Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»भारत आ चुके हैं फ्रांस आर्मी के 95 जवान, आसमान में उड़ रहे राफेल; 26 जनवरी को दिखाएंगे करतब…
    विदेश

    भारत आ चुके हैं फ्रांस आर्मी के 95 जवान, आसमान में उड़ रहे राफेल; 26 जनवरी को दिखाएंगे करतब…

    By January 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पूरे देश में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं।

    इस साल 26 जनवरी को कर्त्तव्य पथ पर 75वां गणतंत्र दिवस समारोह काफी अहम होने वाला है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे।

    गणतंत्र दिवस की परेड में फ्रांस की आर्मी भी हिस्सा लेगी। फ्रांस आर्मी का 95 सदस्यीय दल पहले ही भारत आ चुका है और विजय चौक पर परेड की तैयारियां कर रहा है। 

    गणतंत्र दिवस समारोह में दो फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू जेट, एक फ्रांसीसी ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और फ्रांसीसी विदेशी सेना की 95 सदस्यीय टुकड़ी हिस्सा लेगी।

    फ्रांसीसी विदेशी सेना को दुनिया की सबसे एलीट आर्मी माना जाता है। यह अपनी खास ट्रेनिंग और दुनिया भर में अपने अभियानों के लिए जानी जाती है।

    जमीन पर फ्रांस की थल सेना के अलावा, एयर एंड स्पेस फोर्स (वायु और अंतरिक्ष बल) आसमान में करतब दिखाती नजर आएगी।

    फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल ने 75वें गणतंत्र दिवस परेड से पहले शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के कार्तव्य पथ के ऊपर फ्लाई-पास्ट रिहर्सल में भाग लिया। 

    इससे पहले रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने शुक्रवार को कहा कि परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल भी हिस्सा लेंगे।

    अरमाने ने कहा कि वायु सेना के विमान के साथ एक मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी) विमान और फ्रांसीसी वायु सेना के दो राफेल लड़ाकू जेट ‘फ्लाई-पास्ट’ में भाग लेंगे।

    बता दें कि ये दूसरा मौका है जब कार्तव्य पथ पर फ्रांसीसी सशस्त्र बलों की टुकड़ी परेड करेगी। इससे पहले 2016 में, फ्रांस आर्मी के जवानों ने भारत के गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेकर इतिहास रचा था।

    ये पहला मौका था जब किसी विदेशी आर्मी ने भारत के रिपब्लिड डे पर परेड में हिस्सा लिया। उस वक्त भी मुख्य अतिथि फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद थे।

    गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल भारतीय सेना ने भी फ्रांस की परेड में हिस्सा लिया था। 14 जुलाई को मनाए गए फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस ‘बैस्टिल डे’ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीफ गेस्ट थे।

    पीएम मोदी फ्रांस के निमंत्रण पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। इस मौके पर भारत के तीन राफेल विमानों ने भी फ्लाईपास्ट किया था।

    भारत और फ्रांस के संबंध पिछले एक दशक में तेजी से विकसित हुए हैं। खासतौर से डिफेंस सेक्टर में फ्रांस भारत का महत्वपूर्ण साझेदार है।

    पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा के बाद, 25 साल के रोडमैप की ऐलान किया गया था। इसमें भारतीय पनडुब्बी बेड़े को बनाने के लिए फ्रांस के सहयोग का जिक्र था। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 23, 2026

    आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    September 23, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव 24 सितंबर को कवर्धा में 4 लेन सड़क एवं डिवाईडर निर्माण का करेंगे भूमिपूजन….

    September 23, 2026

    अबूझमाड़ के बीहड़ों में ‘सेवा संकल्प’ की अलख : पीएम जनमन एमएमयू बनी अंतिम व्यक्ति की संजीवनी…..

    September 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.