रायपुर बलौदाबाजार कलेक्टोरेट आगजनी हिंसा मामले में रायपुर केंद्रीय जेल में बंद आरोपियों से बुधवार को भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने मुलाकात की. चंद्रशेखर आजाद ने इस मुद्दे पर 20 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की घोषणा की. रायपुर जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पुलिस ने अपनी नाकामी छुपाने के लिए सतनामी समाज के लोगों को जेल में भेज दिया है. अगर उन्होंने कुछ नहीं किया है तो उनके साथ न्याय होगा. सरकार के मन में सतनामियों के खिलाफ जो दुर्भावना है, यह सब उसका परिणाम…
Author: News Desk
रायपुर: छत्तीसगढ़ में 30 जनवरी को शहीद स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को परिपत्र जारी किया है। इसके अनुसार हमारे देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वालों को नमन किया जाएगा। इसके चलते 30 तारीख को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इसके साथ ही सभी काम बंद रहेंगे। इसके पहले सायरन बजेगा। जीएडी के परिपत्र के अनुसार सभी विभाग प्रमुखों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों, जिला पंचायत सीईओ और अन्य अधिकारियों से कहा गया है कि दो मिनट के मौन काल के शुरू होने से…
रायपुर/ बैकुंठपुर कोरिया जिले के एक सरकारी अस्पताल में लापरवाही का मामला सामने आया है। मोतियाबिंद का इलाज करवाने वाले चार मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई है। मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन असफल होने के बाद कोरिया जिले से अलग-अलग तिथियों में चार मरीजों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। इसके बाद सारा मामला प्रकाश में आया। बताया जा रहा है कि रायपुर की अस्पताल की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने कोरिया जिले में हुए ऑपरेशन में जांच करवाने का निर्णय लिया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन ने जिले के कलेक्टर को…
बिलासपुर सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 21 साल की युवती को कमरे में बंद कर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती ने चाकू दिखाकर युवकों को धमकाया। इसके बाद किसी तरह बचकर निकली युवती ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 21 साल की युवती कपड़े की दुकान में सेल्सगर्ल है। कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत पोड़ी में रहने वाले अमित नामदेव से उसकी दोस्ती है। युवती दो जनवरी की रात बंगालीपारा…
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, गुरवार 23 जनवरी को गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच 154 करोड़ रूपये की लागत से नव निर्मित भोपाल के सबसे बड़े फ्लाई-ओवर का उद्घाटन करेंगे। यह फ्लाई-ओवर शहर के यातायात प्रबंधन में महती सुधार लाने में सहायक होगा। साथ ही यात्रियों को राहत प्रदान करेगा। समारोह में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी उपस्थित रहेंगे। भोपाल शहर में मैदा मिल मार्ग पर गायत्री मंदिर से डीबी मॉल चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, प्रगति चौराहा से मानसरोवर कॉम्प्लेक्स होते हुए गणेश मंदिर तक निर्मित फ्लाई-ओवर 2900 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा है। यह…
उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की सख्त हिदायतों के बावजूद भी फिल्मी गानों पर रील बनाने का चलन खत्म नहीं हो रहा है। महाकाल लोक और महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु यहां दर्शन तो करते हैं, लेकिन उसके बाद फिल्मी गानों पर रील बनाकर वायरल कर देते हैं, जिससे मंदिर की प्रतिष्ठा खराब हो रही है। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कई बार यहां रील न बनाने की हिदायत दी है, लेकिन उसके बावजूद श्रद्धालु नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। करीब नौ महीने पहले…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी कड़ी में आज पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा पर गुंडागर्दी और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेसवार्ता में बोल दिया कि जिस तरह से गुंडागर्दी और हिंसा भाजपा फैला रही है, ये कालकाजी विधानसभा तक सीमित नहीं हैं, दिल्ली में कई जगहों से शिकायतें आ रही हैं कि भाजपा हिंसा पर उतरी हुई है। आम आदमी पार्टी की संयोजक अरविंद केजरीवाल इस दौरान दिल्ली विधानसभा चुनाव में…
बलौदाबाजार जिले के सुहेला स्थित खपराडीह स्कूल में गैस रिसाव से 38 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है. बच्चों ने सांस लेने में तकलीफ, उल्टी और बेहोशी की शिकायत स्कूल के शिक्षकों से की जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बेहोश होते स्कूल के बच्चों की सरकार सुध ले. पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि बलौदाबाजार से बेहद भयावह खबर सामने आ…
इंदौर: इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़ की। पीड़ित प्रमोद शर्मा ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं, जिसमें बदमाशों की हरकत साफ नजर आ रही है। इसके बावजूद अन्नपूर्णा पुलिस ने अभी तक सिर्फ आवेदन लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। प्रियंका कॉलोनी निवासी प्रमोद शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं और 9 जनवरी से तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे। 20 जनवरी की रात पड़ोसी ईश्वर भारद्वाज का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कारों…
रायपुर बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाला मामले में अब पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी रहे चेतन बोरघरिया को CBI गिरफ्तार करने वाली है। दोनों प्रशासनिक अधिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई ने सरकार से अनुमति मांगी थी। सूत्रों के मुताबिक, अब यह खबर निकल कर सामने आई है कि साय सरकार के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने अनुमति दे दी है। दरअसल, पीएससी घोटाले मामले की जांच कर रही सीबीआई ने आरती वासनिक और चेतन बोरघरिया को भी आरोपी बनाया है। लेकिन सरकार से अनुमति नहीं मिलने के…