Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र….
    छत्तीसगढ़

    प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र….

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार और आजीविका के स्थायी अवसर सृजित करने की दिशा में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज मरवाही वनमंडल अंतर्गत गौरेला वन परिक्षेत्र के वन चेतना केंद्र धरमपानी में इको रिजॉर्ट एवं भोजनालय के सुचारू, प्रभावी और सतत संचालन के लिए संचालन समिति के सदस्यों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

    वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के पर्यटन प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार एवं दो सहायक प्राध्यापकों ने समिति के सदस्यों को पर्यटन प्रबंधन और आतिथ्य सत्कार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

    प्रशिक्षण के दौरान पर्यावरण पर्यटन के माध्यम से स्थानीय समुदाय के लिए आय एवं रोजगार के अवसर सृजित करने, पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रिजॉर्ट के व्यवस्थित संचालन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने समिति के सदस्यों को साफ-सफाई, लेखा प्रबंधन, आतिथ्य सत्कार, पर्यटकों के साथ व्यवहार एवं संवाद कौशल के संबंध में प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही सदस्यों की कार्यक्षमता और प्रबंधन कौशल को विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

    वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत ने अपने अनुभव साझा करते हुए इको रिजॉर्ट के सफल संचालन में स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी, पारदर्शिता, जिम्मेदारी एवं आपसी समन्वय के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रिजॉर्ट के दीर्घकालिक और सतत संचालन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

    समिति के सदस्यों की प्रबंधन एवं तकनीकी दक्षता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से आगामी समय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना बनाई गई है। इस दौरान सदस्यों को पर्यावरण पर्यटन प्रबंधन, आतिथ्य सत्कार, साफ-सफाई, लेखा प्रबंधन, पर्यटक प्रबंधन एवं स्वरोजगार से संबंधित विषयों का विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

     प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र

    इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता से धरमपानी इको रिजॉर्ट को आत्मनिर्भर, सुव्यवस्थित एवं आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है। इससे जहां पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। प्रकृति संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता पर आधारित यह पहल स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में भी सहायक होगी।

    इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत, गौरेला वन परिक्षेत्र अधिकारी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के विषय विशेषज्ञ एवं वन प्रबंधन समिति आमानाला के सदस्य उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान….

    November 24, 2026

    कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं….

    November 24, 2026

    अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लगभग 25 हाईवा रेत और चौन माउंट मशीन जब्त….

    November 24, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात….

    November 24, 2026

    गांवों का विकास और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता – वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    November 24, 2026

    अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1,156 कट्टा से अधिक धान जब्त…

    November 24, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान….

    November 24, 2026

    कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं….

    November 24, 2026

    अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लगभग 25 हाईवा रेत और चौन माउंट मशीन जब्त….

    November 24, 2026

    प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र….

    November 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.