Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»Breaking News»कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान
    Breaking News

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    News DeskBy News DeskJuly 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाई लामा ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दलाई लामा ने कहा है कि तिब्बती बौद्ध परंपराओं के अनुसार ही उनका उत्तराधिकारी चुना जाएगा और इसके लिए उन्होंने गादेन फोडरंग ट्रस्ट को जिम्मेदारी सौंपी है। दलाई लामा ने अपने उत्तराधिकारी के चयन में चीन की किसी भी प्रकार की भूमिका होने से साफ इनकार कर दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी स्प्ष्ट किया है दलाई लामा संस्थान का संचालन भविष्य में भी होता रहेगा। दलाई लामा 6 जुलाई को 90 वर्ष के होने वाले हैं, ऐसे में उनके उत्तराधिकारी को लेकर समय-समय पर चर्चा चलती रहती है।

    दलाई लामा ने बताया कि उनके उत्तराधिकारी की पहचान और उसे मान्यता देने की प्रक्रिया का अधिकार सिर्फ और सिर्फ गादेन फोडरंग ट्रस्ट को होगा। कोई भी व्यक्ति या अन्य कोई संस्था इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकती। आपको बता दें कि तेनजिंग त्याग्सो 14वें दलाई लामा हैं। उनके उत्तराधिकारी का 15वें दलाई लामा के रूप में चयन होगा। इससे पहले ऐसा माना जा रहा था कि दलाई लामा की मृत्यु के बाद 15वें दलाई लामा के चयन में चीन भूमिका निभा सकता है मगर अब दलाई लामा ने चीन को झटका दे दिया है।

    दलाई लामा ने अपनी पुस्तक वॉयस फॉर द वॉयसलेस में इस बात का मेंशन किया है कि उनका अगला अवतार चीन के बाहर स्वतंत्र दुनिया में होगा। भारत या किसी अन्य देश में जहां तिब्बती बौद्ध धर्म की स्वतंत्रता पर कोई हस्तक्षेप न हो। उन्होंने यह भी लिखा है कि पुनर्जन्म से उद्देश्य यह है कि मेरे कार्यों को आगे बढ़ाना। हालांकि चीन का कहना है कि दलाई लामा एक राजनीतिक निर्वासित हैं ऐसे में उनको तिब्बती लोगों के प्रतिनिधित्व का कोई अधिकार नहीं है। आपको बता दें कि दलाई लामा के उत्तराधिकारी की पहचान की प्रक्रिया को तुल्कु प्रणाली कहा जाता है।

    News Desk

    Related Posts

    वेनेजुएला में महाविनाश! भूकंप के बाद मचा हाहाकार, USGS ने जताई 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

    June 25, 2026

    विशेष लेख:आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

    May 20, 2026

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    August 25, 2026

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट…

    August 25, 2026

    ‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

    August 25, 2026

    पर्यटन और संस्कृति विभाग की उपलब्धियों पर मंत्री राजेश अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    August 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.