह आरक्षण 27 दिसंबर 2024 के लिए निर्धारित था, लेकिन अब यह 7 जनवरी 2025 को किया जाएगा। इस बदलाव के कारण नगर निगम और पंचायत चुनाव से जुड़ी तैयारियों में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जिससे एक बार फिर चुनावी गलियारों में हलचल मच गई है। 28 दिसंबर को पूरी होगी प्रक्रिया इस बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले की 486 ग्राम पंचायतों के 7200 से अधिक वार्डों के लिए पंच और सरपंच के आरक्षण की प्रक्रिया 28 दिसंबर को पूरी…

Read More

भोपाल। महाकाल मंदिर में दर्शन और भस्म आरती घोटाले में दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गुरुवार को उन्हें जेल भेज दिया और इसी मामले में 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। अब इन आरोपियों से पूछताछ होगी तो और भी नाम सामने आ सकते हैं। बता दें कि महाकाल मंदिर में दर्शन और भस्मआरती में शामिल होने वाले दर्शनार्थियों से अवैध वसूली का गोरखधंधा कई सालों से चल रहा था। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों महाकाल मंदिर में भस्म आरती…

Read More

रायपुर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद अब रायपुर में आयोजित होने वाली 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीडा प्रतियोगिता-2024 के कार्यक्रम में भी बदलाव हुए हैं. वनवासी विकास समिति द्वारा आयोजित की जा रही इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विभिन्न कार्यक्रम रद्द किए गए हैं. डॉ मनमोहन सिंह के निधन के बाद देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, जिसके बाद राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता की स्वागत समिति ने भी तय किया है कि प्रतियोगिता के दौरान होने वाली विशाल खेल ज्योति यात्रा, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मातृहस्त भोजन जैसे सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है.…

Read More

भिलाई भिलाई में नेहरू नगर चौक के पास हुए एक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। गुरुवार की रात को वो अपने पति के साथ दुर्ग से वापस घर लौट रही थी। नेहरू नगर चौक के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और दंपती सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे एक ट्रक का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिसमें महिला की मौके पर मौत हो गई। सुपेला पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि आम्रपाली वनांचल सिटी हाउसिंग बोर्ड निवासी राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी कमलेश अग्रवाल…

Read More

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जिन किसानों का धान उपार्जित कर लिया गया है, उन्हें कम से कम समय में भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं। प्रक्रिया को सरल कर तीन से चार दिनों में उपार्जन राशि का भुगतान कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए खुले में पड़े धान का जल्द से जल्द परिवहन कराएं और इसे बारिश से बचाएं। उन्होंने कहा कि गोडाऊन परिसर में भी यदि उपार्जित धान खुले में रखा है तो उसे जल्द से जल्द अंदर रखवा लिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को (मुख्यमंत्री निवास) समत्व…

Read More

भानुप्रतापपुर कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के अंतागढ़ मार्ग में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. तेज रफ्तार स्कॉर्पिओ ने दो बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन युवक और दो युवतियों की मौत हो गई है. सभी कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Read More