झाबुआ । जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्थानीय फव्हारा चौक पर गांधीजी क मूर्ति को कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पाजंली अर्पित कर श्रृद्वाजंली अर्पित की गई । तथा महात्मा गांधी को याद करते हुए उनके सम्मान में नारे लगाये। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने बताया कि आज अंहिसा के पुजारी महात्मा गांधीजी की 77 पुण्यतिथि है पुरा देश उनको आज याद कर रहा है क्योकि उनके कारण ही देश को आजादी प्राप्त हुई थी। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने ने महात्मा गांधी मूर्ति पर माल्यापर्ण कर अपनी श्रृद्वांजली दी…
Author: News Desk
एमवाई हॉस्पिटल इंदौर: चिकित्सा क्षेत्र में एमवाई हॉस्पिटल को बड़ी सफलता मिली है। यहां पहली बार एक मरीज को पूरी तरह बेहोश किए बिना उसके ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन किया गया। इस तकनीक को अवेक क्रेनियोटॉमी के नाम से जाना जाता है, जिसमें ऑपरेशन के दौरान मरीज होश में रहता है और डॉक्टरों से बात कर सकता है। न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि 40 वर्षीय मरीज को सिरदर्द और मिर्गी के दौरे की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एमआरआई जांच में मरीज के मस्तिष्क के नाजुक हिस्से में ट्यूमर पाया गया। ऑपरेशन…
रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने निवास में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी व केदार कश्यप के साथ बैठक की. लगभग 1 घंटे तक चली बैठक में निकाय चुनाव में नामांकनों की जांच के बाद बनी स्थिति को देखते हुए आगे की रणनीति बनाई गई. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने के संबंध में चर्चा हुई है. वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि रायपुर प्रदेश की राजधानी है, और यहां कैसे कांग्रेस प्रत्याशी होने चाहिए, जनता उन्हें जाने…
मैनपुरी । मैनपुरी से लोकसभा सांसद और सपा नेता डिंपल यादव गुरुवार को मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंची। इस दौरान उनका अयोध्या हवाई अड्डे पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। डिंपल ने इस दौरान मिल्कीपुर में भारी अंतर से चुनाव जीतने का दावा कर कहा कि मिल्कीपुर से पूरे प्रदेश और देश को संदेश जाएगा। डिंपल जब अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंची, तब फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद सहित कई सपा कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे। डिंपल ने एयरपोर्ट से बाहर आकर मीडिया से बता करते हुए कहा कि मिल्कीपुर में…
राजधानी भोपाल में असर नहीं; इंदौर- उज्जैन में दिखा विरोध भोपाल । मध्यप्रदेश में गुरूवार को एमपी बोर्ड के पहली से आठवीं कक्षा तक के प्राइवेट स्कूल बंद हैं। बंद का आह्वान एमपी बोर्ड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने किया है। मान्यता के नियम में रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट की शर्त के विरोध में बंद बुलाया गया है। इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बंद का असर देखा जा रहा है। हालांकि, इसका असर राजधानी भोपाल में नहीं देखा गया। प्राइवेट स्कूल संचालक एसोसिएशन के अनुसार इसका प्रभाव शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में नजर आया हैं। प्राइवेट स्कूल…
भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 07079/07080 चर्लपल्ली-दानापुर-चर्लपल्ली कुंभ मेला विशेष ट्रेन 01-01 ट्रिप चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 07079 चर्लपल्ली-दानापुर कुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप) गाड़ी संख्या 07079 चर्लपल्ली-दानापुर कुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 05 फरवरी 2025 (बुधवार) को चर्लपल्ली स्टेशन से दोपहर 15.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सुबह 06.05 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते…
कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम के वार्ड नंबर 18 कोहड़िया वार्ड में बीते दिन कांग्रेस प्रत्याशी हरीश कुमार के नाम वापिस ले लेने से श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई, भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र देवांगन निर्विरोध पार्षद चुनाव जीत गए. इसे लेकर आज कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने आज प्रेस में कहा कि भाजपा ने सत्ता बल और धन बल का प्रयोग कर मंत्री लखनलाल देवांगन के भाई को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पर दबाव बनाकर उसे नाम वापस लेने पर मजबूर किया है.…
इंदौर: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंदौर शहर में नगर और जिला अध्यक्षों की घोषणा हो गई है। सुमित मिश्रा को नगर अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जिले की जिम्मेदारी श्रवण चावड़ा को दी गई है। दोनों ही युवा हैं। श्रवण जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सुमित के अलावा दीपक जैन टीनू भी नगर अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे थे। सुमित और टीनू दोनों ही कैलाश विजयवर्गीय खेमे से जुड़े हैं। ग्रामीण में विजयवर्गीय अपने कट्टर समर्थक चिंटू वर्मा को दोबारा जिला अध्यक्ष नहीं बना पाए। उन्हें दो साल पहले ही…
पिछले करीब तीन साल से जारी रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रात में रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि रूसी ड्रोन ने पूर्वोत्तर यूक्रेन में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में विस्फोट किया, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में नौ लोग घायल भी हुए। सुमी क्षेत्रीय प्रशासन ने बताया कि शाहेद ड्रोन ने रात के एक बजे के बाद प्रमुख शहर सुमी के अपार्टमेंट ब्लॉक में एक दीवार और खिलड़कियां उड़ा दी। मलबे से चार लोगों को बचाया गया। घायलों…
बाजार के आज के समापन में सेंसेक्स 227 अंकों की बढ़त के साथ 52,000 के करीब बंद हुआ, जबकि निफ्टी 23,250 पर स्थिर रहा। इस दौरान बाजार में मिश्रित रुझान देखने को मिला, जहां कुछ सेक्टरों ने अच्छा प्रदर्शन किया और कुछ ने निराश किया। रियल्टी और फार्मा सेक्टर में मजबूत बढ़त देखने को मिली, जो मुख्य रूप से बाजार की सकारात्मक दिशा में योगदान देने वाले थे। रियल्टी कंपनियों ने अच्छे तिमाही परिणामों की उम्मीदों के चलते निवेशकों का ध्यान खींचा। फार्मा कंपनियों में भी अच्छे प्रदर्शन के संकेत मिले, खासकर कोविड-19 के बाद के रिकवरी दौर में। दूसरी…