भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय शिखर खेल पुरस्कार-2023 के अंतर्गत विक्रम, एकलव्य, विश्वामित्र एवं लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्राप्त करने वाले मध्यप्रदेश के सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल हस्तियों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन पुरस्कारों के माध्यम से उन व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और अनुशासन से न केवल प्रदेश का नाम रोशन किया है, बल्कि भारतवर्ष की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की उत्कृष्ट उपलब्धियां हम सबके लिए गर्व का विषय…
Author: News Desk
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश यात्राओं के दौरान मेजबान को भारत में बनी कोई न कोई ऐसी कलाकृति भेंट करते हैं, जिनका अपना विशेष महत्व होता है. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित BIMSTEC शिखर सम्मेलन भी एक ऐसा अवसर था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थाईलैंड की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले सुंदर हस्तशिल्प भेंट किए. थाई प्रधानमंत्री शिनवात्रा को प्रधानमंत्री मोदी ने डोकरा पीतल की मोर नाव भेंट में दी है. यह छत्तीसगढ़ के जनजातीय कारीगरों द्वारा प्राचीन ‘लॉस्ट-वैक्स’ ढलाई तकनीक से हाथ से बनाई गई कलाकृति है. मोर के…
दंतेवाड़ा बस्तर पंडुम 2025 का आज समापन होने जा रहा है. दंतेवाड़ा में 1 अप्रैल से संभाग स्तरीय प्रतियोगिता जारी है. समापन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए हैं. सीएम साय ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र और महाष्ठमी की शुभकामनाए दी. उन्होने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मां दंतेश्वरी का दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की है. इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर 2026 मार्च तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प दोहराया है. सीएम विष्णुदेव साय…
रायपुर बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति से देश-दुनिया को परिचित कराने के लिए आयोजित बस्तर पंडुम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिना लाग-लपेट के सीधे नक्सलवाद पर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि आज मैं मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर आया हूं कि अगले चैत्र नवरात्रि तक यहां से लाल आतंक समाप्त हो जाए, और हमारा बस्तर खुशहाल हो. आयोजन में बड़ी संख्या में जुटे आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल ‘बस्तर पंडुम’ बस्तर के उत्सव के रूप में मनाया गया है. लेकिन मैं मोदी जी का संदेश लेकर आया…
कवर्धा कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक में तीन करोड़ छत्तीस लाख रुपए मूल्य का धान कम पाया गया है. इस गड़बड़झाले पर पंडरिया एसडीएम संदीप ठाकुर ने संबंधित तीन उपार्जन केंद्र के खरीदी प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. मामला कोदवागोड़ान, सरईसेत और बघर्रा उपार्जन केंद्र से जुड़ा हुआ है. राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, कोदवागोड़ान में 8440 क्विंटल, सरईसेत में 497 क्विंटल और बघर्रा में 1906 क्विंटल धान की कमी पाई गई है. इस गंभीर अनियमितता पर पंडरिया एसडीएम ने खरीदी प्रभारियों को…
जवाबदेही और विकास का संगम: नगर निगम इंदौर का बजट 2025-26 इंदौर: अटल बिहारी वाजपेयी परिषद सभागृह में गुरुवार को इंदौर नगर निगम का 8200 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। इस बार जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बजट भाषण प्रस्तुत किया, जिसमें शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। प्रमुख घोषणाएं और योजनाएं: – निगम का नया पोर्टल 15 अप्रैल से शुरू होगा। – शहर में 39 फीट ऊंची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसका अनावरण 12 जनवरी 2026 को होगा। – हर घर को डिजिटल…
रायपुर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ बस्तर अंचल की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
कोठागुडेम केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के बीच नक्सल मोर्चे से एक बड़ी खबर सामने आई है। तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले में 86 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें से अधिकांश छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने कोठागुडेम के हेमचंद्रपुरम पुलिस मुख्यालय पहुंचकर मल्टी जोन-1 के आईजी चंद्रशेखर रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 66 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल हैं। ये सभी माओवादी लंबे समय से आईईडी ब्लास्ट, फायरिंग, हत्या और ठेकेदारों से वसूली जैसी गंभीर वारदातों में शामिल रहे हैं। आईजी चंद्रशेखर रेड्डी ने बताया कि इन…
पटना बिहार की राजधानी पटना में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ पर शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने बहुचर्चित नीलेश मुखिया हत्याकांड में शामिल शूटर सैयद शाहनवाज (28) को गोली मार दी। अपराधियों ने शाहनवाज को तीन गोलियां मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश फरार होने में सफल हो गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखे बरामद किए हैं। पुलिस फिलहाल सभी बिंदुओं से मामले की छानबीन कर रही है। खाजेकलां थाना क्षेत्र के सोनारटोली का रहने वाला सैयद शाहनवाज…
रायपुर। पवित्र चैत्र नवरात्र के अष्टमी तिथि पर आज दंतेवाड़ा में देश के माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के साथ माँ दंतेश्वरी के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव जी, श्री विजय शर्मा जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम जी, श्री केदार कश्यप जी, पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा जी उपस्थित रहे। श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन