रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रत्याशियों के चयन के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती के बाद अब जिला स्तरीय चयन समिति का भी गठन कर दिया गया है। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा है कि आपसी समन्वय और सहमति से 23 जनवरी तक विजयी प्रत्याशियों की सूची भेज दी जाए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इस पत्र के बाद माना जा रहा है कि 26 जनवरी से पहले कांग्रेस अपनी पहली सूची जारी कर देगी। समिति के संबंध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव मलकीत सिंह गैंदू की ओर से पार्टी…
Author: News Desk
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने झुंझुनूं के मेघपुर में पानी के मटके को छूने को लेकर दलित युवक को बेरहमी से पीटने एवं वसूली की घटना को पूर्ण रूप से अमानवीय करार दिया है। उन्होंने इस संबंध में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। सचिन पायलट ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि झुंझुनूं के मेघपुर में पानी के मटके को छूने को लेकर दलित युवक को बेरहमी से पीटने एवं वसूली की घटना पूर्ण रूप से अमानवीय है, जिसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।…
जलगांव: महाराष्ट्र के जलगांव में परांदा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यह अफवाह फैली कि पुष्पक एक्सप्रेस में आग लग गई है। अफवाह के बाद ट्रेन में सवार यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे। इसी दौरान सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई लोगों को रौंद दिया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 8-10 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय पुलिस थाने के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय जनप्रतिनिधि राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए…
रायपुर गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में इस बार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और रामनामी समुदाय की झलक देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम ‘स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास’ पर आधारित है। झांकी में प्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत को दिखाया गया है। आज राष्ट्रीय रंगशाला दिल्ली में आयोजित प्रेस प्रिव्यू में छत्तीसगढ़ की झांकी को राष्ट्रीय मीडिया की सराहना मिली। झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर में जीवन, प्रकृति और आध्यात्मिकता का गहरा…
बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम खपराडीह स्कूल में बच्चों की अचानक तबीयत खराब हो गई. एक-एक कर बच्चों को उल्टी होने लगी और कुछ छात्र बेहोश हो गए. स्कूल प्रशासन ने तत्काल विद्यार्थियों के पालकों को सूचना दी और बच्चों को जिला अस्पताल और भाटापारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. बच्चों ने तबीयत बिगड़ने का कारण सीमेंट संयंत्र से निकलने वाली बदबूदार गैस को बताया है. वहीं सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी तत्काल बच्चों का हालचाल जानने सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बच्चों की स्थिति जाना और चिकित्सा अधिकारी…
जमशेदपुर। कुड़मी समाज के कदावर नेता, झामुमो के पूर्व केंद्रीय महासचिव, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो व उनकी पत्नी पूर्व सांसद आभा महतो ने सीएम हेमंत सोरेन से रांची में मुलाकात की। इस दौरान सीएम सोरेन से कई विषयों पर चर्चा हुई। शैलेंद्र महतो ने हेमंत का मार्गदर्शन किया। इस मुलाकात को झामुमो में वापसी का संकेत माना जा रहा है। वर्तमान में ये नेता बीजेपी में हैं। कुड़मी नेताओं के रूप में इनकी पहचान है। विधानसभा चुनाव में बहरागोड़ा विधानसभा से आभा महतो ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इससे…
इंदौर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने म्यूटेशन और पुरानी संपत्तियों को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि नगर निगम रिकॉर्ड के लिए किसी व्यक्ति का नाम बदलने के लिए वसीयत पर भरोसा किया जा सकता है। वसीयत एक प्रामाणिक दस्तावेज है। जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की बेंच ने कहा कि अगर वसीयत कानून के मुताबिक बनाई गई है तो उस पर कोई विवाद नहीं है। नगर निगम रिकॉर्ड में पुराने नामों की जगह उन परिवार के सदस्यों के नाम बदलने के लिए वसीयत पर भरोसा किया जा सकता है। नगर निगम के अधिकारी वसीयत के आधार…
गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ जारी है। जहां जवानों ने अब तक 14 नक्सलियों को मार गिराया है। इसी कड़ी में सर्चिंग के दौरान दो और नक्सलियों के शव बरामद किये हैं। मौके से सुरक्षाबलों ने 1 AK47 ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किया है। एसपी निखिल राखेचा पुरे ऑपरेशन को लीड कर रहे हैं। सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से घबराकर नारायणपुर में आठ नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिसमें कुतुल एरिया कमेटी के इंटेलीजेंस प्रभारी दिलीप ध्रुवा ने भी सरेंडर किया है। इसके सरेंडर करने से अबूझमाड़ डिवीजन के माओवादियों को…
Pakistan Women: महिला U19 T20 वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन मलेशिया की धरती पर हो रहा है, जहां फैंस को रोज रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार-चार के ग्रुप में बांटा गया है। इसके बाद हर ग्रुप से टॉप-3 टीमें सुपर-6 राउंड के लिए क्वालीफाई कर लेंगी और हर ग्रुप से एक टीम बाहर हो जाएगी। अब पाकिस्तानी महिला टीम को अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में आयरलैंड के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम से 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ पाकिस्तानी महिला…
गुजरे जमाने की एक्ट्रेस जीनत अमान काफी चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है. उन्होंने बताया कि वो बाल बाल बची हैं. आइए जानते हैं एक्ट्रेस के साथ आखिर क्या हुआ था. जीनत अमान की पोस्ट वायरल जीनत ने अपने एक स्टनिंग सी फोटो शेयर करते हुए पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा- 'गोलियों की वजह से घुटती हुई एक बूढ़ी महिला की तरह बोलते हुए मैं आपको ये बताना चाहती हूं कि कल रात मेरे साथ क्या हुआ था.' जीनत के गले में…