Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कांग्रेस सरकार ने गरीबों को जमीन का पट्टा दिया भाजपा सरकार उसे रद्द कर रही – धनंजय सिंह
    छत्तीसगढ़

    कांग्रेस सरकार ने गरीबों को जमीन का पट्टा दिया भाजपा सरकार उसे रद्द कर रही – धनंजय सिंह

    By August 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कांग्रेस सरकार ने गरीबों को जमीन का पट्टा दिया भाजपा सरकार उसे रद्द कर रही – धनंजय सिंह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने नगरीय निकाय क्षेत्रों में भूमिहीन गरीबों को सरकारी जमीन और पट्टा देकर भू स्वामी बनाया था। भाजपा की सरकार ने नगरीय निकाय क्षेत्रों में प्रदत्त स्थाई पट्टों के भू स्वामी अधिकार देने वाले परिपत्र को निरस्त करके गरीबों से भू स्वामी का अधिकार छीनना चाहती है। कांग्रेस सरकार के दौरान दिए पट्टो को निरस्त करके गरीबों को सरकारी जमीन से बेदखल करने जा रही है। भाजपा की सरकार बनते ही पूरे प्रदेश में गरीबों के दुकान और मकान पर बुलडोजर चलाया गया था अब उनके पट्टो को निरस्त करके उन्हें घर से बेघर करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले रजिस्ट्री में 30 प्रतिशत जो छूट मिलता था, जिसे गरीबों के जमीन खरीद कर मकान बनाने का सपना पूरा होता था उस छूट का खत्म किया गया और अब वह आवंटन के लिए कांग्रेस सरकार ने जो परिपत्र जारी किया था, उन परिपत्रों को निरस्त कर दिया गया है। यह सरकार की गरीब विरोधी चरित्र है, ये सरकार नहीं चाहती कि गरीबों का खुद का जमीन और खुद का मकान हो। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अनेक सामाजिक संगठनों, एसटी, एससी, ओबीसी एवं अन्य समाजों को, ट्रस्टों को अस्पताल बनाने गौशाला बनाने हॉस्टल बनाने एवं गरीबों को खुद का घर बनाने सरकारी जमीन का आबंटन किया था। जिनको पूर्व में पट्टा था जिसकी अवधि पूरा हो गई थी उनको 30 साल के लिए नवीनीकरण किया था। भाजपा की सरकार ने परिपत्रों को निरस्त करके बता दिया कि वह अपने चंद् पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए इन वर्गों के साथ अन्याय कर रही है। अभी भाजपा की सरकार ने नगरीय निकाय क्षेत्रों में भू स्वामी देने के लिए जारी परिपत्र को निरस्त किया है और आने वाले दिनों में यह वनपट्टा, सामुदायिक पट्टा और गांव में गरीबों को दिये पट्टे को भी निरस्त करने का आदेश जारी करेंगे। यह सरकार का गरीब विरोधी चरित्र है।

    Related Posts

    सेंट्रिंग प्लेट के व्यवसाय से बढ़ा महिलाओं में आत्मविश्वास और आय: ‘बिहान’ से सशक्त हो रहीं धमतरी जिले की ग्रामीण महिलाएं….

    March 12, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना में वित्तीय अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र सहित कई पदों पर की गई बर्खास्तगी….

    March 12, 2026

    महतारी वंदन योजना: मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की पहचान…..

    March 12, 2026

    पीएम किसान उत्सव 13 मार्च को, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों को अंतरित करेंगे 498.83 करोड़ रूपए…..

    March 12, 2026

    मजदूरी छोड़ राजकुमारी बनीं लखपति दीदी, बिहान से जुड़कर कर बनीं कार और ट्रेक्टर की मालकिन…..

    March 12, 2026

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में मैनुअल स्केवेंजर्स हेतु राज्य स्तरीय सर्वेक्षण समिति की बैठक संपन्न….

    March 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेंट्रिंग प्लेट के व्यवसाय से बढ़ा महिलाओं में आत्मविश्वास और आय: ‘बिहान’ से सशक्त हो रहीं धमतरी जिले की ग्रामीण महिलाएं….

    March 12, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना में वित्तीय अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र सहित कई पदों पर की गई बर्खास्तगी….

    March 12, 2026

    महतारी वंदन योजना: मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की पहचान…..

    March 12, 2026

    पीएम किसान उत्सव 13 मार्च को, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों को अंतरित करेंगे 498.83 करोड़ रूपए…..

    March 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.