कांकेर नक्सलवाद के खात्मे के लिए बड़े एंटी नक्सल अभियान चलाए जा रहे हैं. जिसमें लगातार जवानों को सफलता भी मिल रही है. इसकी बौखलाहट में नक्सली ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं. नक्सलियों ने आज एक और ग्रामीण को पुलिस मुखबिरी के आरोप में मौत के घाट उतार दिया. दरअसल, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिला के कियर गांव में आज नक्सलियों ने खूनी खेल खेला. गला घोंटकर और पीट-पीटकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने पर्चा भी फेंका है. जिसमें पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया है. क्षेत्र में दहशत का…
Author: News Desk
जगदलपुर शहर में डॉग बाइट का मामला सामने आया है. हिकमीपारा इलाके में आवारा कुत्तों के झुंड ने 10 वर्ष के बच्चे पर अचानक हमला कर दिया. खूंखार कुत्तों ने बच्चे के शरीर के कई हिस्सों को काट लिया. घायल बच्चे को देर रात अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालात को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया. जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र में 10 साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने घेरकर हमला कर दिया. हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चा घर के बहार खेल रहा था. कुत्तों के झुंड ने बच्चे के खोपड़ी, दाएं पैर…
मुंबई । अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रात अकेली है 2’ की शूटिंग अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शुरू कर दी है। सूत्र के अनुसार, नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अगली फिल्म ‘रात अकेली है 2’ की शूटिंग दिल्ली में कर रहे हैं। उन्होंने बताया, उन्हें फिल्म के सेट पर गणतंत्र दिवस मनाते भी देखा गया। अभिनेता दृढ़ निश्चयी इंस्पेक्टर जटिल यादव की अपनी भूमिका को फिर से दोहराएंगे। उम्मीद है कि सीक्वल में जटिल यादव एक और गंभीर, हाई-प्रोफाइल केस को संभालेंगे। ‘ रात अकेली है 2’ हनी त्रेहान के निर्देशन में बनी ‘रात अकेली है’ का सीक्वल है, जो एक हिंदी भाषा की…
मुंबई । अभिनेता सैफ अली खान पर बीते दिनों उनके बांद्रा स्थित घर में हुए हमले की जांच में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट प्रोफेसर दिनेश राव ने इस मामले में एक चौंकाने वाला दावा किया है, जिससे केस की दिशा बदल सकती है। इस हमले के बाद सैफ अली खान और करीना कपूर ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जो उनके बेटों तैमूर और जेह से जुड़ा है। घटना के बाद सैफ और करीना ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। वे नहीं चाहते कि उनके परिवार को दोबारा ऐसी किसी स्थिति का सामना करना पड़े।…
जशपुर। जशपुर जिले के एक परिवार की मासूम बच्चियां अचानक गायब हो गईं। जब पुलिस ने जांच शुरू की, तो इस मामले के पीछे छिपी एक खौफनाक सच्चाई सामने आई। यह एक सुनियोजित मानव तस्करी का मामला था। बागबहार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान दंपति रोज की तरह जंगल में अपनी बकरियां चराने गए थे। लेकिन जब वे शाम को लौटे, तो उनकी 15 वर्षीय बेटी और 15 वर्षीय भतीजी घर से लापता थीं। परिवार ने गांवभर में खोजबीन की, लेकिन बच्चियों का कोई पता नहीं चला। गांववालों से पूछताछ के बाद पता चला कि मनीराम…
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में बर्ड फ्लू के मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य भर में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं। राज्य में बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन करते हुए सभी कलेक्टरों और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने, सतर्कता बरतने और बायोसिक्योरिटी निर्देशों का पालन के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रदेश के रायगढ़ जिले…
सरकार वृद्धावस्था पेंशन स्कीम का लाभ पाने वाले बुजुर्गों की जांच में जुटी भोपाल । मप्र सरकार हर माह पेंशन ले रहे साढ़े 5 लाख पेंशनर्स की तलाश करने में जुटी है। दरअसल, इन पेंशनर्स के खातों में हर माह पेंशन की राशि तो पहुंच रही है, लेकिन अब तक इनका वैरीफिकेशन नहीं हो सका है। जबकि वैरीफिकेशन का काम तीन स्तर पर किया जा चुका है। अब राज्य सरकार पेंशन ले रहे इन हितग्राहियों की घर-घर जाकर खोजने का अभियान शुरू किया है। यह अभियान 15 फरवरी तक चलेगा। इसमें यदि हितग्राही नहीं मिले तो अब इनके खातों को…
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के 10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के लगभग 30 करोड़ बच्चे और युवा विभिन्न स्तरों पर शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। इस समूह के उज्जवल भविष्य के लिए गुणवत्ता भोजन, शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की प्राथमिकता है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू कर पूरे देश में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम खोले गए हैं, जिसमें डिग्री के साथ कौशल विकास को प्राथमिकता दी गई है। भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने…
गरियाबंद/रायपुर। छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहे जाने वाला राजिम में कुंभ मेला आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल यह आयोजन 12 से 26 फरवरी तक चलेगा। साथ ही मेला स्थल भी दूसरा रहेगा। यह कुंभ कल्प माघ पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक आयोजित होता है, जहां देशभर से संत-महात्मा, श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है, जिसे छत्तीसगढ़ का प्रयागराज भी कहा जाता है। राजिम कुंभ कल्प न केवल धार्मिक श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को बढ़ावा देने का…
भोपाल। मप्र सरकार प्रदेश में समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं के लक्ष्य पूरे करने के लिए निजी निवेश लाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, कई ऐसे बड़े गैर सरकारी संगठन (एनजीओ), सामजिक संगठन हैं, जो समाज कल्याण के क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए कोई उचित प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता। उन्हें यह पता नहीं होता कि समाज कल्याण के क्षेत्र में वे कहां निवेश करें, ताकि उनके पैसे का सही उपयोग हो। इसके लिए सरकार वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में सोशल इम्पैक्ट बॉन्ड का नया कॉन्सेप्ट लेकर आएगी।वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है…