भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के मुताबिक ग्वालियर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मिले करोड़ों के प्रस्तावों पर अब तेजी से काम शुरू हो गया है। एमपीआईडीसी की निगरानी में अंचल एक बार फिर अपने पुराने इंड्रस्ट्री हब की पहचान हासिल करने जा रहा है। दरअसल, बीते अगस्त 2024 को ग्वालियर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ था। जहां अंचल के लिए 8100 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे, जिनमें से 85 फीसदी प्रस्तावों पर काम भी शुरू हो गया है। इनमें लोकेशन एलॉटमेंट भी शामिल है। जिस तेजी के साथ काम किया जा रहा है उसको…
Author: News Desk
बालोद। जिले के नर्राटोला गांव में एक युवती की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के कमरे में मिली। इस घटना की जानकारी लगते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची डौंडी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है जो मौका ए वारदात की जांच कर रहे हैं। मौके पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, मृतक युवती का नाम धनेश्वरी यादव (उम्र 21 साल) है। आज सुबह…
कांकेर/भानुप्रतापपुर। जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के डोंगरकट्टा गांव के पास जंगल में बीते दिनों पिता-पुत्र को जान से मारने वाले नर भालू का शव वन विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर बरामद किया है। मृत भालू की उम्र लगभग 6 वर्ष बताई जा रही है, जिसके शव को वन अमले ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भालू की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा। जानकारी के मुताबिक, बीते शनिवार 18 जनवरी को डोंगरकट्टा गांव के पास जंगल में तीन लोग लकड़ी काटने के लिए गए थे। इस दौरान…
सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसे में नौ भारतीयों की मौत हो गई है। जेद्दा में भारतीय मिशन ने इस बारे में जानकारी दी है। मिशन ने बताया कि यह हादसा पश्चिमी सऊदी अरब में जीजान के पास हुआ। मिशन ने बताया कि वह हादसे में मृत हुए लोगों के परिवारों के संपर्क में है। इसके अलावा, वह सऊदी के अधिकारियों के संपर्क में हैं और वे अपना समर्थन दे रहे हैं। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पोस्ट में कहा कि हम सऊदी अरब साम्राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में जिज़ान के पास एक सड़क दुर्घटना में 9 भारतीय नागरिकों…
इंदौर: मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की छवि को धूमिल करने वाली एक शर्मनाक खबर सामने आई है। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। बच्ची के मकान में किराए से रहने वाले आरोपी ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल, घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने स्कूल में अपनी टीचर से प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए टीचर ने पीड़ित बच्ची की मां को इसकी जानकारी…
प्रयागराज के संगम क्षेत्र में मंगलवार रात मची भगदड़ ने देश को झकझोंर दिया। इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी चिंता जताई है। एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा, प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। मैं हताहत हुए श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी श्रद्धालु शीघ्र ही स्वस्थ हों।" पीएम मोदी ले रहे पल-पल की जानकारी इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ से बातचीत कर रहे हैं और हालात का जायजा ले रहे हैं। सीएम योगी ने जानकारी दी…
पंजाब के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले मिड डे मील में बड़ा बदलाव किया गया है. इस बदलाव के तहत अब बच्चों को देशी घी का हलवा नहीं परोसा जाएगा. सरकार की ओर से प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत स्कूलों में मिलने वाले साप्ताहिक भोजन मेन्यू में बदलाव के निर्देश दिए गए हैं. ये निर्देश फिलहाल 1 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक के लिए जारी किए गए हैं. इस निर्देश में साफ तौर पर कहा गया है कि सभी स्कूलों में छात्रों को मध्याह्न भोजन बच्चों को कतार में बैठाकर ही परोसा जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी…
अमेरिका के कैलिफोर्निया में आग के बाद नई आफत आई है. यह आफत बर्ड फ्लू के रूप में है. ये बीमारी इलाके में तेजी से बढ़ रही है. बर्ड फ्लू का एक प्रकार जिसे वैज्ञानिक H5N9 कहते हैं, ये बीमार पक्षियों में पाया गया. अमेरिकी कृषि विभाग ने कहा कि यह पहली बार है कि H5N9 अमेरिकी पोल्ट्री में पाया गया है, जिसका मतलब है कि यह गंभीर बीमारी का कारण है. प्रभावित इलाकों को क्वारनटीन किया गया इसमें मृत्यु दर में भी इजाफा होता है. बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों को क्वारनटीन कर…
गुरदासपुर: गुरदासपुर में दीनानगर के पनियार गांव में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक 95 साल के बुजुर्ग का निधन हो गया. परिवार के लोग उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले गए. इस दौरान उनके बिस्तर को भी जला दिया गया. जैसे ही बिस्तर में आग लगाई गई, उसमें रखे 3 लाख रुपए के नोट भी जलने लगे. इन्हें देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. दरअसल किसी को उम्मीद भी नहीं थी कि बुजुर्ग ने परिवार से छिपाकर तीन लाख रुपये बिस्तर में दबा रखे थे. दरअसल बिस्तर में आग लगाते ही पांच सौ रुपये के…
टीवी के मशहूर रियलिटी शो मास्टरशेफ ने इस सीजन में एक नए ट्विस्ट के साथ वापसी की है. मास्टरशेफ के इतिहास में पहली बार ये रियलिटी शो अपना सेलिब्रिटी वर्जन लेकर आया है. यानी इस बार टीवी के मशहूर सितारे कंटेस्टेंट बनकर ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं. इन सितारों में ‘नागिन’ एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश, पहले ‘इंडियन आइडल’ अभिजीत सावंत, अनुपमा के ‘अनुज’ गौरव खन्ना, ‘सिमर’ दीपिका कक्कड़ और ‘बिग बॉस’ फेम राजीव अड़ातिया- निक्की तंबोली का नाम भी शामिल हैं. इस शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे इन सभी सेलिब्रिटी को मेकर्स मोटी फीस…