मुंबई । समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली चुनाव और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे केजरीवाल से बात नहीं करते। समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली चुनाव और केजरीवाल पर कहा, जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। दिल्ली के लोग उम्मीदवार देखकर वोट दें। जिस दिन से केजरीवाल ने पार्टी बनाई है, मैं उससे बात नहीं करता। हजारे ने कहा, केजरीवाल शुरुआत में मेरे साथ काम करने के लिए आया था। लेकिन, जिस दिन से केजरीवाल ने राजनैतिक महत्वकांक्षा से पार्टी बनाई, उस दिन से मैंने केजरीवाल से बात करना छोड़ दिया।…
Author: News Desk
इंदौर: महिला ने अपने 55 वर्षीय ससुर के खिलाफ झूठा बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। यह मामला तब सामने आया है जब सुप्रीम कोर्ट ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के झूठे मामलों को 'कानूनी आतंकवाद' करार दिया है। इस घटना में बुजुर्ग व्यक्ति को निर्दोष साबित होने से पहले चार साल तक अदालती मामलों का सामना करना पड़ा। चार साल की लड़ाई के बाद ससुर पर लगा दाग धुल गया है। घरेलू हिंसा के झूठे मामलों को कानूनी आतंकवाद बताया सुप्रीम कोर्ट ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के झूठे मामलों को 'कानूनी आतंकवाद' बताया है। इसके बावजूद…
भोपाल । महेश्वर में हुई कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को तबादले के अधिकार दिए जाने के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने नई तबादला नीति के आदेश जारी कर दिए हैं। सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि संशोधित तबादला नीति 2025 के तहत राज्य स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान या नीति से हटकर केवल अपवाद स्वरूप परिस्थितियों में ही प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शासकीय सेवकों के तबादले किए जा सकेंगे।…
हाल में आबकारी आयुक्त द्वारा एक आदेश निकल गया है जिसके अनुसार 1 फरवरी 2025 से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने अपने ऑफिस में बैठकर सार्थक ऐप पर लॉगिन करके अपनी लाइव तस्वीर देते हुए अटेंडेंस देने का फरमान जारी हुआ है। यह आदेश विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चा और बहस का विषय बन चुका है। इस आदेश की जहां तारीफ हो रही है वहीं व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए आलोचना भी। विभागीय अधिकारियों का कहना है की आबकारी, पुलिस, परिवहन ,माइनिंग वे विभाग हैं जहां ड्यूटी अवर्स तय नहीं हैं, समय और स्थिति के अनुसार 24…
रायपुर: राजधानी रायपुर में युवती से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि 14 जनवरी को रायपुर के कौशल्या विहार (कमल विहार) सेक्टर-1 में सड़क किनारे एक युवती का शव संदिग्ध हालत में मिला था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 14 जनवरी को रायपुर टिकरापारा पुलिस को सूचना मिली कि कमल विहार सेक्टर 01 में एक अज्ञात युवती का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका की पहचान…
रायपुर. महादेव सट्टा एप मामले में ED की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता से संदीप फोगला को गिरफ्तार किया, जिसे आज ED के विशेष कोर्ट में पेश किया गया. मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. अब 10 फरवरी को आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा. बता दें कि संदीप फोगला को ईडी की टीम ने कलकत्ता में छापा मारकर पकड़ा था. संदीप पर आरोप है कि वह सट्टे के कारोबार से कमाए पैसे को फर्जी कंपनियों और शेयर ट्रेडिंग में लगाकर वाइट मनी…
प्रतिकूल मौसम एवं बीमारी के चलते गन्ने के उत्पादन में गिरावट के साथ-साथ चीनी की रिकवरी दर में भी कमी देखी जा रही है। इससे चीनी उद्योग की चिंता बढ़ गई है। किसानों का नुकसान तय है। उपभोक्ताओं की जेब पर भी असर पड़ सकता है। रिकवरी का आशय गन्ने से चीनी निकलने की दर से है, जो फसल की गुणवत्ता, मौसम की स्थितियों एवं चीनी मिलों के शुरू होने के समय पर निर्भर करता है। भारत में रिकवरी दर को दस प्रतिशत से ऊपर रहने पर बेहतर माना जाता है, किंतु इस बार कोई राज्य इसके आसपास भी नहीं…
रायगढ़। लोन का लालच देकर ठगी करने वाले फर्जी बैंक कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी मोहित चौहान (60 वर्ष) ने खुद को एसबीआई बैंक का कर्मचारी बताकर ग्रामीणों से लोन दिलाने का झांसा दिया और कुल 2.40 लाख रुपये की ठगी की. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. यह मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, आरोपी मोहित चौहान, जो भजनडिपा मिट्ठूमुड़ा जूटमिल का निवासी है, पिछले साल जुलाई-अगस्त में लोईंग गांव आया. उसने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि वह एसबीआई बैंक का कर्मचारी है और 8 लाख रुपये का लोन आसानी…
भारत सरकार ने 34,300 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ नेशनल क्रिटिकल मिशन' को मंजूरी दी है, जिसका मसकद देश में महत्वपूर्ण मिनरलों की खोज, खनन और प्रसंस्करण की कीमतों की रेंज तैयार करना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने इस मिशन के शुभारंभ को मंजूरी दी, जो आत्मनिर्भर भारत पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस मिशन का खास मकसद क्लीन एनर्जी, हाई एडवांस इंडस्ट्रिज और डिफेंस में इस्तेमाल आने वाली जरूरी मिनरलों की मौजूदगी को सुनिश्चित करना है. इसमें देश के भीतर और अपतटीय क्षेत्रों में मिनरलों की खोज, खनन, लाभकारी, और प्रोसेसिंग शामिल है.…
सुप्रीम कोर्ट: तीन तलाक कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच कर रही है. याचिकाओं में इस कानून के तहत अपराधीकरण के प्रावधान को चुनौती दी गई है. गौरतलब है कि मुस्लिम महिलाओं के तहत तीन तलाक को दंडनीय अपराध बनाया गया है और इसमें तीन साल तक की सजा का प्रावधान है. याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि यह कानून मुस्लिम पुरुषों के खिलाफ पक्षपातपूर्ण है और इसे निरस्त किया जाना चाहिए. सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने…