Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»13 रन की हार के साथ पाकिस्तान महिला U19 टीम वर्ल्ड कप से बाहर
    खेल

    13 रन की हार के साथ पाकिस्तान महिला U19 टीम वर्ल्ड कप से बाहर

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    13 रन की हार के साथ पाकिस्तान महिला U19 टीम वर्ल्ड कप से बाहर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Pakistan Women: महिला U19 T20 वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन मलेशिया की धरती पर हो रहा है, जहां फैंस को रोज रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार-चार के ग्रुप में बांटा गया है। इसके बाद हर ग्रुप से टॉप-3 टीमें सुपर-6 राउंड के लिए क्वालीफाई कर लेंगी और हर ग्रुप से एक टीम बाहर हो जाएगी। अब पाकिस्तानी महिला टीम को अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में आयरलैंड के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम से 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ पाकिस्तानी महिला टीम U19 T20 वर्ल्ड कप 2025 से बाहर हो गई है और उसका खिताब जीतने का सपना टूट गया है।

    बल्लेबाजों ने किया खराब प्रदर्शन
    आयरलैंड महिला टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 9 ओवर में 69 रन बनाए। टीम के लिए एलिस वॉल्स ने सबसे ज्यादा 31 रनों का योगदान दिया। बारिश के चलते डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से पाकिस्तानी महिला टीम को 73 रनों का टारगेट मिला। लेकिन पाकिस्तानी महिला टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और पूरी टीम 9 ओवर्स में सिर्फ 59 रन ही बना सकी। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 12 रनों की पारी कोमल खान ने खेली। गेंदबाजों और बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण उसे मुकाबला हारना पड़ा।

    प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर थी पाकिस्तानी टीम
    पाकिस्तानी महिला टीम को U19 T20 वर्ल्ड कप 2025  के लिए ग्रुप-B में जगह मिली थी। उसने इस टूर्नामेंट में तीन मुकाबले खेले, जिसमें से टीम एक भी जीतने में सफल नहीं हो पाई। इसी वजह से वह अपने ग्रुप में आखिरी स्थान पर रही। तीन मैचों में उसका सिर्फ एक ही अंक था और इसी कारण से वह प्वाइंट्स टेबल से बाहर हो गई। 

    टूर्नामेंट में नहीं जीत पाई एक भी मुकाबला
    पाकिस्तानी टीम का पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ बारिश की वजह से नहीं हो पाया था। तब दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला था। इसके बाद उसे इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी और अब आयरलैंड ने उन्हें 13 रनों से हराकर उनके बाहर होने पर मुहर लगा दी। दूसरी तरफ ग्रुप-B से अब अमेरिका, आयरलैंड और इंग्लैंड की टीमें सुपर-6 राउंड के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। 

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    September 7, 2026

    पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 7, 2026

    शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.