Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पूर्व सीएम बघेल ने 38 बच्चों की बिगड़ी अचानक तबीयत के लिए सरकार पर साधा निशाना
    छत्तीसगढ़

    पूर्व सीएम बघेल ने 38 बच्चों की बिगड़ी अचानक तबीयत के लिए सरकार पर साधा निशाना

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पूर्व सीएम बघेल ने 38 बच्चों की बिगड़ी अचानक तबीयत के लिए  सरकार पर साधा निशाना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बलौदाबाजार

    जिले के सुहेला स्थित खपराडीह स्कूल में गैस रिसाव से 38 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है. बच्चों ने सांस लेने में तकलीफ, उल्टी और बेहोशी की शिकायत स्कूल के शिक्षकों से की जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बेहोश होते स्कूल के बच्चों की सरकार सुध ले.

    पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि बलौदाबाजार से बेहद भयावह खबर सामने आ रही है. दृश्य इतने भयावाह है कि मैं यहां साझा नहीं कर सकता. सुहेला स्थित खपराडीह स्कूल के पास गैस के रिसाव से 40 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. कुछ बच्चे बेहोश हो गए हैं, कुछ को साँस लेने में तकलीफ हो रही है. 2 बच्चों की हालत गंभीर है. बाकी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लगातार तीन दिन से स्कूल में बच्चे बेहोश हो रहे थे, ग्रामीण लगातार प्रशासन से शिकायत कर रहे थे लेकिन प्रशासन सोया रहा और आज यह स्थिति बन गई.

    ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के पास स्थित दो बड़े संयंत्रों से प्रदूषण फैल रहा है. गैस का रिसाव हो रहा है जिस कारण से बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. संयंत्रों से निकलने वाले धुंआ, रासायनिक तत्व और प्रदूषक पदार्थ हवा में घुलकर बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

    38 स्कूली बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत
    बता दें कि बलौदाबाजार जिले के ग्राम खपराडीह स्कूल में बच्चों की अचानक तबीयत खराब हो गई. एक-एक कर बच्चों को उल्टी होने लगी और कुछ छात्र बेहोश हो गए. स्कूल प्रशासन ने तत्काल विद्यार्थियों के पालकों को सूचना दी और बच्चों को जिला अस्पताल और भाटापारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. बच्चों ने तबीयत बिगड़ने का कारण श्री सीमेंट संयंत्र से निकलने वाली बदबूदार गैस को बताया. घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी तत्काल बच्चों का हालचाल जानने सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बच्चों की स्थिति जाना और चिकित्सा अधिकारी को उचित इलाज करने के निर्देश दिए. उन्होंने बच्चों की सीमेंट संयंत्र को लेकर शिकायत पर भी संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं.

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का किया आह्वान: शिक्षा को बताया उज्ज्वल भविष्य और सफलता का आधार, नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं…..

    June 15, 2026

    जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….

    June 14, 2026

    संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 14, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 14, 2026

    रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल डेका…..

    June 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री साय ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का किया आह्वान: शिक्षा को बताया उज्ज्वल भविष्य और सफलता का आधार, नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं…..

    June 15, 2026

    जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन….

    June 14, 2026

    संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    June 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.