रायपुर: घाटे का सौदा साबित हो रही दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन से आठ कोच कम कर दिए गए हैं. शुक्रवार को यह ट्रेन 8 कोच के साथ रवाना हुई, लेकिन तब भी कई सीटें खाली थीं. फिर रेलवे इस ट्रेन को चलाता रहेगा. इस ट्रेन से 8 कोच हटाकर दूसरे जोन में भेज दिए गए हैं. इससे यह साफ हो गया है कि यात्रियों में किसी भी ट्रेन के महंगे किराए का बोझ उठाने की क्षमता नहीं है. सफल नहीं हो सकी: ऐसे में जिस तरह रेलवे प्रशासन को बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन से 8 कोच कम करने पड़े, उसी…
Author: News Desk
भोपाल : संस्कृति विभाग की जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा गणतंत्र के 40वें लोकोत्सव ’लोकरंग’ का आयोजन 26 से 30 जनवरी तक रवीन्द्र भवन परिसर, भोपाल में किया जा रहा है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल लोकरंग महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेंगी। संचालक संस्कृति एन.पी नामदेव ने बताया कि समारोह के पहले दिन 26 जनवरी, 2025 को शुभारंभ अवसर पर वीरांगना रानी दुर्गावती नृत्य-नाट्य की प्रस्तुति दी जायेगी। इसके सूत्रधार ख्यात कलाकार मुकेश तिवारी होंगे। साथ ही 27 से 29, जनवरी, 2025 दोपहर 02 बजे से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन एवं…
इंदौर: मध्य प्रदेश में संभाग, जिले और तहसीलों के गठन को लेकर खींचतान जारी है. इस बीच मुख्यमंत्री ने महेश्वर में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि कहीं 5 लाख का जिला है तो कहीं 40 लाख का जिला है. पुनर्गठन आयोग के जरिए इसकी विसंगति दूर की जाएगी. संभाग और जिलों पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने क्या कहा: सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ये जिले विसंगति वाले जिले बन गए हैं. कहीं 5 लाख का जिला है तो कहीं इंदौर में 40 लाख का जिला है…तो ये विसंगति है. एक आयोग बनाया गया है.…
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं को याद किया और कहा कि इन्हीं की बदौलत हमें आजादी हासिल हुई है और गणतंत्र मिला है। राज्यपाल डेका ने कहा कि हमे अपने देश की विरासत पर गर्व करते हुए स्वर्णिम भारत के सपने को साकार करने के लिए एक जुट होकर कार्य करना है। गणतंत्र और आजादी कायम रहे. इसका भार देश के युवाओं पर भी…
रायपुर : नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक प्रस्तुत की गई है। यह झांकी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक लोक जीवन और रामनामी समुदाय की अनोखी पहचान को खूबसूरती से दर्शाती है। रामनामी समुदाय, जो भगवान राम के प्रति अपनी अनन्य भक्ति के लिए जाना जाता है, इस झांकी का मुख्य आकर्षण है। भारत पर्व 2025 का आयोजन लाल किला प्रांगण में…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी ने अब तक प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पहली सूची में भाजपा ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़, लाल बहादुर नगर और छुरिया के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
जगदलपुर बस्तर में एक बार फिर शव दफनाने के नाम पर दो पक्षों के बीच बवाल मच गया है. मामला बेलर गांव का है, जहां धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर हुए सिर फुटौव्वल में 11 लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले में 21 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं घटना के बाद से तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है. शव दफनाने को लेकर बस्तर में लगातार विवाद हो रहा है. इसके पहले वर्ष 2024 के अंतिम दिनों…
भोपाल l 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिनिस्ट्री ऑफ होम नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रपति पदक की घोषणा की गई है, जिसमें भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के 2 अधिकारी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित होंगे l उक्त पुरस्कार एडिशनल डिप्टी कमिश्नर क्राइम श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम इंचार्ज इंस्पेक्टर श्री मनोज बैस को यह सम्मान दिया गया है। यह सम्मान उनके उच्च कोटि की कार्य क्षमता एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया गया हैl
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में भीषण हादसा हुआ। शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। ऑटो चकनाचूर हो गया। ससुराल से लौट रहे ऑटो चालक और उसकी बेटी की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मां-बेटे की हालत गंभीर है। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस-प्रशासन ने किसी तरह लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। हादसा एमआर-5 रोड पर हुआ। कार नाले में गिरी, ऑटो चकनाचूर जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक शेख जीशान (38) अपनी पत्नी शहाना (30), बेटे अरिल और…
छत्तीसगढ़ में ओपन स्कूल परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी गई है। 12वीं की परीक्षा 26 और 10वीं की 27 मार्च से शुरू होगी। ओपन स्कूल की पहली मुख्य परीक्षा में करीब 82 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें 10वीं की परीक्षा के लिए करीब 38 हजार और 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 44 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश में ढाई सौ से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। पिछली बार करीब एक लाख विद्यार्थियों ने मार्च-अप्रैल परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया था। 10वीं की परीक्षा 27 मार्च से 17 अप्रैल तक होगी। विद्यार्थी ओपन…