Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG Crime- अंधविश्वास बना हत्यारा: जादू-टोने के शक में नाबालिग समेत तीन की निर्मम हत्या, ग्रामीणों को जागरुक करने जाएगी अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति…
    छत्तीसगढ़

    CG Crime- अंधविश्वास बना हत्यारा: जादू-टोने के शक में नाबालिग समेत तीन की निर्मम हत्या, ग्रामीणों को जागरुक करने जाएगी अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति…

    News DeskBy News DeskMay 18, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG Crime- अंधविश्वास बना हत्यारा: जादू-टोने के शक में नाबालिग समेत तीन की निर्मम हत्या, ग्रामीणों को जागरुक करने जाएगी अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जगहों पर बीते दिनों में अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में 1 नाबालिक और 2 महिलाओं की हत्या कर दी गई. अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने इन हत्याओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कोई भी नारी या महिला डायन, चुड़ैल या टोन्ही नहीं होती. यह सब अंधविश्वास है.

    उन्होंने कहा कि इन मामलों में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. समिति इन सभी मामलों में प्रवास कर प्रताड़ित परिवारों से मिलेगी और ग्रामीणों को जागरूक करेगी. डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि कांकेर से अंधविश्वास का मामला सामने आया है. यहां ग्राम ढकुना के एक व्यक्ति तुलसीराम ने जादू-टोने के शक में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की मीनाक्षी मरकाम की कुल्हाड़ी से काट काट कर हत्या कर दी दिया.

    इतनी कम उम्र की टोनही प्रताड़ना में हत्या का यह प्रदेश में पहला मामला है. दूसरे मामले में महासमुंद के पास ग्राम सनबाहली में जादू टोना करने का आरोप लगाते हुए एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला सनमेत कश्यप की उसके ही पड़ोस में रहने वाले संतोष मांझी ने टांगिया से काट कर हत्या कर दी. जानकारी मिली है कि आरोपी संतोष मांझी की पत्नी की मृत्यु कुछ समय पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी पर वह अपनी पड़ोसी सनमत पर टोनही होने का शक करता था. इसी शक में उसने सनमत की हत्या कर दी.

    तीसरा मामला 14 मई का है जिसमें दंतेवाड़ा के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के मारजूम में एक वृद्ध हिडमा पोडियामी की जादू टोने के शक में उसके ही पड़ोसियों ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. डॉ. मिश्र ने कहा हर व्यक्ति की समस्या और उसके कारण अलग-अलग होते हैं जिनका समाधान तर्कसंगत उपाय से किया जा सकता है.

    जादू टोने जैसी मान्यताओं का कोई अस्तित्व ही नहीं है, इस लिए तथाकथित जादू टोने से ना ही कोई व्यक्ति किसी को भी मार कर सकता है, न ही किसी को परेशानी में डाल सकता हैं और न ही किसी व्यक्ति का किसी प्रकार से फसल आदि का कोई नुकसान कर सकता है, जादू टोने, टोनही, डायन की मान्यता सिर्फ अंधविश्वास है.

    जिसका का कोई अस्तित्व नहीं है, और इस प्रकार के शक या सन्देह में किसी भी महिला को प्रताड़ित करना उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट करना, उसको जान से मारना अनुचित, क्रूर और अपराधिक है .ग्रामीणों को इस प्रकार के अंधविश्वास में नहीं पड़ना चाहिए . डॉ मिश्र ने प्रशासन मांग की है कि इस मामले में तुरंत कार्यवाही की जाए तथा आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की अनुचित हरकत करने की चेष्टा ना कर सके.समिति इन सभी मामलों में ग्रामीणों से मिलेगी और जागरूक करेगी.

    News Desk

    Related Posts

    सुशासन तिहार में मत्स्य पालन व्यवसाय के विस्तार के लिए भरत को मिली 1 लाख रूपए की सहायता….

    May 30, 2026

    ’कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया काशीसोत व्यपवर्तन योजना नहर विस्तार कार्य का भूमिपूजन’….

    May 30, 2026

    निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया इन विकास कार्यो का भूमिपूजन….

    May 30, 2026

    जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश….

    May 30, 2026

    सुशासन तिहार से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से योजनाओं का लाभ पहुंच रहा सीधे ग्रामीणों के द्वार…..

    May 30, 2026

    ग्राम पंचायत विजयनगर में जनसमस्या निवारण शिविर में कृषि मंत्री हुए शामिल….

    May 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार में मत्स्य पालन व्यवसाय के विस्तार के लिए भरत को मिली 1 लाख रूपए की सहायता….

    May 30, 2026

    ’कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया काशीसोत व्यपवर्तन योजना नहर विस्तार कार्य का भूमिपूजन’….

    May 30, 2026

    निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया इन विकास कार्यो का भूमिपूजन….

    May 30, 2026

    जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.