भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतवंशी अपनी परिवार परंपरा से जहां काम करते हैं वहां निष्ठा का भाव रखते हैं। यही कारण है कि वे हर जगह एडजेस्ट हो जाते हैं। एडजेस्ट भी ऐसे जैसे दूध में शक्कर मिल जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव चार दिवसीय जापान यात्रा के दूसरे दिन जापान में भारतवंशियों "फ्रैन्ड्स ऑफ एम.पी." को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन, ऑटो मोबाइल, टायर मेन्यूफैक्चरिंग एवं रेडिमेड गारमेंट के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर जापान में भारत के राजदूत सी.व्ही.…
Author: News Desk
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को “बीटिंग द रिट्रीट’’ समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की सम्पन्नता के साथ ही गणतंत्र दिवस के आयोजन पूर्ण हुए। समारोह जहांगीराबाद स्थित लाल परेड मैदान में आयोजित हुआ। राज्यपाल के समक्ष कार्यक्रम में कुल 33 संगीत रचनाओं को प्रस्तुत किया गया। बैंड कॉन्सर्ट में 12 एवं बैंड डिस्प्ले में 21 संगीतमय प्रस्तुतियां दी गईं। संयम, अनुशासन और एकरूपता बैंड प्रस्तुतियों का मुख्य आकर्षण रहा। बीटिंग द रिट्रीट समारोह में प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के. सी. गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने कहा है कि राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगरपालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में जो चुनाव हो रहा है, उसके लिए नामांकन दाखिले का काम मंगलवार को पूर्ण हो चुका है और बुधवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा हो रही है। इस बीच अनेक स्थानों पर उन्हें (स्वयं श्री साव को) 2023 के विधानसभा, 2024 के लोकसभा चुनावों और रायपुर दक्षिण उपचुनाव के समय जैसा उत्साह था, वैसा ही उत्साह निकाय चुनावों की नामांकन रैलियों में दिखाई पड़ा है। श्री साव ने कहा कि यह बताता है कि नगरीय…
इंदौर: इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में बीती रात एक अनोखी घटना ने मानवता की मिसाल पेश की। कई दिनों से पुलिस को क्षेत्र में आधी रात को लोगों द्वारा घरों के दरवाजे खटखटाने की शिकायत मिल रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। सोमवार-मंगलवार की रात करीब 2 बजे एक बेसहारा बुजुर्ग महिला अनोखी घटना पुलिस लाइन स्थित एसीपी विवेक सिंह चौहान के घर पहुंची और दरवाजा खटखटाने लगी। वह जोर-जोर से चिल्ला भी रही थी। उन्होंने बाहर आकर देखा तो महिला नजर नहीं आई। एसीपी ने टीम बुलाई। तलाश करने पर वह खेत में नजर…
रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 07093/07094 विजयवाड़ा-गया-विजयवाड़ा कुंभ मेला विशेष ट्रेन 01-01 ट्रिप चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 07093 विजयवाड़ा-गया कुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप) गाड़ी संख्या 07093 विजयवाड़ा-गया कुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 05 फरवरी 2025 (बुधवार) को विजयवाड़ा स्टेशन से रात 19.20 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन दोपहर 13.10 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए…
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार से सम्मानित बालिका हेमवती नाग को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उसकी हौसला अफजाई की। उन्होंने कोंण्डागांव जिले की बेटी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा हाल ही में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरूस्कार से सम्मानित किए जाने पर विशेष रूप से राजभवन आमंत्रित किया था। उनके साथ कोंडागांव बालिका गृह की अधीक्षक मणि शर्मा भी उपस्थित थी। उल्लेखनीय है कि सुहेमवती ने अनेकों बाधाओं को पार करते हुए जुडो खेल का प्रशिक्षण लिया और अनेकों राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किया। उन्होंने बालिका गृह जिला कोंडागांव में यह…
इंदौर: इंदौर में मेट्रो के छह किलोमीटर हिस्से में मेट्रो ट्रेन के कमर्शियल रन की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सेफ्टी ऑडिट चल रहा है। लेकिन छह किलोमीटर हिस्से में न तो बस्ती है और न ही कमर्शियल एरिया। इसके चलते यहां मेट्रो चलाना फिलहाल फायदे का सौदा नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि छह किलोमीटर हिस्से में मेट्रो को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पाएंगे। अगर एयरपोर्ट से रेडिसन चौराहे तक 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो चलेगी तो मेट्रो चलाने में फायदा हो सकता है। शहरवासियों को यहां मेट्रो आने के लिए डेढ़ साल तक इंतजार करना पड़ सकता…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार अमानक खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के विरूद्ध जांच पड़ताल का अभियान लगातार संचालित किए जा रहे हैं. बेमेतरा जिले में खाद्य पदार्थों और खाद्य तेलों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आज कई प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया और खाद्य तेलों और खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संकलित किए. इस अभियान के तहत प्रतिष्ठित विक्रेताओं जैसे जय सुपर बाजार से लाल गुलाब कच्ची घानी सरसों तेल और नेहल सुपर बाजार से पतंजलि कच्ची…
भोपाल । मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने अपराधों की समीक्षा कर दावा किया है कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है। साथ ही राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की तरफ से भी आधिकारिक तौर पर आंकड़े भी जारी किए गए हैं। वहीं ग्वालियर संभाग में अपराधों की समीक्षा करने पहुंची स्पेशल डीजी ने कहा कि हम घरों में होने वाले अपराधों को लेकर चिंतित हैं। हम लोगों से जुडऩा चाहते हैं, जिससे अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके। डीजी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव (महिला सुरक्षा) ने समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश…
भोपाल: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालन संबंधी सुगमता एवं ट्रेन संख्या 01818 के अत्यधिक विलंब को देखते हुए, 29 जनवरी 2025 को ट्रेन संख्या 01818 (प्रयागराज छिवकी जंक्शन – बीना) को खजुराहो स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। अतः यह ट्रेन खजुराहो से बीना के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी कारण ट्रेन संख्या 01819 (बीना – प्रयागराज छिवकी जंक्शन) अब खजुराहो से शुरू होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करके यात्रा प्रारंभ करें।