Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»Breaking News»महिमा मंडन किया तो कुचलकर रख देंगे…, सीएम फडणवीस का औरंगजेब की कब्र को लेकर बड़ा बयान
    Breaking News

    महिमा मंडन किया तो कुचलकर रख देंगे…, सीएम फडणवीस का औरंगजेब की कब्र को लेकर बड़ा बयान

    News DeskBy News DeskMarch 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महिमा मंडन किया तो कुचलकर रख देंगे…, सीएम फडणवीस का औरंगजेब की कब्र को लेकर बड़ा बयान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर जारी विवाद अब आर-पार की स्थिति में आ गई है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने औरंगजेब की कब्र को तोड़ने का ऐलान किया है। वहीं मामले में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस बड़ा बयान दिया है।

    महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने छात्रपति शिवाजी महाराज के मंदिर का लोकार्पण किया और इस अवसर पर उन्होंने कहा कि औरंगजेब की कब्र का अगर कोई महिमा मंडन करेगा तो हम ऐसा होने नहीं देंगे।

    फडणवीस ने कहा कि इस देश में अगर महिमा मंडन होगा तो सिर्फ और सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज के मंदिर का होगा औरंगजेब की कब्र का नहीं। उन्होंने आगे कहा कि हमें उस औरंगजेब की कब्र क्यों चाहिए पर एएसआई ने उसे संरक्षित कर रखा है इसीलिए उस कब्र के संरक्षण की जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार पर आ पड़ी है।

    सीएम फडणवीस ने कहा, यह हमारा कैसा दुर्भाग्य है कि जिस औरंगजेब ने हमारे हजारों लोगों को मारा आज हमें उसी की कब्र का संरक्षण करना पड़ रहा है लेकिन एक वचन मैं आपको देना चाहता हूं कि इस महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र का महिमामंडन मैं होने नही दूंगा। अगर उसकी कब्र का कोई महिमा मंडन करेगा तो वह प्रयास हम वहीं कुचलकर रख देंगे। उन्होंने लोगों से मुखातिब होते हुए कहा, ये वचन आज मैं आपको छत्रपति शिवाजी महाराज के मंदिर के सामने देता हूं।

    महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने महाराष्ट्र सरकार से इसे जल्द हटाने की मांग की है। इस कब्र को लेकर हो रहे विवाद के बीच औरंगजेब के कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विश्व हिंदू परिषद महाराष्ट्र और गोवा के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद शेंडे ने औरंगजेब की कब्र को गुलामी का प्रतीक बताया। उन्होंने सोमवार को कहा- औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज को मारने से पहले 40 दिनों तक यातना दी थी। ऐसे क्रूर शासक का निशान क्यों रहना चाहिए।

    News Desk

    Related Posts

    विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    May 20, 2026

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी…..

    May 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात…

    May 26, 2026

    स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिली नई मजबूती- नवापारा स्वास्थ्य केन्द्र में आधुनिक ऑपरेशन थियेटर का लोकार्पण: राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि….

    May 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…..

    May 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.