Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»लोकरंग महोत्सव 26 जनवरी से रवींद्र भवन परिसर में
    मध्यप्रदेश

    लोकरंग महोत्सव 26 जनवरी से रवींद्र भवन परिसर में

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लोकरंग महोत्सव 26 जनवरी से रवींद्र भवन परिसर में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : संस्कृति विभाग की जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा गणतंत्र के 40वें लोकोत्सव ’लोकरंग’ का आयोजन 26 से 30 जनवरी तक रवीन्द्र भवन परिसर, भोपाल में किया जा रहा है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल लोकरंग महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेंगी। संचालक संस्कृति एन.पी नामदेव ने बताया कि समारोह के पहले दिन 26 जनवरी, 2025 को शुभारंभ अवसर पर वीरांगना रानी दुर्गावती नृत्य-नाट्य की प्रस्तुति दी जायेगी। इसके सूत्रधार ख्यात कलाकार मुकेश तिवारी होंगे। साथ ही 27 से 29, जनवरी, 2025 दोपहर 02 बजे से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन एवं प्रदर्शन भी किया जायेगा। समारोह में पारम्परिक नृत्य, गायन-वादन, शिल्प और व्यंजन मेला भी लगेगा।

    समारोह में करीब 300 से अधिक शास्त्रीय, लोक और जनजातीय पारम्परिक वाद्ययंत्रों को प्रदर्शित करती बहुवर्णी वाद्य प्रदर्शनी का भी संयोजन का जा रहा है। सोमवार 27 जनवरी को लोकरंग के 40 वर्षों की यात्रा का 40 वाद्यों की संगति में नाद समन्वित प्रस्तुति भी दी जायेगी, जिसका निर्देशन सितार वादिका स्मिता नागदेव कर रही हैं। लोकवार्ता में संस्कृति विभाग के प्रकाशन, परम्परा में वाद्य विषयक संगोष्ठी भी आयोजित होगी। समारोह के अंतिम दिन 30 जनवरी को महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि के अवसर पर माधवास रॉक बैंड, वृंदावन की भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे।      

    लोकराग – देशराग

    'लोकराग' अंतर्गत 27 से 29, जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से आंचलिक गायन की प्रस्तुति दी जायेगी। जिसमें 27 जनवरी को बघेली लोक गायन, 28 जनवरी को बुन्देली लोक गायन, 29 जनवरी को मालवी एवं निमाड़ी लोक गायन की प्रस्तुति होगी। वहीं 27 से 29 जनवरी तक सायं 06 बजे से 'देशराग' अंतर्गत 27 जनवरी को जितेंद्र चौरसिया एवं साथी, महोबा द्वारा आल्हा गायन, 28 जनवरी को जस्सु मांगणियार एवं साथी, जयपुर द्वारा मांगणियार लोक गायन, 29 जनवरी को रश्मि प्रिया झा एवं साथी, मुम्बई द्वारा मैथिली लोक गायन की प्रस्तुति दी जायेगी।

    धरोहर – देशान्तर

    'धरोहर' गतिविधि में मध्यप्रदेश एवं अन्य 16 राज्यों के जनजातीय एवं लोक नृत्यों का प्रदर्शन किया होगा, जिसमें मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, झारखंड, हरियाणा, अरूणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर, केरल के नृत्यों की प्रस्तुति होगी। 'देशान्तर' गतिविधि में 27 से 29 जनवरी तक क्रमशः पेरिस, लेबनान, जर्मनी के सांस्कृतिक दलों द्वारा नृत्य प्रस्तुतियाँ दी जायेगी।

    शिल्प मेला

    लोकरंग में विविध प्रकार के शिल्पों के मेले की एक विशिष्ट पहचान है। इस बार पारम्परिक शिल्पियों द्वारा शिल्प मेले में पारम्परिक शिल्पों की बिक्री व प्रदर्शन किया जायेगा।

    स्वाद

    लोकरंग के विशाल परिसर में एक आकर्षण व्यंजन मेले का भी है। इस बार 15 जनजातीय और क्षेत्रीय व्यंजनकार भाग लेकर अपने व्यंजनों को प्रस्तुत करेंगे, जिसमें भील, बैगा, कोरकू, मालवी, बुंदेली, मराठी व्यंजन होंगे।

    उल्लास

    लोकरंग में बच्चों के लिय कठपुतली कला एवं युद्ध कलाओं का प्रदर्शन होगा, जिसमें कलरीपायट्टू, अखाड़ा, गतका, पाइका एवं मर्दानी खेल की प्रस्तुति का संयोजन किया जायेगा।

     

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…

    August 5, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…

    August 5, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…

    August 5, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….

    August 5, 2026

    नवजात का पहला सुरक्षा कवच- स्तनपान और इसका सामाजिक महत्व…..

    August 5, 2026

    सशक्त बचपन, समृद्ध छत्तीसगढ़, बच्चों के पोषण, संरक्षण और सर्वांगीण विकास का नया अध्याय, पोषण पखवाड़ा में छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर पहले स्थान पर….

    August 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न…

    August 5, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन: बलरामपुर के निर्दोष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड…

    August 5, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में होगा विद्युत विस्तार, 11.62 करोड़ रुपये की लागत से दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेगी बिजली…

    August 5, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….

    August 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.